बुधवार, मार्च 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बड़ी खबर : रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, 8 की मौत, 21 घायल, 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा

शेयर करें !
posted on : जुलाई 26, 2025 12:32 पूर्वाह्न

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सरकाघाट क्षेत्र के मसेरन के पास तरांगला में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस खाई में गिर गई, जिसमें चार महिलाओं सहित कुल आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं। हादसे के वक्त बस में कुल 29 सवारियां थीं।

यह दुर्घटना सुबह करीब 9:45 बजे उस समय हुई, जब बस सरकाघाट से दुर्गापुर वाया जमणी जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने जैसे ही बस को हल्का सा सड़क किनारे निकाला, डंगा धंस गया और बस लगभग 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद इलाके में हाहाकार मच गया। स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे और चादरों और कंबलों से स्ट्रेचर बनाकर घायलों को सड़क तक पहुंचाया। घायलों को तत्काल सरकाघाट सिविल अस्पताल, और वहां से गंभीर घायलों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज, एम्स बिलासपुर, हमीरपुर और पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।

मृतकों की पहचान:

  1. कलासी देवी (60), तरांगला

  2. बर्फी देवी, भलयाणा

  3. सुमन कुमार (33), मसेरन

  4. गीता देवी (65), रसेहड़

  5. डोमा देवी (70), रसेहड़

  6. प्रकाश, बटोह

  7. बलवीर (60), पाटी भलयारा

  8. अंतरिक्ष (17), दोपी

इलाजरत घायलों की स्थिति:

  • 4 घायल सरकाघाट अस्पताल में भर्ती

  • 8 एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन

  • 7 नेरचौक में इलाजरत

  • 2 को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया

हादसे के कारणों की जांच जारी

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। एचआरटीसी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया गया है। मंडलीय प्रबंधक उत्तम सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर सड़क काफी तंग है और प्रारंभिक जांच में डंगा धंसने को हादसे का कारण माना जा रहा है। तकनीकी जांच टीम को भी मौके पर भेजा गया है।

पीएमओ और राज्य सरकार की राहत घोषणा

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हादसे पर गहरा शोक जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों को त्वरित और समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री गुरुवार दोपहर एम्स बिलासपुर पहुंचे और घायल यात्रियों से मुलाकात की। उन्होंने चिकित्सकों से भी उपचार की स्थिति की जानकारी ली और पीड़ितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एकेश्वर विकासखंड के बंठोली में लगा जन-जन की सरकार शिविर
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख़्ती, जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
  • तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर हो निस्तारण – सीडीओ गिरीश गुणवंत
  • रसोई गैस आपूर्ति को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • इंडोर खेलों के फाइनल और पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
  • डिजिटल क्राॅप सर्वे विभागीय कार्मिकों से करवाने का विरोध
  • चारधामों में तय दूरी तक मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध – द्विवेदी
  • बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी, PM आवास योजना के तहत लगेंगे कैंप
  • हेमवती नंदन बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग, 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.