गुरूवार, अप्रैल 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हाइब्रिड डिजिटल तकनीक से युवती को मिला नया चेहरा, पीजीआई और पीयू की बड़ी उपलब्धि

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 2, 2026 5:54 अपराह्न
 
चंडीगढ़ : चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों और पंजाब यूनिवर्सिटी के इंजीनियरों ने हाइब्रिड डिजिटल तकनीक के जरिए एक गंभीर रूप से घायल युवती का चेहरा पुनर्निर्मित कर उसे नई जिंदगी दी है। इस अनूठे उपचार को अंतरराष्ट्रीय जर्नल बीएमजे केस रिपोर्ट्स में भी प्रकाशित किया गया है।

करीब 30 वर्षीय युवती चारे काटने वाली मशीन के हादसे में अपने चेहरे का बड़ा हिस्सा खो बैठी थी। दुर्घटना में उसके चेहरे के दाहिने हिस्से की हड्डी, आंख, गाल, ऊपरी होंठ और नाक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस हादसे का असर न केवल उसके शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ा, बल्कि वह मानसिक रूप से भी टूट गई और सामाजिक रूप से अलग-थलग हो गई थी।

पीजीआई के ओरल हेल्थ साइंसेज सेंटर की टीम ने पंजाब यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विशेषज्ञों के साथ मिलकर इस चुनौतीपूर्ण मामले में हाइब्रिड तकनीक अपनाई। उपचार के दौरान सबसे पहले युवती के चेहरे की 3डी स्कैनिंग कर सटीक डिजिटल मॉडल तैयार किया गया। इसके बाद कंप्यूटर एडेड डिजाइन (सीएडी) की मदद से चेहरे के स्वस्थ हिस्से के आधार पर क्षतिग्रस्त हिस्से का डिजाइन बनाया गया।

अगले चरण में 3डी प्रिंटिंग तकनीक से हल्का और अनुकूल ढांचा तैयार किया गया, ताकि कृत्रिम अंग आरामदायक हो। अंतिम चरण में मेडिकल ग्रेड सिलिकॉन का उपयोग कर पारंपरिक तकनीक के जरिए कृत्रिम चेहरा तैयार किया गया, जिससे उसका स्वरूप काफी हद तक प्राकृतिक दिखाई देता है।

इस सफल उपचार के बाद युवती के आत्मविश्वास में उल्लेखनीय सुधार आया है और अब वह सामान्य जीवन जीने के साथ समाज में सहज रूप से शामिल हो पा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल तकनीक और पारंपरिक कारीगरी के इस संयोजन से भविष्य में ऐसे जटिल मामलों के उपचार में नई संभावनाएं खुलेंगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध सरकार – मुख्यमंत्री
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हरिद्वार कुम्भ मेला–2027 तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्देश
  • आप ने राज्यसभा में राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाया, ये मांग भी उठाई
  • हाइब्रिड डिजिटल तकनीक से युवती को मिला नया चेहरा, पीजीआई और पीयू की बड़ी उपलब्धि
  • यमुनोत्री – गंगोत्री धामों के लिए सुपर नोडल अधिकारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
  • देहरादून में अपराध पर सख्ती: “ऑपरेशन प्रहार” शुरू, डीजीपी के कड़े निर्देश
  • धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध सरकार – मुख्यमंत्री धामी
  • राजकीय पॉलीटेक्निक देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन, 81 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 1285 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार
  • भाजपा मुख्यालय पर ग्रेनेड हमला, खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी
  • देहरादून : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 अधिकारियों के तबादले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.