रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वियतनाम में नाव हादसा : 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

शेयर करें !
posted on : जुलाई 12, 2026 12:25 पूर्वाह्न

वियतनाम : वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक स्पीडबोट के समुद्र में पलट जाने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू सदस्य सवार थे। राहत एवं बचाव अभियान देर शाम तक जारी रहा।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, हादसा शनिवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ओशन पर्ल आइलैंड कंपनी की स्पीडबोट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद नाव असंतुलित होकर पलट गई। आसपास मौजूद अन्य पर्यटक नौकाओं ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। बाद में बॉर्डर गार्ड, नौसेना और तटरक्षक बल की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया। बचाव कार्य के लिए 35 अधिकारियों और जवानों के साथ दो जहाज भी तैनात किए गए।

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास प्रभावित भारतीयों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं तथा स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं।

भारतीय दूतावास ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नाव पर 32 भारतीय पर्यटक सवार थे। दूतावास ने हनोई और वियतनाम में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं तथा सहायता और जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

फू क्वोक द्वीप थाईलैंड की खाड़ी में स्थित वियतनाम का प्रमुख पर्यटन केंद्र है। यहां के होन मे रुट द्वीप तक पहुंचने के लिए पर्यटक आमतौर पर 20 से 40 मिनट की स्पीडबोट यात्रा करते हैं। यह क्षेत्र अपनी सफेद रेत वाले समुद्र तटों, स्वच्छ समुद्री जल और कोरल रीफ डाइविंग के लिए विश्वभर के पर्यटकों के बीच लोकप्रिय माना जाता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ
  • 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
  • उत्तराखण्ड के समग्र विकास में CSR की भागीदारी बढ़ाने का सीएम धामी का आह्वान
  • सहसपुर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ जनसेवा शिविर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचे कई पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, विभिन्न संगठनों ने सुशासन और विकास कार्यों की सराहना की
  • विश्व धरोहर फूलों की घाटी में 40 दिनों में 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • भरत सिंह रावत बने चमोली बार एसोसिएशन के फिर अध्यक्ष
  • महिला आरक्षण पर देहरादून में हुंकार, मानसून सत्र में बेशर्त लागू करने की उठी मांग
  • मुख्य सेवक के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल, मुख्यमंत्री धामी को विभिन्न संगठनों ने दी बधाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.