गुरूवार, फ़रवरी 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

खनन का लाइव वीडियो बनाने को लेकर पार्षद को दी जान से मारने की धमकी

शेयर करें !
posted on : जून 19, 2020 1:14 अपराह्न

कोटद्वार / गढ़वाल : गढ़वाल का द्वार कहे जाने कोटद्वार इन दिनों खनन को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है. कोटद्वार में नगर निगम वार्ड नम्बर 06 के पार्षद ने आरोप लगाया है कि जब वह खनन की लाइव वीडियो बना रहे थे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी है.

वहीं अब नगर निगम के पार्षद सूरज प्रसाद कांति ने खोह नदी में हो रहे गैर नियमानुसार खनन की लाइव वीडियो कवरेज करने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल पर जान से मारकर उसी नदी में गाड़ देने की धमकी देने का आरोप लगाया है. आरोप-प्रत्यारोप कितने सही और गलत है यह तो जांच के बाद ही पता चल पायेगा, लेकिन कोटद्वार में इसको लेकर कोई बड़ा अपराध होने का अंदेशा बन गया है. इस खनन को लेकर बढ़ रहे अपराध को पुलिस भी सवालों के घेरे में आ रही है.

नियम विरुद्ध खनन का लगाया आरोप

पार्षद सूरज कांति ने आरोप लगाया कि रिवर चैनलाइजेशन में स्पष्ट है कि नदी के प्रवाह क्षेत्र की दोनों किनारो से 25-25 प्रतिशत छोड़कर बाकी बचे मध्य में पचास प्रतिशत भाग पर तीन मीटर गहराई तक ही खनन किया जा सकता है, लेकिन खोह नदी के तटबंधों को खोदकर नदी को चौड़ा किया जा रहा है और नदी को 8 से 10 मीटर गहरा खोदा जा रहा है। वहीं कई स्थानों पर बीस मीटर तक खोद दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत पूर्व में भी प्रशासन से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गत बुधवार को सांय को जनता के बुलाने पर खोह नदी में चल रहे खनन को देखने पहुंचे तो वहां नियमों के विपरीत खनन हो रहा था।

पार्षद ने की सुरक्षा की मांग

सूरज प्रसाद कांति ने कहा कि उन्होंने फेसबुक के माध्यम से लाइव रहते हुए जनता को खोह नदी में हो रहे गैर नियमानुसार खनन को दिखाया। यह देखकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल भड़क गये। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने अभ्रद भाषा का प्रयोग कर गाली-गलौज की और जान से मारकर खोह नदी में गाड़ देने की धमकी दी। यह घटना उस समय हुई जब तहसील के अधिकारी खोह नदी में जांच कर रहे थे। पार्षद ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

ब्राह्मण नेता कर रहे है खनन का विरोध

सूत्रों की माने तो गढ़वाल के द्वार कोटद्वार में हो रहे खनन का कोटद्वार के ब्राह्मण नेता कर रहे है विरोध तो कुछ ठाकुर नेता खनन का कर रहे है पक्ष ! कोटद्वार शहर में आजकल खनन को लेकर यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है. क्योकि शहर के अधिकांश ब्राहमण नेता खनन का विरोध कर रहे है जबकि कुछ लोग खनन को लेकर बड़े उत्सुक नजर आ रहे है. खनन का विरोध कर रहे है लोगो का कहना है कि कोटद्वार की नदियों में हो रहा है खनन नियम एवं मानको के विरुद्ध किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री की छवि को करना चाहते है धूमिल

कोटद्वार में खनन को लेकर बड़ी बड़ी बाते हो रही है तो कुछ लोग खनन के कारोबार में सूबे के मुख्यमंत्री का नाम घसीटने से बाज नही आ रहे है.  खनन करने वालों का खुद को मुख्यमंत्री का करीबी बताने की चर्चा कोटद्वार में जोरों पर है। साथ ही चर्चा है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख का कांग्रेसी होना और अवैध खनन का विरोध करने वालों को धमकी देना इस ओर इशारा कर रहा है कि सूबे के मुख्यमंत्री का नाम लेकर अधिकारियों पर अवैध खनन को प्रश्रय देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और मुख्यमंत्री का नाम बदनाम किया जा रहा है।

कोटद्वार का आम भाजपाई खनन से दुखी है, हैरान है और इस अवैध खनन में बेवजह मुख्यमंत्री का नाम घसीटे जाने से परेशान है, क्योंकि उसे खनन से कोई मतलब नहीं और नदियों में भारी भरकम गड्ढे भाजपा की छवि पर दाग लगा रहे हैं जो उसे पसंद नहीं।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने किया नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग का औचक निरीक्षण, बायोमेट्रिक उपस्थिति एवं अनुशासन पर सख्ती
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दी स्वास्थ्य सेवाओं को नयी धार, जिले के 16 अस्पतालों को बनाया गया नोडल केंद्र, एक्सरे – अल्ट्रासाउंड और एंबुलेंस सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार
  • ठंड से राहत : डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने जरूरतमंद परिवारों को वितरित की राहत सामग्री
  • सीएसआईआर–सीबीआरआई, रुड़की ने मनया 80वाँ स्थापना दिवस
  • MDDA क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग एवं निर्माण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, लगभग 25 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण व अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्यवाही, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की आम जनता से अपील 
  • डीएम व एसएसपी ने मृतक पत्रकार आश्रितों को किए आर्थिक सहायता के चैक वितरित
  • डालनवाला गोलीकाण्ड : आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश, कानून व्यवस्था पर राजधानी के क्षेत्राधिकारियों को सख्त निर्देश, जवाबदेही होगी तय
  • नार्कोटिक दवाओं के अभिलेख न देने पर ज्वालापुर में दो फर्मों पर कार्रवाई, लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
  • औषधि विभाग की नारकोटिक दवाओं की अवैध बिक्री पर सख्ती, हरिद्वार में QRT गठित कर सघन छापेमारी
  • हरिद्वार–लक्सर औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार – सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.