शनिवार, मार्च 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आयुष्मान भारत : भारत की स्वास्थ्य यात्रा में एक मील का पत्थर – केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 23, 2024 12:54 पूर्वाह्न

नई दिल्ली : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) की छठी वर्षगांठ गर्व और चिंतन का क्षण है। सितंबर 2018 में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू की गई AB PM-JAY आज दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा योजना में से एक बन चुकी है। यह योजना नरेन्द्र मोदी सरकार की इस प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि सभी नागरिकों, विशेष रूप से सबसे कमजोर वर्गों, के लिए समान स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाए। पिछले छह वर्षों में, इस कल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजना ने लाखों जिंदगियों को आशा और विश्वास की एक नई किरण के साथ स्पर्श किया है और कई मामलों में उन्हें जीवनरक्षक उपचार प्रदान किया है। AB PM-JAY की यात्रा इस बात का प्रमाण है कि एक राष्ट्र जब अपने लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण को बेहतर बनाने के लक्ष्य के साथ एकजुट होता है, तो क्या कुछ हासिल कर सकता है।

स्वास्थ्य सेवाओ की पहुंच में क्रांति

आयुष्मान भारत मिशन का लक्ष्य सरल, स्पष्ट और संवेदनशील है। इस मिशन का लक्ष्य ये सुनिश्चित करना है कि कोई भी भारतीय अपनी वित्तीय स्थिति के कारण अच्छी स्वास्थ्य सेवा से वंचित न रहे। प्रति परिवार 5 लाख रुपये के वार्षिक कवरेज के साथ, आयुष्मान भारत ने आर्थिक रूप से वंचित परिवारों को देश के कुछ सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में मुफ्त में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त करने का महत्वपूर्ण साधन प्रदान किया है।

हाल ही में भारत सरकार द्वारा 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी सामाजिक-आर्थिक स्थिति वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत के लाभों का विस्तार करने का निर्णय किया है, जो हमारे देश में बदलते जनसांख्यिकीय परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पहले, हमारे सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता, जैसे कि मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ASHA), आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायकों के परिवारों को भी इस योजना के दायरे में लाया गया था। 55 करोड़ से अधिक लोग योजना के तहत मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आज पात्र हैं। अभी तक 7.5 करोड़ से अधिक सफल उपचार प्रदान किए गए हैं जिस पर 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का खर्च हुआ है। यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। जो परिवार स्वास्थ्य खर्च के कारण गरीबी में धकेल दिए जाते थे, उनके लिए अब यह योजना वित्तीय ढाल साबित हो रही है। किसानों से लेकर दैनिक मजदूरों तक के लाभार्थियों की गवाही इस बात का प्रमाण है कि यह योजना उन्हें आर्थिक परेशानी से बचा रही है। ऐसे में आयुष्मान भारत ने वास्तव में अपने उद्देश्यों को पूरा करने में मील का पत्थर पार किया है।

आयुष्मान भारत में उपचार का दायरा बहुत व्यापक है, जो लगभग 1900 से अधिक चिकित्सा प्रक्रियाओं को कवर करता है, जिनमें हृदय बाईपास या ज्वाइंट रिप्लेसमेंट जैसी जटिल सर्जरी से लेकर कैंसर और गुर्दे की बीमारियों के उपचार तक शामिल है। ये ऐसे उपचार हैं जो पहले तमाम लोगों के लिए पहुंच से बाहर थे लेकिन अब AB PM-JAY ने सर्वसुलभ, किफायती और सभी के लिए उपलब्ध बना दिया है।

विस्तृत नेटवर्क और मजबूत सिस्टम

AB PM-JAY की एक विशेषता इसका एक मजबूत स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं का नेटवर्क तैयार करने की क्षमता रही है। आज, देश भर के 29,000 से अधिक अस्पताल, जिनमें 13,000 से अधिक निजी अस्पताल शामिल हैं, इस योजना के तहत सूचीबद्ध हैं। यह नेटवर्क ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों तक फैला हुआ है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि देश के सबसे दूरस्थ हिस्सों में रहने वाले लोग भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्राप्त कर सकें। योजना की अद्वितीय पोर्टेबिलिटी सुविधा ने यह सुनिश्चित किया है कि लाभार्थी देश के किसी भी हिस्से में हों, वे वहां के अस्पतालों में भी आयुष्मान भारत के तहत इलाज करवा सकते हैं।

इस मजबूत नेटवर्क को एक मजबूत आईटी इंफ़्रास्ट्रक्चर सिस्टम से जोड़ा गया है जो दावों के निपटान में पारदर्शिता और दक्षता को सुनिश्चित करता है। साथ ही, यह तय समय में दावों का निपटान भी करता है ताकि लाभार्थियों को कोई परेशानी न आने पाए। आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन और पेपरलेस क्लेम प्रोसेसिंग के कार्यान्वयन ने धोखाधड़ी और अक्षमता को काफी हद तक कम किया है, जो अक्सर ऐसी बड़ी सार्वजनिक कल्याण योजनाओं में एक बड़ी चुनौती होती है।

आयुष्मान भारत की सफलता ने स्वास्थ्य सेवा इकोसिस्टम के अन्य हिस्सों में भी सुधार की जरूरत पर बल दिया है। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पर जोर ने सार्वजनिक और निजी दोनों अस्पतालों को अपने बुनियादी ढांचे और सेवाओं को और उन्नत करने के लिए प्रेरित किया है। इसके अतिरिक्त, इसने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का एक वातावरण भी विकसित किया है, जो स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को रोगी कल्‍याण को और बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

समग्र स्वास्थ्य सेवा

आयुष्मान भारत सिर्फ माध्यमिक और तृतीयक स्तरीय अस्पताल चिकित्सा के बारे में नहीं है बल्कि AB-PMJAY के साथ-साथ, सरकार आयुष्मान आरोग्य मंदिर (AAM) के निर्माण के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने पर भी काम कर रही है। ये स्वास्थ्य केंद्र प्रोटेक्टिव एवं प्रिवेंटिव स्वास्थ्य सेवाओं पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य जनसंख्या में कुल रोगों के भार को कम करना है। अब तक, पूरे भारत में 1.73 लाख से अधिक AAM स्थापित किए जा चुके हैं, जो सामान्य बीमारियों और मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसी चिरकालिक परिस्थितियों के लिए मुफ्त स्क्रीनिंग, इसके निदान और इसके लिए दवाएं भी प्रदान कर रहे हैं। ये केंद्र व्यापक और समग्र स्वास्थ्य देखभाल मॉडल की ओर हमारे प्रयासों को और भी मजबूत कर रहे हैं। वेलनेस और प्राथमिक उपचार को बढ़ावा देकर, हम अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता को कम करने और स्वास्थ्य सेवा की पहुंच को लंबे समय में और अधिक स्थायी बनाने की उम्मीद करते हैं।

चुनौतियों को पार करके आगे बढ़ना

आयुष्मान भारत की उपलब्धियों पर जहाँ हमें गर्व की अनुभूति हो रही है, वहीं हमें आगे आने वाली चुनौतियों को भी स्वीकार करना चाहिए। योजना का दायरा बहुद बड़ा है और इसलिए इसके साथ इसे लगातार अनुकूलित, परिष्कृत और सुधारने की जिम्मेदारी भी आती है। हम योजना की पहुंच को बढ़ाने, अस्पतालों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने और हर लाभार्थी को प्रदान की जाने वाली चिकित्सा सेवा की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए लगातार दृढ़ता से काम कर रहे हैं।

हम आयुष्मान भारत योजना को और परिष्कृत करना तथा इसे और व्यापक बनाना जारी रखेंगे, यह सुनिश्चित करते हुए कि यह भारत की समग्र, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा की यात्रा में अग्रणी बना रहे। हम योजना के तहत कवर किए गए उपचारों की सूची का विस्तार करने, सूचीबद्ध अस्पतालों की संख्या बढ़ाने और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के सफल निर्माण करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

स्वस्थ भारत का सपना

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के रूप में, मेरा दृढ़ विश्वास है कि किसी भी राष्ट्र का स्वास्थ्य उसकी समृद्धि की नींव है। स्वस्थ जनता देश के विकास, उत्पादकता और नवाचार में योगदान करने में सक्षम होती है। आयुष्मान भारत इस स्वस्थ, मजबूत और विकसित भारत की संकल्पना का केंद्र है। अब तक की योजना की सफलता सरकार, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और लोगों के बीच की गई कड़ी मेहनत, समर्पण और सहयोग को दर्शाती है। हम प्रत्येक नागरिक के कल्याण और स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्ध हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की छठी वर्षगांठ पर, आइए हम सभी नागरिकों के लिए एक समावेशी, सुलभ और सहानुभूतिपूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रणाली बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराएं। हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ भारत के निर्माण की यात्रा को अहर्निश जारी रखेंगे।

लेखक : जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, भारत सरकार

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगा सफर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 
  • प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण
  • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार ने की पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्ती, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील, कान्हरवाला भानियावाला तिराह और निर्मल बाग में कार्रवाई, टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान
  • प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में माता के भजनों और जागर पर झूमे भक्तगण
  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक हुई चर्चा
  • स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा
  • महिला आरक्षण पर सरकार का फॉर्मूला तैयार, OBC कोटा नहीं, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के बाद होगा लागू 
  • नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया
  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.