शनिवार, सितम्बर 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गणेश पंडाल में करंट लगने से चार लोगों की मौत, तीन घायल

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 26, 2026 4:18 अपराह्न

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे लोगों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में शुक्रवार सुबह गणेश पंडाल में करंट फैलने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे मंडला जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 25 सितंबर को गणेश प्रतिमा के विसर्जन के बाद कुछ लोग देर रात वापस लौटे थे। इसके बाद वे गांव में बनाए गए गणेश पंडाल के मंच पर ही सो गए। शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पंडाल में अचानक करंट फैल गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण एम्पलीफायर का कनेक्शन वायर टूटकर नीचे सो रहे लोगों पर गिर गया। तार के संपर्क में आने से कई लोग करंट की चपेट में आ गए।

हादसे में बिरेन्द्र भांगर (55), कृष्ण कुमार भांबरे (19), रवि (24) और जैनू भांबरे (39) की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

नैनपुर थाना प्रभारी मंसाराम वगेन के मुताबिक, पंडाल में सो रहे लोगों के ऊपर एम्पलीफायर का कनेक्शन वायर टूटकर गिरने के कारण हादसा हुआ। पिछले दो दिनों से क्षेत्र में बारिश होने के चलते पंडाल और आसपास का इलाका नम था। ऐसे में टूटे हुए बिजली के तार के संपर्क में आने से करंट तेजी से फैल गया और लोग इसकी चपेट में आ गए।

हादसे के बाद पंडाल में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। नैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मौसम बिगड़ा तो 27 सितंबर तक थमी चारधाम यात्रा
  • महिला कबड्डी में भारत का स्वर्णिम दांव, ईरान को 37-34 से हराया
  • ईडी कार्यालय पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, 2016 भर्ती परीक्षा मामले में हुई पूछताछ
  • पहली बार उत्तराखण्ड से इराक निर्यात हुआ फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज
  • बनबसा में चार अक्तूबर को होगी धामी सरकार की कैबिनेट बैठक, गैरसैंण में होगा विधानसभा सत्र
  • MBBS फर्जी प्रमाणपत्र : धर्मवीर वर्मा के नाम पर एक और फर्जी प्रमाणपत्र का मामला, सातवां नाम सामने आया
  • ‘तुम मेरे हो’ का इंटेंस टीज़र जारी, पहली बार साथ दिखेंगे गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय
  • उत्तराखण्ड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, स्कूल बंद
  • गणेश पंडाल में करंट लगने से चार लोगों की मौत, तीन घायल
  • निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.