रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जज्बे को सलाम : कोरोना महामारी में क्षेत्र के लोगो को जागरूक करने के साथ मानवता का परिचय दे रहे है निरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 2, 2020 12:40 अपराह्न

निरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान जैसे कोरोना योद्धाओ को सलाम करता है एसकेजी न्यूज़

रूडकी / हरिद्वार : इस समय समूचा विश्व कोरोना वायरस (Coronavirus) कोविड-19 के कहर से जूझ रहा है. कोरोना के योद्धा इस जंग में पूरे मनोयोग से लगे हुए हैं, उनके हौंसले और जज्बे को सलाम. पुलिस कर्मी भी कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना से जंग में डटे हुए हैं. कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए निरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान पूरा दम लगा कर कार्य कर है. जनपद हरिद्वार की मंगलौर कोतवाली में पदस्थ निरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान कोरोना काल में बेहतरीन ड्यूटी करने के चलते चर्चाओं में हैं.

आम जनता की अक्सर यह शिकायत रहती है कि पुलिस उसकी फ़रियाद नहीं सुनती लेकिन इस कथन को एक निरीक्षक ने अपने कार्यो से गलत साबित कर दिया. जनपद हरिद्वार की मंगलौर कोतवाली में पदस्थ निरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान के द्वारा कोरोना महामारी के समय क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन कराने के साथ साथ जरुरतमन्दो की मदद भी कर रहे है. गरीब एवं जरूरतमंद लोगो को खाद्यान वितरण के साथ हर सम्भव मदद के लिए तैयार रहते है. कोरोना महामारी के चलते अचानक लगे लॉकडाउन में आम आदमी को थोड़ी परेशानी तो हुई है. लेकिन लोगो की मदद के लिए प्रशासन की ओर से अपने स्तर पर प्रयास किए जा रहे है इसमें समाज सेवी लोग व पुलिस भी सहयोग कर रही हैं, जिससे उनका जीवन भी सामान्य तरीके से चलता रहे.

यह भी पढ़े : कोरोना वायरस से जंग में मानवता का परिचय दे रही है महिला एसआई प्रवीना सिदोला

“आपको बताते चले कि निरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान जब से कोतवाली मंगलौर में तैनात हुए तब से लेकर वर्तमान तक जनता में काफी लोकप्रिय रहते है वह फरियादी की फरियाद सुनने के साथ ही उसको न्याय दिलाने का हरसम्भव प्रयास करते है. निरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान के कोतवाली मंगलौर में पदस्थ रहते हुए अपराधिक गतिविधियाँ तो कम हुई है इसके साथ ही मित्र पुलिस का धर्म भी पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वाह किया है. जहाँ इस क्षेत्र के लोगो से सीधे जुड़े है तो वहीँ क्षेत्र के जरूरतमंद लोगो की मदद कर उन्होंने मित्र पुलिस के सपने को साकार किया है. लॉकडाउन में बिना किसी तरह की छुट्टी लिए उनके द्वारा कार्य किया गया. निरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान के द्वारा पुलिस गाडी से लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर लोगो को कोरोना महामारी के प्रति जन जागरूक करना एवं मास्क व सैनेटाईजर के महत्व को बताया. क्षेत्र के लोगो में बच्चो से लेकर बुजुर्गो तक अपनी कार्यशैली और व्यवहार के चलते ही निरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान मजबूत पकड़ बनाये हुए है. लाइव एसकेजी न्यूज़ एवं सेमन्या कण्वघाटी समाचार पत्र निरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान जैसे पुलिस कर्मियों को सैल्यूट करता है.”

क्षेत्र के लोगो की कोई समस्या आती है तो सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए निरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान के द्वारा कोरोना महामारी के दौरान उनकी समस्या का समाधान किया जा रहा है. निरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान की कार्यशैली और कार्यप्रणाली की जमकर तारीफ हो रही है. अपनी कार्यशैली और व्यवहार के चलते लॉकडाउन में राशन वितरण का कार्य हो या फिर लोगो को मास्क एवं सैनेटाईजर वितरण का उसमे निरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. बधाई के पात्र ऐसे कोरोना योद्धा जो अपनी जान की परवाह न करते हुए राष्ट्र हित में ड्यूटी पर तैनात है. कोरोना काल में निरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान के द्वारा राशन वितरण, मास्क वितरण एवं सैनेटाईजर वितरण का जो बखूबी कार्य किया गया जिसका स्थानीय स्तर पर उत्तराखण्ड पुलिस के इस नेक कार्य की खूब सराहना हो रही है.

कोरोना काल में लॉकडाउन लगने पर निरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान के द्वारा लोगो की समस्याओं को सुनने के साथ लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया गया. जिस समय प्रदेश में कोरोना चरम पर था और उत्तराखंड आने वाले सभी लोगो का पंजीकरण जरुरी था उस समय कोरोना योद्धा निरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने बिना छुट्टी लिए ईमानदारी से दायित्व का निर्वाह किया. आपको बताते चले निरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान जब एसआईटी में तैनात थे तब उन्होंने 795 बीघा जमीन घोटाले का खुलासा किया था जिसमे उनको तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के द्वारा विशिष्ट सेवा मैडल प्रदान किया गया था.

“निरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि मेरी पंसद जनता की सेवा करना था जिस कारण मैने पुलिस विभाग को चुना. कोरोना महामारी में आम जनता को पुलिस की सहायता की आवश्यकता है जिसे की हम लोग बखूबी निभा रहे है. वर्तमान समय में पूरा विश्व कोरोना संक्रमण से जुझ रहा है और हमारा देश व प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है. ऐसे समय में हर किसी को मदद के लिए आगे आना होगा तभी इस महामारी से लड़ा जा सकता है. कहा कि उनका नैतिक दायित्व है कि वह इस महामारी में सरकार का सहयोग करें. निरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान बताते है कि उनका ध्येय पीड़ित की बात सुनना और पीड़ित को न्याय दिलाना है. इस समय जनता को पुलिस की बहुत आवश्यकता है जिसको कि पुलिस बखूबी निभा भी रही है.”

सबसे तेज खबर पाने के लिए लाइक करें https://www.facebook.com/liveskgnews

यह भी पढ़े : कोरोना वायरस से जंग में ईमानदारी से दायित्व का निर्वाह कर रही है महिला एसआई अंशु चौधरी

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध – डीजीपी दीपम सेठ
  • उत्तराखंड में पुलिस-बदमाश के बीच एक और मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के बाद देहरादून में बवाल, दुकान और गोदाम में तोड़फोड़
  • उत्तराखंड : कैबिनेट ने 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी, उपनल कर्मचारियों और चारधाम यात्रा से जुड़े बड़े फैसले
  • उत्तराखंड : राष्ट्रीय दिशानिर्देशों से पहले SCERT-DIET पुनर्गठन नहीं करने की मांग
  • डॉ. नीतू कार्की को मिली NOPRUF उत्तराखण्ड की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत
  • श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनें – डाॅ. धन सिंह रावत
  • एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
  • युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
  • विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.