बुधवार, अगस्त 27, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th अगस्त 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

यह है पत्नी पीड़ित पुरुषों के लिए बना अनोखा आश्रम, प्रतिदिन होती है यहाँ कौए की पूजा

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 22, 2020 11:00 अपराह्न

औरंगाबाद / महाराष्ट्र : भारत वर्ष में वैसे तो बहुत से आश्रम एवं तीर्थ स्थल है जिनके बारे में आप लोगो ने अक्सर सुना ही होगा किन्तु आज हम एक ऐसे आश्रम के बताने जा रहे है जो अपने आप में एक खास आश्रम है जिसके बारे में वैसे तो बहुत कम ही लोग जानते है पर आजकल लोगो में यह आश्रम अपनी पहचान बना रहा है. आज आपको एक अनोखे आश्रम के बारे में बताने जा रहे जिसमें बारे में बहुत कम लोग ही जानते है। यह आश्रम दूसरे आश्रमों से बिल्कुल अलग है। यह आश्रम उन लोगों के लिए जो पत्नी पीड़ितों से हो। यह अनोखा आश्रम महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में पत्नियों से पीड़ित कुछ पतियों ने खोला है। पत्नियों द्वारा प्रताड़ित हो चुके कई पति यहां पर रह रहे हैं। वहीं कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए भी यह आश्रम उनकी मदद करता है। इस आश्रम में छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश से भी लोग कानूनी सलाह लेने के लिए आते हैं। औरंगाबाद से 12 किलोमीटर दूर शिरडी-मुंबई हाईवे पर बसे इस आश्रम मे सलाह लेने वालों की संख्या आए दिन बढती जा रही है। अब तक 500 लोग सलाह ले चुके हैं। हाईवे से देखें तो सामान्य घर की तरह दिखने वाले इस आश्रम के भीतर जाते ही अलग अनुभव मिलता है।

पत्नी पीड़ित पुरुष आश्रम में प्रतिदिन की जाती है कौए की पूजा

आश्रम मे इंट्री करते ही पहले कमरे मे कार्यालय बनाया गया है, जहां पत्नी पीडितों को कानूनी लड़ाई के बारे मे सलाह दी जाती है। कार्यालय मे थर्माकोल से बना बडा कौआ सबका ध्यान खींचता है। हर रोज सुबह-शाम अगरबत्ती लगाकर उसकी पूजा की जाती है। आश्रम में रहने वालों ने बताया कि, मादा कौआ अंडा देकर उड़ जाती है लेकिन नर कौआ चूजों का पालन पोषण करता है। ऐसी ही कुछ स्थिति पत्नी पीडित पति की रहने से कौए की प्रतिमा का पूजन किया जाता।

पत्नी पीड़ित पुरुष आश्रम में पत्नी पीड़ितों की होती है काउंसलिंग

हर शनिवार, रविवार की सुबह 10 से शाम 6 बजे तक पत्नी-पीडितों की काउंसलिंग की जाती है। शुरूआत में केवल शहर और आसपास के लोग आते थे। अब छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश से तकरीबन आश्रम मे सलाह लेने के लिए आ रहे है। अनुभवी वकील के पास जिस तरह केस की डिटेल्स होती है उसी तरह आश्रम के संस्थापक भारत फुलारे गवाह और सबूतों की फाईल बनाते है।

आश्रम के लिए ऐसे जुटाते हैं खर्च

भारत फुलारे ने अपनी 1200 स्क्वेयर फीट जगह पर आश्रम के लिए तीन रूम बनाए हैॆ। आश्रम मे रहने वाले पुरूष खिचड़ी, रोटी, सब्जी, दाल सबकुछ खुद ही बनाते है। सलाह लेने के आने वाले हर व्यक्ति को खिचड़ी बनाकर खिलाई जाती है। आश्रम मे रहने वाले सदस्य पैसे जमा कर यहां का खर्चा उठाते है। आश्रम मे रहने वाले लोगों मे कोई टेलर है तो कोई गैराज का मैकनिक है।

आश्रम बनाने के लिए ऐसे मिला आइडिया

आश्रम के संस्थापक भारत फुलारे खुद पत्नी पीडित होने का दावा करते है। घरेलू हिंसा चार कानून के तहत उनकी पत्नी ने उनपर केस दाखिल किया है। केस के चलते कुछ महिनों तक भारत को शहर के बाहर रहना पड़ा। कोई भी रिश्तेदार उनसे पास जाने से डरता था। कानूनी सलाह भी मिलना मुश्किल हो गया। उसी समय उन्हें तुषार वखरे और दूसरे तीन लोग मिले। – सभी लोग पत्नी-पीडित रहने से एक दूसरे को सहारा मिला और कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए मदद मिली।इसके बाद आश्रम बनाने का विचार आया और 19 नवंबर 2016 पुरूष अधिकार दिवस के अवसर पर आश्रम की शुरूआत कर डाली। इस आश्रम मे फिलहाल 7 लोग रहते है और अब तक पांच राज्यों से 500 लोग सलाह ले चुके हैं। सलाह लेने वालों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है।

पत्नी पीड़ित पुरुषो की बनाई है कैटेगरीज

पत्नी पीडित पतियों को मदद मिले इसीलिए आश्रम मे ए, बी और सी ऐसी तीन कैटेगरीज बनाई गई है। जिस व्यक्ति का पत्नी, ससुरालवालों से उत्पीडऩ होता है और उन्हें डरकर वो सामने नहीं आता, ऐसा व्यक्ति सी कैटेगरी में आता है। जिस व्यक्ति को पत्नी से शिकायत है, लेकिन समाज उसे क्या कहेगा ये सोचकर चुपचाप बैठता है वो बी कैटेगरी में आता है। ए कैटेगरी में निडर को स्थान दिया गया है। जो बिना डरे किसी के भी सामने सत्य परिस्थिति रखता है और मदद की गुहार लगाता है। फिलहाल ए समूह के 46, बी समूह के 152 और सी समूह के 165 लोग आश्रम मे आकर विशेषज्ञों की सलाह लेते है।

पत्नी पीड़ित पुरुष आश्रम के यह है नियम

  • पत्नी की ओर से कम से कम 20 केस दाखिल होना जरूरी।
  • गुजारा भत्ता न चुकाने से जेल मे जाकर आया हुआ व्यक्ति यहां प्रवेश ले सकता है।
  • पत्नी द्वारा केस दाखिल करने के बाद जिसकी नौकरी गई ऐसा व्यक्ति यहां रह सकता है।
  • दूसरी शादी करने का विचार भी मन में न लाने वाले व्यक्ति को प्रवेश मिलेगा।
  • आश्रम मे रहने के बाद अपनी कौशल के अनुसार काम करना जरूरी।

यह भी पढ़े : दुनिया की नजरों से दूर हिमालय में मौजूद प्रकृति की अनमोल गुमनाम नेमत हैं मोनाल ट्रैक

सबसे पहले खबर अपडेट के लिए लाइक करें यह पेज : https://www.facebook.com/liveskgnews

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • साझेदारी से स्वस्थ व समृद्ध उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य निर्माण की ओर विश्वविद्यालय – कुलपति प्रो. एनके जोशी
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में मनाया गया नवागन्तुक छात्र-छात्राओं का दो दिवसीय ओरिएण्टेशन कार्यक्रम
  • सीएमओ डॉ. बीएस रावत ने आपदाग्रस्त क्षेत्र धराली एवं गंगोत्री यात्रा मार्ग पर स्थापित सभी चिकित्सा इकाइयों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • एमपैक्स के कम्प्यूटराईजेशन और डाटा अपडेशन में लाएं तेजी – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
  • सीएम धामी ने किया ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ अभियान का नेतृत्व, स्थानीय उत्पादों को अपनाने का दिया संदेश
  • सीएम धामी ने किया विधानसभा कार्यालयों का निरीक्षण, पारदर्शी और त्वरित कार्य प्रणाली पर दिया जोर
  • मुख्यमंत्री धामी ने दिए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश
  • उत्तराखंड भाजपा की नई टीम का एलान जल्द, नई कार्यकारिणी होगी घोषित
  • उत्तराखंड : ध्वस्त कानून व्यवस्था औ भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का राजभवन कूच, सैकड़ों गिरफ्तार
  • नेपाली मजदूरों का डेरा बना बूरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.