मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एक दुर्लभ रिवर्स ट्रैप मामले में, सीबीआई ने जीएसटी अधीक्षक को 22 लाख रुपये की रिश्वत की पेशकश करने और देने के आरोप में 02 व्यक्तियों को पकड़ा

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 3, 2025 3:01 पूर्वाह्न

नई दिल्ली : रिवर्स ट्रैप के एक दुर्लभ मामले में, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जीएसटी आसूचना में अधीक्षक को 22 लाख रुपये की रिश्वत की पेशकश करने और देने के आरोप में दो निजी व्यक्तियों को पकड़ा है। जीएसटी आसूचना निदेशालय के एक जीएसटी आसूचना अधीक्षक ने सत्यनिष्ठा का एक सराहनीय कार्य करते हुए, सीबीआई के एक ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप रिश्वतखोरी के आरोप में दो निजी व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई।

कई ऑनलाइन कंपनियों द्वारा कथित कर अपवंचन (चोरी) की जाँच कर रहे इस अधिकारी से रिश्वत के बदले फर्मों को लाभ पहुँचाने के लिए संपर्क किया गया था। उच्चतम पेशेवर और नैतिक मानकों का पालन करते हुए, अधिकारी ने तुरंत केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सीबीआई ने एक “रिवर्स ट्रैप” बिछाया, जो अपराधियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध ऑपरेशन था। इस अभियान के दौरान दो निजी व्यक्तियों को सफलतापूर्वक पकड़ा गया, जो शिकायतकर्ता अधिकारी को रिश्वत की पेशकश और भुगतान कर रहे थे।

गिरफ्तारियों के बाद, सीबीआई ने आरोपियों से जुड़े विभिन्न ठिकानों पर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है। इन तलाशियों से रिश्वतखोरी के प्रयास और अंतर्निहित कर अपवंचन (चोरी) दोनों से संबंधित और सबूत मिलने की उम्मीद है। यह सफल अभियान भ्रष्टाचार से निपटने में ईमानदार लोक सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। लोक सेवकों की अपने कर्तव्य के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता भ्रष्ट आचरण के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, जनहित एवं नवाचार आधारित पहलों पर विशेष जोर
  • जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सुनीं 164 शिकायतें
  • राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल ने देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल से की शिष्टाचार भेंट, शहर के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
  • राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में कारगिल दिवस पर अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
  • ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय एलुमनाई मीट-2026 की तैयारियों को लेकर व्यापक मंथन
  • गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों में जुटा प्रशासन
  • कर्णप्रयाग-नैनीताल हाइवे पर क्षतिग्रस्त काजवे हादसों को देता न्यौता
  • पौड़ी गढ़वाल : जनता मिलन में 34 शिकायतों पर सुनवाई, अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण
  • सुयालकोट भूस्खलन का हो स्थायी समाधान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.