बुधवार, फ़रवरी 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नॉनस्टॉप 12 घंटे ट्रेडमिल पर आकांक्षा सिंह ने 60 किलोमीटर वॉक रन कर किया मानसिक स्वास्थ्य का समर्थन

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 11, 2021 7:23 अपराह्न
  • “समाज में मानसिक भलाई को बढ़ावा देने के लिए मेरी तरफ से छोटी सी पहल” – आकांक्षा

देहरादून : मिस एशिया 2017 की रनर अप रह चुकी देहरादून की आकांक्षा सिंह ने आज 12 घंटे ट्रेडमिल पर चलने/दौड़ने की पहल पूरी करी। उन्होंने 12 घंटे की इस वॉक/रन के दौरान कुल 60 किलोमीटर की दूरी तय की।मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का समर्थन करने के लिए, आकांक्षा द्वारा यह पहल की गई। आकांक्षा ने इस पहल को सुबह 9 बजे बंजारावाला स्तिथ ट्रांसफॉर्मर्स जिम में शुरू किया। पूरे 12 घंटे चलने के बाद उन्होंने इससे रात के 9 बजे समाप्त किया।

अपनी इस पहल के पीछे, आकांक्षा ने अपनी बहन और ट्रेनर अपेक्षा पुंडीर को श्रेय दिया, जिन्होंने उन्हें इस पहल के लिए प्रशिक्षित किया है। उन्होंने अपनी मां संतोष पुंडीर, पिता भंवर सिंह पुंडीर और भाई अनुभव एवं प्रभात पुंडीर को भी इस पहल में निरंतर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।

12-घंटे ट्रेडमिल वॉक/रन के बारे में अपना अनुभव साझा करते हुए, आकांक्षा ने कहा, “यह 12-घंटे का अनुभव मेरे लिए बहुत अविश्वसनीय रहा, और मेरी सभी अपेक्षाओं को पार कर गया। ट्रेडमिल पर चलते वक़्त में काफी उत्साहित महसूस कर रही थी और मन में कई सारी भावनाएँ आ रही थीं। मेरे परिवार के साथ साथ, और कई लोगों ने सोशल मीडिया लाइव प्लेटफॉर्म के माध्यम से मेरे साथ जुड़ कर मेरी इस पहल का समर्थन करा और मुझे पूरे समय प्रेरित करने के लिए आगे आए। मैं उन सभी लोगों का शुक्रियादा करना चाहती हूँ।”

आकांक्षा ने अपनी पहल के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “आज की दुनिया में, अच्छे शारीरिक स्वास्थ्य की प्राप्ती के लिए अच्छा मानसिक स्वास्थ्य होना बेहद जरुरी है। मानसिक स्वास्थ्य पूरी दुनिया में एक बढ़ती समस्या बन गया है, और इसमें हमारा देश भारत भी शामिल है। मानसिक रोग जैसे की एनज़ाइटी और डिप्रेशन बढ़ते समय के साथ बहुत आम हो गया है, और खासकर की युवाओं में।”

उन्होंने आगे बताया, “मेरा पूरा परिवार भी इस रोग से गुज़र चुका है। मेरी मां नैदानिक अवसाद की मरीज़ हैं। मेरे पिता ने मेरी माँ का इस कठिन बिमारी से जूझने में बहुत साथ दिया है। मैं हमेशा से ही मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए कुछ करना चाहती थीं, और मुझे आशा है कि आज मेरी यह पहल मानसिक रोग के जरुरतमंदों की मदद करेगी।”

इस अवसर पर बोलते हुए, आकांक्षा की मां, संतोष पुंडीर ने कहा, “इस कठिन पहल को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए मुझे अपनी बेटी पर बेहद गर्व है। मैं नैदानिक अवसाद रोग की वजह से अपने जीवन में एक बहुत बुरे दौर से गुज़री हूँ। शुरुआत में हमारे परिवार में किसी को भी मेरी इस बिमारी के बारे में कुछ नहीं पता था, क्योंकि हमारे समाज में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में कोई जागरूकता नहीं है। मैं चाहती हूं कि समाज की यह गलत मानसिकता जल्द ही बदल जाए और सभी मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक हों।”

आकांक्षा सिंह मुंबई स्थित एक पेशेवर मॉडल, अभिनेता और फिटनेस उत्साही हैं। देहरादून में जन्मी आकांक्षा को दक्षिण कोरिया में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता मिस एशिया अवार्ड इंडिया 2017 के तीसरे रनरअप के खिताब से सम्मानित किया गया है। वह आगामी तेलुगू फिल्म में अभिनय करेंगी, जिसका शीर्षक ‘नेदेविदुथाला’ है जो इस साल जून में रिलीज होने वाली है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी उत्तराखंड की अपराध और कानून व्यवस्था पर हाई-लेवल समीक्षा बैठक, गंभीर आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही, 03 उपनिरीक्षक सस्पेंड
  • जनसेवाओं का संगम : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 05 फरवरी को ग्राम द्वारा में बहुउद्देशीय शिविर, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम व जिलाधिकारी सविन बंसल शिविर में करेंगे प्रतिभाग
  • मुख्यमंत्री को बैरासकुंड महाशिवरात्रि मेले का आमंत्रण
  • उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त
  • सलूड के ग्रामीणों ने सड़क सुधारीकरण को किया प्रदर्शन
  • तहसील दिवस पर फरियादियों ने रखी अपनी फरियाद
  • देश में संघमय होता दिख रहा समाज – खत्री
  • औली में जमेगा शीतकालीन खेलों का रोमांच
  • स्कूल बस की चपेट में आई स्कूटी, महिला की मौत
  • लोकसभा में राहुल गांधी का हमला, ‘ट्रेड डील से किसानों को नुकसान, एपस्टीन फाइल्स और अडाणी केस से PM पर दबाव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.