सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

इस दिन से महंगा होगा ATM से कैश निकालना, बढ़ सकते हैं ट्रांजेक्शन चार्ज

शेयर करें !
posted on : मार्च 27, 2025 12:45 पूर्वाह्न

नई दिल्ली : ATM से कैश निकालने की आदत रखने वालों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। 1 मई 2025 से ATM से पैसे निकालने पर लगने वाला शुल्क बढ़ सकता है। मौजूदा समय में ग्राहकों को एक तय लिमिट तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कैश निकालने की सुविधा मिलती है, लेकिन इस लिमिट के बाद बैंक प्रति ट्रांजेक्शन शुल्क वसूलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब यह शुल्क बढ़ाया जा सकता है, जिससे एटीएम से कैश निकालना और महंगा हो जाएगा।

क्यों बढ़ रहे हैं एटीएम चार्ज?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फैसला रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने मिलकर लिया है। शुल्क बढ़ाने का मुख्य कारण एटीएम ऑपरेशन कॉस्ट में आई बढ़ोतरी बताई जा रही है।

कितना बढ़ेगा एटीएम से कैश निकालने पर शुल्क?

फिलहाल, जब ग्राहक अपनी फ्री लिमिट पार कर लेते हैं, तो उन्हें प्रति ट्रांजेक्शन 17 रुपये का शुल्क देना पड़ता है। 1 मई 2025 से इसे बढ़ाकर 19 रुपये किया जा सकता है। इसके अलावा, गैर-वित्तीय ट्रांजेक्शन जैसे मिनी स्टेटमेंट देखने, बैलेंस चेक करने आदि पर अभी 6 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन का शुल्क लगता है, जिसे बढ़ाकर 7 रुपये किया जा सकता है।

कितनी बार कर सकते हैं फ्री ट्रांजेक्शन?

RBI के नियमों के अनुसार, ग्राहक एक तय सीमा तक ही मुफ्त एटीएम ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।

  • मेट्रो शहरों (मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु) में हर महीने 3 फ्री ट्रांजेक्शन की अनुमति होती है।

  • गैर-मेट्रो शहरों में ग्राहक 5 फ्री ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।

ATM इंटरचेंज फीस क्या होती है?

एटीएम इंटरचेंज फीस वह शुल्क होता है जो एक बैंक, दूसरे बैंक को उसके ग्राहक द्वारा एटीएम इस्तेमाल करने पर देता है। जब ग्राहक अपनी फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट पार कर लेते हैं, तो बैंक यह इंटरचेंज फीस ग्राहकों से शुल्क के रूप में वसूलते हैं।

बढ़ते शुल्क से ग्राहकों पर असर

इस नए बदलाव के लागू होने के बाद एटीएम से बार-बार कैश निकालना महंगा पड़ेगा। ऐसे में ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट और यूपीआई जैसे विकल्पों का ज्यादा उपयोग करने की सलाह दी जा रही है। हालांकि, अभी इस बदलाव को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि मई 2025 से नए शुल्क लागू हो जाएंगे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों में जुटा प्रशासन
  • कर्णप्रयाग-नैनीताल हाइवे पर क्षतिग्रस्त काजवे हादसों को देता न्यौता
  • पौड़ी गढ़वाल : जनता मिलन में 34 शिकायतों पर सुनवाई, अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण
  • सुयालकोट भूस्खलन का हो स्थायी समाधान
  • राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान से की शिष्टाचार भेंट
  • संस्कृत शिक्षा को नई दिशा देने की पहल, सचिव दीपक कुमार ने FTII और BORI में सहयोग की संभावनाएं तलाशीं
  • सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी – डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
  • प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
  • दिव्यांगजनों को मिली कानूनी संरक्षकता की राह, 12 मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.