मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जानें हिन्दी के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………

लेखक : नरेन्द्र सिंह चौधरी, भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. इनके द्वारा वन एवं वन्यजीव के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये हैं.

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 14, 2024 10:56 पूर्वाह्न
देहरादून : यूँ तो हिन्दी हमारी मातृभाषा है और हम बचपन से इसे बोलते हैं। इसमें संवाद करने में हमे अच्छा लगता है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारी हिन्दी भाषा कितनी समृद्ध है। हम असल मे जो नित्य व्यवहार में जो भाषा बोलतें हैं वह हिंदुस्तानी है, और इसमें अरबी,फ़ारसी, ऊर्दू, अंग्रेजी और संस्कृत आदि भाषाओं के शब्द विद्यमान है। यह एक मिश्रित भाषा है। जैसे क्रिकेट को हिन्दी में क्या कहते हैं तो कुछ वक्त तो सोचने में ही लगेगा। क्रिकेट टूर्नामेंट को हिंदी में ‘गोलगट्टम लकड़ पट्टम दे दनादन प्रतियोगिता’ कहा जाता है। ट्रेन को हिंदी में ‘लौहपथ गामिनी’ कहने में अटपटा लगता है तो मोबाइल को हम ‘चलभाष’ कहने लगे हैं। आदि आदि। परन्तु हमें हिन्दी बोलने और लिखने में शर्म नहीं महसूस करनी चाहिए बल्कि गर्व के साथ इसका भरपूर उपयोग करना चाहिए।
  •  हम यह समझते हैं कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है, पर यह कहना सही नही है। वास्तव में, हिन्दी राष्ट्रीय नहीं, बल्कि राजकीय भाषा है। 14 सितंबर, 1949 को देवनागरी लिपि हिन्दी को भारत की राजभाषा का दर्जा दिया था।
  • फ़ारसी के मशहूर कवि अमीर खुसरो ने सबसे पहले हिन्दी में कविता लिखी थी।
  •  आपको हैरानी होगी हिंदी भाषा के इतिहास पर पुस्तक लिखने वाले पहले लेखक भारतीय नहीं, बल्कि फ्रांसीसी थे, जिनका नाम Grasin deTaisi था।
  • संविधान के अनुच्छेद 343 के अनुसार 26 जनवरी 1950 को हिन्दी को प्राथमिक भाषा माना गया था।
  •  प्रसिद्ध डिक्शनरी ऑक्सफोर्ड में 800 से अधिक हिन्दी शब्द सम्मिलित किए गए हैं। अलमीरा, पजामा, जँगल, अवतार, महात्मा, गुरु, आंधी आदि शब्द इसके उदाहरण हैं।
  •  हिंदी भाषा में बनने वाली पहली फिल्म का नाम राजा हरिश्चंद्र था।
  • साल 2009 में गूगल ने अपने सर्च इंजन में हिन्दी भाषा शुरू की थी।
  •  भारत के अतिरिक्त दक्षिण प्रशांत महासागर में बसे फिजी देश की राजभाषा भी हिंदी है।
  • भारत के अलावा 21 अन्य देशों में भी हिन्दी भाषा बोली जाती है। पाकिस्तान, श्रीलंका, मालदीव, सिंगापुर, थाईलैंड, चीन, जापान, ब्रिटेन, जर्मनी, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मॉरिशस, यमन, युगांडा, कनाडा और फिजी, सूरीनाम जैसे देशों के लोग भी हिंदी में बात करते हैं।
  •  हिन्दी दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।
  • हिन्दी को इसका नाम फारसी शब्द हिंद से मिला है, जिसका अर्थ है ‘सिंधु नदी की भूमि’। यह भी कहा जाता है कि सि़ंधु नदी के पास जो सभ्यता फैली उसे सिंधु सभ्यता और उस क्षेत्र के लोगों को हिन्दू कहा जाने के कारण इनके द्वारा बोली जाने वाली भाषा हिन्दी कहलाई।
  •  हिंदी की उत्पत्ति आर्य भाषा संस्कृत से हुई है। इसके शब्द लोकभाषा प्राकृत और पाली से मिलकर अपभ्रंश हुए और बाद में इसे हिंदी कहा जाने लगा।
  •  500 ई. से 1000 ई. तक प्राकृत भाषा के अंतिम चरण से अपभ्रंश का विकास हुआ। अपभ्रंश के ही जो सरल और देशी भाषा शब्द थे उसे अवहट्ट कहा गया और इसी अवहट्ट से ही हिंदी का उद्भव हुआ।
  •  अंग्रेजी की रोमन लिपि में जहां कुल 26 वर्ण हैं, वहीं हिन्दी की देवनागरी लिपि में उससे दोगुने 52 वर्ण हैं।
  • हिन्दी भाषा में लेखनी ध्वनिप्रधान होता है, जो अंग्रेजी से बिल्कुल अलग है। इस भाषा में जो लिखा जाता है वही उच्चारण किया जाता है, जबकि अंग्रेजी में ऐसा नहीं होता।
  •  हिन्दी भाषा के शब्दों को टाइप करने वाला पहला टाइपराइटर बाजार में 1930 के दशक में आ गया था।
  •  इंटरनेट पर हिन्दी सन 2000 में अस्तित्व में आई, जब हिन्दी का पहला बेवपोर्टल वेबदुनिया डॉट कॉम शुरू हुआ।
  •  अमेरिका के लगभग 45 विश्वविद्यालय सहित पूरे विश्व के लगभग 176 विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई व सिखाई जाती है, और यह कोर्स में शामिल है।
  •  हिंदी फिजी में एक आधिकारिक भाषा है और सूरीनाम, गुयाना, मॉरीशस, टोबागो और त्रिनिदाद में हिंदी को एक क्षेत्रीय भाषा के रूप में स्वीकार किया जाता है। नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, म्यांमार, बांग्लादेश, इंडोनेशिया में भी हिंदी व्यापक रूप से बोली जाती है।
  •  संपूर्ण विश्व में करीब 80 करोड़ से ज्यादा लोग हिंदी बोलते हैं। मंदारिन चीनी, स्पेनिश और अंग्रेजी के बाद हिंदी को दुनिया की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली पहली भाषा माना जाता है।
  •  हिंदी का कोई भी अक्षर उल्टे लिखे जाने पर भी भ्रम नहीं देता है या कोई दर्पण प्रतिबिम्ब नहीं दिखाता है। हिंदी भाषा में ‘a’, ‘an’ और ‘the’ जैसे शब्दों की कोई स्थान नहीं है।
  •  अगर आप हिंदी जानते हैं तो आप मराठी और नेपाली भाषा को आसानी से पढ़ सकते हैं। कुछ कुछ गुजराती और बंगाली भी आपको समझ में आ जाएगी।
  •  बिहार पहला राज्य था जिसने उर्दू के स्थान पर हिंदी को अपनी आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।
  •  1805 में प्रकाशित लल्लू यादव द्वारा लिखित ‘प्रेम सागर’ हिन्दी की पहली प्रकाशित पुस्तक है, जो भगवान कृष्ण पर आधारित है।
  •  हिंदी में सबसे ज्यादा उपयोग में लिया जाने वाला शब्द है “नमस्ते”।
  • शुभ राष्ट्रीय हिन्दी दिवस!! 

लेखक : नरेन्द्र सिंह चौधरी, भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. इनके द्वारा वन एवं वन्यजीव के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये हैं.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, 15 अक्टूबर तक किसी भी स्थिति में प्रदेश की सभी सड़कों को किया जाए गड्ढामुक्त
  • यंग उत्तराखंड सिने अवार्डस 2026 के लिए फिल्म एवं संगीत में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नामांकनों की घोषणा
  • 90 वर्ष का कॉर्बेट : जंगल, बाघ और संरक्षण की अमर गाथा
  • दहाड़ से नहीं, अपने अस्तित्व से भी जंगल का राजा है शेर
  • उत्तराखंड में फाइव स्टार होटलों पर खाद्य विभाग का शिकंजा; एनालॉग पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर भी नजर, हयात के स्टोर में मिले तीन पैक्ड उत्पादों के दस्तावेज तलब
  • संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने अक्षरधाम के स्वामी भद्रेश दास से की शिष्टाचार भेंट, संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार पर हुई चर्चा
  • खेल मंत्री रेखा आर्य ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के संकल्प के साथ उठाई कांवड़, हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर 22 किलोमीटर पैदल चलकर वीरभद्र मंदिर ऋषिकेश में करेंगी भगवान शिव का रुद्राभिषेक
  • पूर्व सैनिकों और युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य करे उपनल – मंत्री गणेश जोशी
  • एसआईआर में तेजी के साथ पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी – सीडीओ अभिनव शाह
  • उत्तराखण्ड के 12 जनपदों में अगले 24 घंटे कम से मध्यम फ्लैश फ्लड का जोखिम, मौसम विभाग के फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने जारी किया बुलेटिन, सचिव आपदा प्रबंधन ने आमजन से की सतर्कता बरतने की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.