बुधवार, अगस्त 6, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस

शेयर करें !
posted on : अगस्त 4, 2025 2:11 अपराह्न

नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, वयोवृद्ध आदिवासी नेता और राज्यसभा सांसद ’’शिबू सोरेन’’ का सोमवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के ’’सर गंगाराम अस्पताल’’ में अंतिम सांस ली। अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष ’’डॉ. एके भल्ला’’ ने उनके निधन की पुष्टि की। डॉ. भल्ला के अनुसार, 81 वर्षीय शिबू सोरेन की हालत पिछले कई दिनों से गंभीर बनी हुई थी। वह ’’डायबिटीज’’, ’’किडनी’’ और ’’फेफड़े की बीमारी’’ से जूझ रहे थे।

हाल ही में उन्हें ’’ब्रेन स्ट्रोक’’ भी हुआ था, जिसके चलते उनके शरीर का बायां हिस्सा पैरालाइज़ हो गया था। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही वह ’’आईसीयू’’ में थे, और उनकी देखभाल के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री और उनके पुत्र ’’हेमंत सोरेन’’ दिल्ली में ही डटे हुए थे। इस दौरान कई वरिष्ठ नेता भी अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लेने आए।

शिबू सोरेन के निधन की जानकारी सबसे पहले उनके पुत्र हेमंत सोरेन ने ’’एक्स (पूर्व ट्विटर)’’ पर साझा की। भावुक शब्दों में उन्होंने लिखा, पिताजी के जाने से मैं शून्य हो गया हूं। यह सिर्फ मेरा व्यक्तिगत नहीं, झारखंड के आदिवासी समाज और राजनीति का अपूरणीय नुकसान है।

शिबू सोरेन, जिन्हें श्रद्धापूर्वक ’गुरुजी’ कहा जाता था, झारखंड आंदोलन के प्रमुख चेहरा थे। उन्होंने आदिवासी अधिकारों की लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे शिबू सोरेन लंबे समय तक केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे। उनके निधन से राज्य ही नहीं, राष्ट्रीय राजनीति में भी शोक की लहर है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, कई केंद्रीय मंत्री और विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तरकाशी आपदा राहत कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं विशेष पुलिस बलों की त्वरित तैनाती; दो आईजी, तीन एसपी, एक कमांडेंट, 11 डिप्टी एसपी सहित पुलिस बल रवाना
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर लगाई रोक
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल ने 75 दिन पुरानी शिकायत का किया त्वरित निस्तारण, जनसुनवाई में मिला समाधान
  • उत्तरकाशी : आपदा राहत एवं बचाव कार्य के लिए 20 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
  • उत्तरकाशी आपदा राहत कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं विशेष पुलिस बलों की त्वरित तैनाती; दो आईजी, तीन एसपी, एक कमांडेंट, 11 डिप्टी एसपी सहित 300 पुलिस कर्मी रवाना
  • सरकार के लिए एक-एक व्यक्ति की जान अमूल्य – मुख्यमंत्री धामी
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने धराली उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना पर जताया गहरा शोक
  • एसडीएम नूपुर वर्मा ने श्रीनगर तहसील दिवस में सुनीं जनता की शिकायतें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्ती, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने दिए ताबड़तोड़ कार्रवाई के निर्देश
  • हरिद्वार : ग्रामोत्थान परियोजना ने बदली मोनिका देवी की तकदीर, मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से बनीं आत्मनिर्भर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.