बुधवार, फ़रवरी 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सस्ते बादाम से कम नहीं है काला चना! मांसपेशियों की मजबूती और स्टेमिना बढ़ाने के लिए डाइट में करें शामिल

शेयर करें !
posted on : जनवरी 26, 2026 2:18 पूर्वाह्न

नई दिल्ली : अक्सर संतुलित भोजन करने के बाद भी कई लोग शरीर में भारीपन, दर्द और जल्दी थकान महसूस करते हैं. अगर आपको भी सीढ़ियां चढ़ते हुए या थोड़ा सा काम करते ही कमजोरी महसूस होती है, तो यह शरीर में प्रोटीन की कमी और असंतुलित हार्मोन के संकेत हो सकते हैं. भारतीय थाली में फाइबर तो भरपूर होता है, लेकिन अक्सर प्रोटीन पीछे छूट जाता है. ऐसे में आपकी रसोई में मौजूद ‘काला चना’ एक ऐसा चमत्कारी सुपरफूड है, जो न सिर्फ आपकी मांसपेशियों को फौलादी बना सकता है, बल्कि आपको लंबे समय तक ऊर्जावान भी रखता है.

मांसपेशियों और स्टेमिना के लिए वरदान

काले चने में आयरन, प्रोटीन और मैंगनीज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. ये पोषक तत्व मांसपेशियों को मजबूती देने के साथ-साथ शरीर की सहनशक्ति को भी बढ़ाते हैं. जिम जाने वाले युवाओं या भारी शारीरिक काम करने वालों के लिए यह ‘स्थिर शक्ति’ का सबसे अच्छा स्रोत है. यह वर्कआउट के बाद शरीर की रिकवरी में भी मदद करता है.

डायबिटीज और एनीमिया में असरदार

काले चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जिसका मतलब है कि इसे खाने से ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता. इसलिए यह मधुमेह के मरीजों के लिए सुरक्षित और फायदेमंद है. इसके अलावा, इसमें मौजूद आयरन रक्त की शुद्धता बढ़ाता है और हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करता है, जिससे एनीमिया यानी खून की कमी से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिलती है.

सिर्फ वजन नहीं, ताकत बढ़ाता है चना

आयुर्वेद में काले चने को ‘मांसधातु वर्धक’ और ‘बल्य’ माना गया है. इसका मतलब है कि यह शरीर में सिर्फ चर्बी या वजन नहीं बढ़ाता, बल्कि शरीर के घनत्व और ताकत को बढ़ाता है. कई लोग इसे पचाने में भारी मानते हैं, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार अगर इसे सही विधि से खाया जाए, तो यह ‘अग्नि’ (पाचन शक्ति) को तेज करता है और गट हेल्थ यानी आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करता है.

कच्चे चने पड़ सकते हैं भारी

अक्सर लोग अंकुरित या कच्चे चने खाना पसंद करते हैं, लेकिन इससे गैस, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी पेट की समस्याएं हो सकती हैं. चने का पूरा लाभ लेने के लिए उसे सही तरीके से पकाना जरूरी है.

सेवन का सही तरीका

रात भर एक कटोरी काले चने को पानी में भिगोकर रखें. सुबह चनों को अच्छी तरह उबाल लें. हल्के तेल में हींग और जीरे का तड़का लगाकर इसका सेवन करें. हींग और जीरा चने को सुपाच्य बनाते हैं और गैस की समस्या नहीं होने देते.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी उत्तराखंड की अपराध और कानून व्यवस्था पर हाई-लेवल समीक्षा बैठक, गंभीर आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही, 03 उपनिरीक्षक सस्पेंड
  • जनसेवाओं का संगम : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 05 फरवरी को ग्राम द्वारा में बहुउद्देशीय शिविर, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम व जिलाधिकारी सविन बंसल शिविर में करेंगे प्रतिभाग
  • मुख्यमंत्री को बैरासकुंड महाशिवरात्रि मेले का आमंत्रण
  • उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त
  • सलूड के ग्रामीणों ने सड़क सुधारीकरण को किया प्रदर्शन
  • तहसील दिवस पर फरियादियों ने रखी अपनी फरियाद
  • देश में संघमय होता दिख रहा समाज – खत्री
  • औली में जमेगा शीतकालीन खेलों का रोमांच
  • स्कूल बस की चपेट में आई स्कूटी, महिला की मौत
  • लोकसभा में राहुल गांधी का हमला, ‘ट्रेड डील से किसानों को नुकसान, एपस्टीन फाइल्स और अडाणी केस से PM पर दबाव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.