गुरूवार, अगस्त 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ‘बिगड़े दिमाग की निशानी है ऐसी भाषा’

शेयर करें !
posted on : अगस्त 20, 2026 6:40 अपराह्न

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान पर योग गुरु बाबा रामदेव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कंगना की टिप्पणी को गलत बताते हुए इसे ‘बिगड़े हुए दिमाग की निशानी’ करार दिया। रामदेव ने कंगना की योग के प्रति रुचि का जिक्र करते हुए उनके पुराने बयानों और व्यक्तिगत जीवन को लेकर भी सवाल उठाए।

एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान जब बाबा रामदेव से कंगना के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने सवाल किया, “उनका क्वालिफिकेशन क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही है? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं?”

रामदेव ने आगे कहा कि किसी के लिए ‘गटर-पटर’ जैसी भाषा का इस्तेमाल करना गलत है। उन्होंने इसे ‘बिगड़े हुए दिमाग की निशानी’ बताते हुए कहा कि इस मामले में कंगना की पार्टी के लोगों को भी संज्ञान लेना चाहिए।

जब उनसे कहा गया कि कंगना योग की प्रशंसक हैं, तो रामदेव ने कहा कि केवल योग की प्रशंसा करने से किसी व्यक्ति के अन्य कथित गलत कामों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

कंगना ने Gen Z को बताया था ‘गटर जेनरेशन’

दरअसल, कंगना रनौत ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में Gen Z की कुछ महिलाओं की जीवनशैली और सोच पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘गटर जेनरेशन’ कहा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि इस पीढ़ी की कुछ महिलाएं पश्चिमी जीवनशैली की नकल को स्वतंत्रता समझती हैं और गैर-जिम्मेदाराना जीवन को बढ़ावा देती हैं।

कंगना ने अपने पोस्ट में पढ़ाई, पारिवारिक जिम्मेदारियों और कथित तौर पर नशे व शराब जैसी आदतों का भी जिक्र किया था। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

बाद में Gen Z की तारीफ करती नजर आईं कंगना

विवाद बढ़ने के कुछ समय बाद कंगना के रुख में बदलाव भी देखने को मिला। उन्होंने Gen Z की तारीफ करते हुए कहा कि देश के युवा भारत की ताकत हैं और देश के लिए बड़ी संपत्ति हैं। उन्होंने यह भी कहा कि युवा तेजी से भारतीय संस्कृति और पहचान के एंबेसडर बनकर सामने आ रहे हैं।

कंगना के शुरुआती बयान और उसके बाद बदले रुख को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है। इसी बीच बाबा रामदेव की टिप्पणी ने इस विवाद को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आज फिर अंकिता हत्याकांड के सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज; प्रदेश सरकार की मजबूत पैरवी के चलते दोषियों को नहीं मिली राहत, न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार पूरी मजबूती से खड़ी
  • वन अधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रहरी हैं – मुख्यमंत्री धामी
  • रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुख्यमंत्री धामी ने दी बड़ी सौगात
  • सफाई कर्मचारियों के नए स्थायी पद सृजित करने, रिक्त पदों पर भर्ती, 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कार्मिकों के विनियमितीकरण और कल्याण कोष की स्थापना पर हुई चर्चा
  • सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, नगर निगम को 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश; न्यूकैंट रोड पर अवैध वाहन पार्क करने व अतिक्रमण पर डीएम का कड़ा एक्शन, मौके पर कटे दर्जनों चालान
  • पर्यावरण सखियों को मिला कचरा संग्रहण वाहन, गांवों में मजबूत होगी कचरा संग्रहण एवं प्रबंधन व्यवस्था
  • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने IGNFA देहरादून में IFS प्रशिक्षुओं को किया संबोधित; दिया ‘राष्ट्र प्रथम’ का संदेश
  • आयोग की पहल पर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का खाका तैयार
  • पिंकी बिष्ट बनीं महिला उन्नति संस्था की उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड : हाईकोर्ट से तीनों आरोपियों को झटका, जमानत याचिकाएं खारिज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.