शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्रीय सुरक्षा पर बड़ा आदेश : रक्षा अभियानों की लाइव रिपोर्टिंग पर रोक, केंद्र सरकार की सख्त एडवाइजरी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 26, 2025 10:38 अपराह्न

नई दिल्ली : देश की रक्षा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आज समस्त मीडिया संस्थानों के लिए एक अहम एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत सभी मीडिया चैनलों, समाचार एजेंसियों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की गतिविधियों की लाइव कवरेज से सख्त परहेज़ करने का निर्देश दिया गया है।

सरकार ने यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में उठाया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि किसी भी सैन्य या सुरक्षा बल के ऑपरेशन की लाइव रिपोर्टिंग या “सोर्स-बेस्ड” सूचनाओं का तत्काल प्रसारण दुश्मन तत्वों को फायदा पहुंचा सकता है और हमारे सुरक्षा बलों की ऑपरेशनल इफेक्टिवनेस और सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है।

पुरानी गलतियों को न दोहराने की चेतावनी

मंत्रालय ने अतीत की घटनाओं का हवाला देते हुए मीडिया को सचेत किया कि कारगिल युद्ध, मुंबई आतंकी हमले (26/11) और कंधार विमान अपहरण जैसे मामलों में बिना सोचे-समझे कवरेज ने राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर नुकसान पहुंचाया था। सरकार का कहना है कि अब समय आ गया है कि मीडिया अपनी जिम्मेदारी समझे और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखे।

कानूनी प्रावधान का हवाला

एडवाइजरी में Cable Television Networks (Amendment) Rules, 2021 के Rule 6(1)(p) का सख्त हवाला दिया गया है। इसके अनुसार:

 “कोई भी ऐसा कार्यक्रम केबल सेवा में प्रसारित नहीं किया जाएगा जिसमें किसी आतंक-रोधी अभियान या सुरक्षा बलों की कार्रवाई की लाइव कवरेज हो। ऐसी स्थितियों में मीडिया कवरेज को केवल सरकार द्वारा नामित अधिकारी की नियमित ब्रीफिंग तक सीमित रखा जाएगा।” स्पष्ट है कि यदि कोई चैनल इस निर्देश का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

साझा जिम्मेदारी पर बल

एडवाइजरी में कहा गया है कि मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और व्यक्तिगत यूज़र्स सभी को न केवल कानून का पालन करना चाहिए, बल्कि एक नैतिक जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए — कि उनके किसी भी कृत्य से ongoing ऑपरेशनों या जवानों की सुरक्षा खतरे में न पड़े।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर
  • देहरादून में जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई
  • देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितताओं की पुष्टि : कांग्रेस ने लगाए घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.