सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जज्बे को सलाम : माँ की ममता पर देश सेवा का जुनून, सैल्यूट करने लायक है रेडियो टैक्नोलौजिस्ट ऋतु उनियाल

शेयर करें !
posted on : जुलाई 23, 2020 12:51 पूर्वाह्न

कोटद्वार (गौरव गोदियाल): लॉकडाउन व अनलाॅक के बीच ज्यादातर लोग घरों में हैं। परेशानी जरूर है, लेकिन मुसीबत की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हैं। इसके उलट शहर के अस्पतालों में तैनात नर्सें व टैक्नीशियन एक नए संघर्ष से जूझ रही हैं। कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए वे परिवार से दूर रहकर घंटों काम कर रही हैं। इन हालात में किसी के बच्चों को पड़ोसी संभाल रहे हैं तो किसी के बच्चे ही पूरा घर संभाल रहे हैं। टैक्नीशियन लोग भी निडर होकर कार्य कर रहे है । ऐसा नहीं है कि इन्हें संक्रमण का डर नहीं, लेकिन ड्यूटी पहले है। यहां तक कि बहुत सारी नर्स व टैक्नीशियन अपने छोटे-छोटे बच्चों को भी घर में छोड़कर अपने दायित्व निभा रही हैं। उनका मानना है कि यह मुश्किल की घड़ी है और ऐसे में हम कैसे पीछे हट सकते हैं। इच्छा बस यही कि जल्द से जल्द दुनिया इस संकटकाल से बाहर आए।

इसी क्रम में राजकीय बेस चिकित्सालय में तैनात रेडियो टैक्नोलौजिस्ट ऋतु उनियाल भी अपनी दो बेटियो को जोकि 7 वर्ष व 2 वर्ष की है को घर में छोड़कर रोज ना जाने कितने लोगों का एक्सरे कर रही है । इनके पति भी रेड़ियो टैक्नीशियन है । दोनो लोग घर के फर्ज के साथ साथ ड्युटी का फर्ज भी अदा कर रहे है ।दोनो बेटियों को घर पर आया व पडोंसियों के सहारे छोड़कर अपने फर्ज का बखूबी निर्वहन कर रहे है ।

ऋतु उनियाल बताती है कि मुझे सबसे ज्यादा डर बच्चों की तरफ से लगता है । बेटी 06 साल की है और दूसरी 02 साल की । ड्यूटी से जब मैं घर जाती हूं सबसे पहले हाथ पैर धोकर वाश रूम में जाती हूं और गर्म पानी से नहाने के बाद ही बच्चों से मिलती हूं । घर में घुसते ही छोटी बेटी गोद में आने की जिद करती है लेकिन मैं उसे किसी तरह से अलग रखती हूं। घर की सारी दूसरी जिम्मेदारी भी रहती हैं पति भी मेरे साथ ही ड्यूटी पर हैं।

ऋतु उनियाल बताती है कि हम दोनों ही मिलकर बच्चों को और घर को संभाल लेते हैं। कभी कभी डर लगता है कि यदि कहीं संक्रमण की चपेट में आ गई तो इन बच्चों को कौन देखेगा। लेकिन ड्यूटी तो ड्यूटी है इससे दूर नहीं भाग सकते। इसलिए मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी कर रही हूं। पति का सपोर्ट है इसलिए ज्यादा समस्या नहीं आ रही। वह कहती है कि हर एक दिन चुनौती भरा होता है, लेकिन वह चुनौती नहीं मेरी जिम्मेदारी है, जिसे मैं हर हाल में पूरा करती हूं।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
  • हरिद्वार में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, घाटों पर चला सफाई अभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.