रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आशीष शेलार संभालेंगे भारतीय ई-स्पोर्ट्स की कमान, ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुने गए

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 13, 2026 1:56 अपराह्न
  • टी.एस. लामा

नई दिल्ली। भारत में तेजी से उभरते ई-स्पोर्ट्स क्षेत्र को संगठित और पेशेवर स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अधिवक्ता आशीष शेलार को ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (EGF) का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया है। 28 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में हुई फेडरेशन की बोर्ड बैठक में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

महाराष्ट्र सरकार में इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता विकास और सांस्कृतिक कार्य जैसे विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे शेलार अब फेडरेशन के अध्यक्ष के रूप में भारतीय ई-स्पोर्ट्स को नई दिशा देने के लिए काम करेंगे।

IMG 20260912 WA0008

फेडरेशन के अनुसार, उनके नेतृत्व में ई-स्पोर्ट्स के लिए पारदर्शी और पेशेवर व्यवस्था विकसित करने पर जोर रहेगा। राष्ट्रीय टीमों के चयन की व्यवस्थित प्रक्रिया, प्रतियोगिताओं के लिए स्पष्ट ढांचा और पारदर्शी नियम तैयार करना प्राथमिकताओं में शामिल होगा।

जमीनी प्रतिभाओं पर रहेगा फोकस

ई-स्पोर्ट्स में देश के विभिन्न हिस्सों से उभर रही प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने के साथ प्रशिक्षण सुविधाओं को मजबूत करने और घरेलू स्तर पर अधिक प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर भी जोर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।

फेडरेशन की नई दिशा में ई-स्पोर्ट्स को केवल मनोरंजन तक सीमित रखने के बजाय युवाओं के कौशल विकास, अनुशासन, करियर निर्माण और रोजगार से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही गई है।

खेल मंत्री समेत प्रमुख हस्तियों से संवाद

अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद शेलार ने भारतीय ई-स्पोर्ट्स के भविष्य को लेकर विभिन्न स्तरों पर संवाद शुरू किया है। इसी क्रम में उन्होंने केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात कर ई-स्पोर्ट्स के विकास और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की। इसके अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर सहित अन्य प्रमुख हस्तियों के साथ भी ई-स्पोर्ट्स को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

भारत में बड़ी युवा आबादी और तेजी से बढ़ते डिजिटल क्षेत्र को देखते हुए ई-स्पोर्ट्स को आने वाले समय में खेल और मनोरंजन उद्योग के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में फेडरेशन की कमान शेलार को मिलना इस क्षेत्र के लिए अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

फेडरेशन के नेतृत्व में यदि प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं, चयन प्रक्रिया और रोजगार के अवसरों को संस्थागत रूप दिया जाता है, तो भारतीय ई-स्पोर्ट्स खिलाड़ियों को घरेलू स्तर के साथ-साथ वैश्विक मंच पर भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अधिक अवसर मिल सकते हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत, पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • ‘डोंट बी शाय’ का ट्रेलर जारी, कॉलेज की मस्ती से प्यार और बदले तक की कहानी
  • देर शाम बेस अस्पताल पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, वायरल संक्रमण एवं अन्य मरीजों का जाना हाल
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • पूर्व ओएसडी से कैश-ज्वैलरी बरामदगी के बीच हरीश रावत का बड़ा बयान, कांग्रेस के दो पदों से हटने की पेशकश
  • उत्तराखंड : जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी
  • HNBGU के तीनों परिसरों में छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित, श्रीनगर में जय हो, टिहरी में ABVP और पौड़ी में NSUI का दबदबा
  • 80’s रेट्रो फोटो ट्रेंड के बहाने साइबर ठगी का खतरा, फर्जी ऐप और APK से रहें सावधान
  • पौड़ी में बागवानी ने पकड़ी रफ्तार, 06 साल में 30 हजार से अधिक किसानों तक पहुंची सरकारी योजनाओं की मदद
  • नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन, पौड़ी सूचना विभाग व पत्रकारों ने व्यक्त की संवेदना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.