posted on : मार्च 31, 2026 12:32 पूर्वाह्न
कुवैत: कुवैत के बिजली, पानी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि ईरान के हमले में एक बिजली और जल विलवणीकरण संयंत्र में काम कर रहे एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई तथा वहां की एक इमारत को गंभीर नुकसान पहुंचा है। मंत्रालय ने रविवार शाम हुई इस घटना को “कुवैत के खिलाफ ईरान की आक्रामकता” करार दिया। मंत्रालय की प्रवक्ता इंजीनियर फातिमा अब्बास जौहर हयात ने आधिकारिक बयान में कहा, “ईरानी आक्रामकता के तहत एक बिजली और जल विलवणीकरण संयंत्र की सर्विस बिल्डिंग को निशाना बनाया गया। इस हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई और इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है।”





