शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड पर बड़ा खुलासा, ऐसे की दो लोगों ने हत्या, जानें ……

शेयर करें !
posted on : जनवरी 5, 2025 11:31 अपराह्न

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि कॉल डिटेल की जानकारी निकालने के बाद वो आरोपियों  तक पहुंच गई है। पुलिस ने खुलासा किया है कि हत्याकांड को दो लोग महेंद्र रामटेके और रितेश चंद्राकर ने मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में सुरेश चंद्राकर को भी मुख्य आरोपी बनाया है। आईडी ने कहा कि फिलहाल 11 सदस्यों की एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। सुरेश चंद्राकर के तीन बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। वहीं, आरोपी की प्रॉपर्टी की जांच की जा रही है और अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने दावा किया है कि जनवरी को सुरेश चंद्राकर के भाई रितेश ने कॉल करके पत्रकार को बुलाया था। जैसे ही मुकेश चंद्राकर वहां पहुंचे तो सुरेश के सुपरवाइजर महेंद्र और भाई रितेश ने सिर पर वार कर दिया और उसके बाद चाकू से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे सेफ्टिक टैंक में डाल दिया। दोनों ने हत्या की सूचना ठेकेदार सुरेंद्र चंद्राकर को फोन पर दी।

हत्याकांड को अंजाम देने के अगले दिन रितेश बीजापुर से रायपुर होते हुए दिल्ली पहुंच गया। पुलिस ने रितेश को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है जबकि महेंद्र और दिनेश को बीजापुर में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने माना है कि घटना का मास्टरमाइंड सुरेश चंद्राकर है। इसलिए उसे मुख्य आरोपी बनाया गया है। सुरेश चंद्राकर अभी तक फरार है, पुलिस उसके लोकेशन को ट्रेस कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

इस हत्याकांड के बाद से ही शक की सुई सुरेश चंद्राकर की ओर घूम रही थी क्योंकि पत्रकार मुकेश ने सड़क निर्माण को लेकर रिपोर्टिंग की थी जिसका ठेका सुरेश के पास था। माना जा रहा है कि रिपोर्टिंग से नाराज सुरेश चंद्राकर ने मुकेश को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। इसके अलावा शव को सुरेश के ठिकाने से ही बरामद किया गया था।

बता दें कि हत्याकांड के बाद से ही आरोपी सुरेश के ठिकानों पर जेसीबी की कार्रवाई शुरु की थी। प्रशासन सुरेश चंद्राकर के अवैध कब्जों की पहचान कर रही है और जेसीबी से गिराने का काम भी शुरु कर दिया है। इसके अलावा पुलिस अब सुरेश चंद्राकर के काले कारनामों की कुंडली भी खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि सुरेश चंद्राकर की गिनती बीजापुर के रसूखदारों में होती है। ऐसे में पुलिस भी फूंक फूंक कर कदम रख रही है।  

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में दुग्ध कारोबार को मिलेगा बड़ा बूस्ट, आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे 02 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक, ग्लोबल मार्केट तक पहुंचेगा दूध कारोबार
  • संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • गोवंश सड़क पर छोड़ा तो कार्रवाई तय, गोसेवा आयोग अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र अण्थवाल ने अधिकारियों को दिए सख्त आदेश
  • ‘She for STEM’ कार्यशाला में छात्राओं को विज्ञान में करियर के लिए किया प्रेरित
  • भालू के आतंक से दहशत में पोखरी के गांव, यूकेडी ने घेरा वन विभाग
  • हरिद्वार में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ यात्रा’, गंगाजल लेकर सरकार के खिलाफ संघर्ष का संकल्प
  • विकसित भारत का संकल्प, गोपेश्वर में निकली सेवा ज्योति यात्रा
  • डेढ़ लाख की कीड़ा जड़ी के साथ एक गिरफ्तार
  • कोटद्वार : 120 ग्राम नशे की बरामदगी के बाद फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, अगले दो दिन बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.