मंगलवार, मार्च 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2-3 दहशतगर्द घिरे, एक जवान घायल

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 5, 2025 10:28 अपराह्न

किश्तवाड़ : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चटरू सब-डिवीजन के नैदगाम के कलाबन जंगल में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और छिपे आतंकवादियों के बीच भयंकर मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से लगातार गोलीबारी जारी है और पूरे इलाके को घेर लिया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विशेष खुफिया सूचना के आधार पर भारतीय सेना की 2 पैरा, 11 आरआर, 7 एआर यूनिट्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार शाम से ही कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) शुरू कर दिया था। सुबह तड़के जंगलों में तलाशी के दौरान आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

इस मुठभेड़ में 2 से 3 आतंकवादी घिरे हुए हैं, जो महीनों से इस इलाके में छिपे थे और कई बार बचकर निकल जाते थे। एक भारतीय सेना का जवान गोली लगने से घायल हुआ है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। ऑपरेशन को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। हेलीकॉप्टर से हवाई निगरानी की जा रही है और पूरे जंगल को घेराबंदी में ले लिया गया है। यह नवंबर महीने की शुरुआत के बाद जम्मू क्षेत्र में पहली बड़ी मुठभेड़ है। पिछले महीने कुपवाड़ा और एलओसी के पास हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था।

सूत्रों का कहना है कि हाल ही में श्रीनगर पुलिस द्वारा जमात-ए-इस्लामी (JeI) और हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से जुड़े ठिकानों पर की गई छापेमारी से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा बौखला गए हैं। यही वजह है कि उनके गुर्गे अब जंगलों में छिपकर सुरक्षा बलों से टकराने की कोशिश कर रहे हैं।

फिलहाल ऑपरेशन जारी है। इलाके में तनाव है, लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हैं। अमरनाथ यात्रा मार्ग की सुरक्षा को देखते हुए पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू, किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध
  • हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल, आयोजन के दौरान 09 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे ट्रैकिंग अभियान
  • उम्रकैद की सजा सुनते ही कोर्ट में भड़के दोषी, जज को दी जान से मारने की धमकी
  • आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का सफल समापन
  • देहरादून सीए एसोसिएशन का नेतृत्व संभालेंगे सीए अंकित गुप्ता
  • कुवैत का रक्षा मंत्रालय बोला- ईरान के हमलों में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान क्रैश
  • मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच MHA ने राज्यों को किया अलर्ट, कश्मीर में इंटरनेट पर पाबंदी
  • ईरान का बड़ा दावा, कुवैत में अमेरिकी F-15 फाइटर जेट क्रैश
  • उत्तराखंड : पड़ोसियों का विवाद, झोंका फायर, तीन लोग घायल
  • कई स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.