शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जज्बे को सलाम : घर के फर्ज के साथ तत्परता से ड्यूटी कर रही महिला पीआरडी जवान आरती

शेयर करें !
posted on : जून 28, 2020 12:05 पूर्वाह्न

कोटद्वार (शैलेन्द्र सिंह) : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के खिलाफ पूरा देश जंग लड़ रहा है। लॉकडाउन व अनलॉक – 1 में सभी लोग घरों में रहकर कोरोना से बचने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं प्रांतीय रक्षक दल जवान दूसरों को कोरोना से बचाने को खुद की जान दांव पर लगा रहे हैं। कोरोना काल में ही सही उन्हें भरपूर ड्यूटी मिल रही है और उनके घरों में चूल्हे जल रहे हैं। 500 की दिहाड़ी में वह पुलिस के हमराह बनकर फंसे लोगों के मददगार बन रहे है ।

युवा कल्याण विभाग में जिले में करीब 800 प्रशिक्षित जवान हैं। इनमें से करीब साढ़े तीन सौ जवान सक्रिय व बिल्कुल फिट हैं। शांति सुरक्षा की ड्यूटी में ये अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। सामान्य दिनों में इनके लिए ड्यूटी का टोटा रहता है। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद देश में सतर्कता बरती जा रही है । लॉकडाउन व अनलॉक 1 में पीआरडी जवान अपनी ड्यूटी पूरी सिद्दत से निभा रहे हैं। जिसमें महिला पीआरडी जवान भी पीछे नहीं है । महिला पीआरडी जवान आरती अपने परिवार की जिम्मेदारियों के साथ – साथ आमजन की सेवा में लगी है । वैसे यदि आरती की बात करें तो आरती बचपन से ही अपने भाई – बहिनों में बडे होने का फर्ज निभाती आई है ।

सही कहा किसी ने कि पंखों से कुछ नहीं होता हौंसलों से उड़ान होती है, मंजिल उसको मिलती है जिसके सपनों में जान होती है। आरती का भरा पूरा परिवार ठीक-ठाक लेकिन बीमारी के कारण अचानक से पिता की मौत हो जाती है। मां को सदमे से लकवे की मरीज होकर थोड़े अर्से बाद दम तोड़ देती है। बच जाते है दो भाई और एक स्वयं आरती । परिवार बिखर गया था कोई सहारा नहीं था बड़ी बहिन आरती के मासूम कंधे पर जिंदगी का भारी बोझ आ गया था। भाई इतने छोटे थे कि भाई उसे पाल नही सकते थे । बेचारी का खुद का तो कोई सहारा नही था। ऐसे में मामा जी लोगों ने हमदर्दी दिखाई और महिने में कुछ खर्चा देने लगे जिससे आरती घर चलाती व खुद के साथ छोटे भाईयों को पढाती ।

जी हां ये किसी हिंदी फिल्म की पटकथा नहीं है। ये हकीकत है पौडी गढ़वाल के रिखडीखाल क्षेत्र के गांव भयांसू में निवासरत आरती की। आरती महज चौदह वर्ष की आयु में अनाथ हो गई थी । उसने पहले पिता को बीमारी के कारण मरते देखा फिर सदमें मे जाती मां को । इतना होने के बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी। अनाथ आरती ने सिलाई का काम सीखकर अपनी और अपने छोटे भाईयों की न केवल परवरिश की बल्कि आज उन्हें इस काबिल बना दिया है कि यह लोग अपने पैरो में खडे हो चुके है । बधाई के पात्र ऐसे कोरोना योद्धा जो अपनी जान की परवाह न करते हुए राष्ट्र हित में ड्यूटी पर तैनात है।

“आरती बताती है कि उसने बचपन से ही संघर्षों के साथ जीवन जीना सीखा है । वह बताती है कि कोरोना महामारी में लोगों को जागरुक कर सुरक्षित रखना ही उनकी पहली जिम्मेदारी है । अपने के लिए तो सब जीते है जो दूसरों के लिए जीता है वहीं इंसान कहलाने योग्य होता है ।”

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रीप परियोजना से बदली रश्मि देवी की तकदीर, गांव का छोटा रेस्टोरेंट बना आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाने के निर्देश, सड़क सुरक्षा उपायों में भी लाई जाए तेजी – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिकता – डीएम
  • हाइवे पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, चलेगा विशेष अभियान
  • घरों की रेकी कर देते थे चोरी, कोटद्वार पुलिस ने शातिर गैंग का किया पर्दाफाश
  • तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां होंगी सम्मानित
  • हाई अलर्ट पर उत्तराखंड : 85 सड़कें बंद, अलकनंदा-मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर, मलबे में दबी कार
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
  • भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.