बुधवार, फ़रवरी 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पहाड़ में काश्तकारों की आर्थिकी को मजबूत करने में कारगर साबित हो रहा है रेशम कीट पालन व्यवसाय

शेयर करें !
posted on : अगस्त 20, 2021 1:11 अपराह्न

चमोली : रेशम कीट पालन व्यवसाय लोगों की आर्थिकी को मजबूत करने में कारगर साबित हो रहा है। चमोली जिले में काश्तकार कृषि व पशुपालन के साथ रेशम कीटपालन को सहायक करोबार के तौर पर अपनाकर अपनी आजीविका मजबूत बना रहे है। इस कारोबार में कम लागत और अच्छा मुनाफा भी है। घर बैठे असानी से इस व्यवसाय को किया जा सकता है। जिले में अब किसानों का रूझान रेशम कीट पालन की आरे बढने लगा है।

दशोली विकासखंड के बगडवालधार, पाडुली की रहने वाली शांति देवी बताती है कि वे वर्ष 2000 से रेशम कीटपालन का कार्य कर रही है। शुरूआत में शहतूत के पेड व कीटपालन सामग्री के अभाव में कुछ परेशानी जरूर रही। लेकिन रेशम विभाग के द्वारा वर्ष 2012 में क्लस्टर विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत रेशम कीटपालन भवन की अनुदान सहायता और कीटपालन उपकरण जैसे ट्रे, रेंक, फीडिंग स्टेण्ड, चाॅपिंग नाइफ आदि मिलने से काफी फायदा मिला। रेशम कीटपालन के लिए रेशम विभाग द्वारा उनकी निजी नाप भूमि पर 300 शहतूत के पौधे भी लगाए गए। आज बसंत और मानसून ऋतु में शांति देवी करीब 50 किग्रा रेशम कोया का उत्पादन कर रही है। जिससे इनको अच्छी खासी आमदनी मिल रही है। इसके अलावा शांति देवी ओक टर्सर की नर्सरी उत्पादन एवं राजकीय रेशम फार्म में कर्षण कार्य से भी जुडी है। यहां से भी इनको आय अर्जित हो रही है। धीरे धीरे ही सही पर अब काश्तकारों का रूझान सहायक कारोबार के तौर पर रेशम कीटपालन की ओर बढने लगा है और आज जनपद चमोली में 390 से अधिक किसान रेशम कीटपालन से जुड़ गए है। कोविड काल में नंदकेशरी में 10 लोगों के समूह ने 25 हजार कोकून का उत्पादन कर 50 हजार से अधिक आय अर्जित की है। साथ ही 45 हजार मणिपुरी बाॅज पौधों की नर्सरी तैयार की।

क्या होता है रेशम

रेशम प्राकृतिक प्रोटीन से बना रेशा है। रेशम के कुछ प्रकार के रेशों से वस्त्र बनाए जाते है। प्रोटीन रेशों में फिब्रोइन होता है। ये रेशे कीडों के लार्वा से बनाए जाते है। सबसे उत्तम रेशम शहतूत व अर्जुन पेड के पत्तों पर पलने वाले कीड़ों के लार्वा से बनाया जाता है।

चमोली जिले में इन स्थानों पर हो रहा रेशम कीटपालन-  गोपेश्वर, नंदप्रयाग, सोनला, सियासैंण, गैरसैंण, नंदकेशरी एवं कमेडा में 240 किसान शहतूत रेशम कीटपालन से जुड़े है। जबकि जोशीमठ में 150 किसान ओक टर्सर उत्पादन से जुड़े है।

इन राज्यों में होता है सर्वाधिक उत्पादन-  भारत में सबसे ज्यादा शहतूत रेशम का उत्पादन कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, जम्बू व कश्मीर तथा पश्चिम बंगाल में होता है।

रेशम विभाग से लाभार्थियों को मिलती है ये सुविधा- काश्तकारों को कीटपालन का प्रशिक्षण, तकनीकि जानकारी व रेशम पालन से जुडे उपकरण दिए जाते है। कीटपालन हेतु रेशम कीटों के अंडो को उपलब्ध कराया जाता है और उत्पादित कोया के विक्रय की व्यवस्था की जाती है।

इस वर्ष रखा है लक्ष्य-  रेशम विभाग चमोली जनपद में इस वर्ष 81 किसानों की निजी नाप भूमि पर 14 हजार शहतूत पौधरोपण का लक्ष्य रखा है। विगत वर्ष में 61 किसानों की निजी नाप भूमि पर 18 हजार शहतूत पौधे लगाए गए।

इसके अलावा शहतूत में है कई औषधीय गुण पर शहर लोग भूलते जा रहे इनको- शहतूत पेड की पत्ती, छाल और फल सभी औषधीय गुणों से भरपूर है। शहतूत केे पत्ते रेशम कीड़े के लिए एकमात्र खाद्य स्रोत तो है साथ ही सबसे बेस कीमती रेशम उत्पादन का स्रोत भी है। शहतूत की छाल का काडा पीने से पेट के कीडे मर जाते है। शहतूत फल खाने से कैंसर, रक्तचाप नियंत्रण, मधुमेह, लीवर से जुड़ी बीमारियों को दूर करने एवं आंखों की रोशनी व मस्तिष्क को स्वस्थ्य रखने में बेहद फायदेमंद है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनसेवा का ऐतिहासिक अभियान
  • शंकराचार्य को फंसाने की साजिश? शाहजहांपुर के पत्रकार ने किया बड़ा खुलासा
  • टीवी डिबेट के बाद हिंसा : कांग्रेस प्रवक्ता हनुमंत पवार पर हिंदुत्व कार्यकर्ता तुषार दमगुडे समेत साथियों ने की मारपीट 
  • उत्तराखंड 2027 की अग्निपरीक्षा : चुनाव, अर्धकुंभ और जनगणना एक साथ…कब होंगे विधानसभा चुनाव?
  • कश्मीर के गुलमर्ग में चमोली के युवाओं का जलवा
  • उत्तराखंड कुंभ मेला 2027 : तैयारियों के लिए 500 करोड़ रुपये जारी होने पर CM धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • बड़ी खबर : गृह मंत्रालय ने जारी की भारत की पहली राष्ट्रीय आतंकवाद-विरोधी नीति ‘प्रहार’, जानें इसमें क्या है खास
  • मुख्य सचिव ने व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न जनपदों की महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को मिली स्वीकृति
  • उत्तराखंड 2027 की अग्निपरीक्षा : चुनाव, अर्धकुंभ और जनगणना एक साथ…कब होंगे विधानसभा चुनाव?
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.