रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दिव्य, भव्य और सुरक्षित महाकुम्भ की कुशल रणनीति, आईजी कुम्भ संजय गुंज्याल के नेतृत्व में पुलिस ने किया सराहनीय कार्य

शेयर करें !
posted on : मई 15, 2021 2:33 अपराह्न

हरिद्वार / देहरादून : देवभूमि के श्रृंगार देव् आयोजन कुम्भ का सकुशल समापन हो चुका है। बेहतरीन नेतृत्व, कुशल रणनीति जवानों का कुम्भ सम्बंधित प्रशिक्षण, कर्तव्यों के प्रति पूर्ण समर्पण और साधु संतों का आशीर्वाद इस विराट आयोजन को भव्य एवं सुरक्षित बनाने में अभूतपूर्व रहा। कुम्भ को सुरक्षित और सफल बनाने की दिशा में किये जाने वाले प्रयासों में सर्वप्रथम आने वाले श्रद्धालुओं की 72 घण्टे पुरानी RTPCR रिपोर्ट को प्रदेश की सीमाओं पर चेक किया गया साथ जो श्रद्धालुओं बिना RTPCR टेस्ट रिपोर्ट के बोर्डरों पर पहुंचे थे उनका जनपद की सीमा में प्रवेश से पूर्व RTPCR/रैपिड एंटीजन टेस्ट कराए गए।

यह कार्य जनपद हरिद्वार के सभी 11 बोर्डरों पर कुम्भ मेला अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रारंभ कर दिया गया। सभी बोर्डरों पर की गई टेस्टिंग के दौरान 02 लाख 45 हजार लोगों के कोविड टेस्ट किये गए, जिनमे से कुल 920 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव पाए श्रद्धालुओं को तत्काल ही आइसोलेशन में रखा गया। इसके अलावा जिन लोगों ने बोर्डरों पर अपना कोविड टेस्ट कराने कि सहमति नही दी ऐसे 69259 श्रद्धालुओं और उनके 12972 वाहनों को भी हरिद्वार क्षेत्र में प्रवेश नही दिया गया।

जनपद हरिद्वार में जनवरी 01, 2021 से अप्रैल 30, 2021 तक की अवधि में किये गए RTPCR/रेपिड एंटीजन टेस्टों की संख्या 08 लाख 91 हजार रही, जिनमे 1954 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए। कोविड टेस्टिंग का यह आंकड़ा उत्तराखंड के अन्य सभी जिलों में सर्वाधिक रहा।  उच्च न्यायालय उत्तराखंड के द्वारा जारी कोविड सम्बंधित दिशा-निर्देशों के साथ ही केंद्र एवम राज्य सरकार द्वारा जारी की गई SOP का आने वाले श्रद्धालुओं और हरिद्वार की स्थानीय जनता से कड़ाई से पालन कराया गया। आयोजन को सुरक्षित बनाने में कोविड गाइड लाइन के अनुसार लगातार कड़े रुख अपनाए जाते रहे। अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से युक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैमरों से कुम्भ के कोर एरिया पर लगातार नजर रखी गयी। जनवरी 01, 2021 से अप्रैल 30, 2021 के मध्य सम्पूर्ण कुम्भ क्षेत्र में 31487 लोगों के चालान कोविड अनुरूप व्यवहार न करने के कारण किये गए, जिसमे 16009 चालान बिना मास्क और 15428 चालान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर किये गए।

एक बेहतरीन रणनीति के तहत की गई पुलिस व्यवस्था ने श्रद्धालुओं की लाखों की भीड़ पर लगातार निगरानी कर अंकुश लगाए रखा, जिससे उनके द्वारा कम से कम कोविड नियमों का उलंघन किया गया। इस समस्त कसरत का प्रत्यक्ष परिणाम यह रहा कि दिव्य कुम्भ आयोजन के पश्चात भी अत्यंत जन-घनत्व लिए कुम्भ नगरी में कोविड संक्रमण के अपेक्षाकृत अत्यंत कम मामले सामने आए.

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नशे में स्टेयरिंग थामने वालों पर पौड़ी पुलिस का शिकंजा, 168 वाहन चालकों पर कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ और ऋषिकेश के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सर्वे जल्द
  • सीएम धामी की पहल पर जनकल्याणकारी शिविर बने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम
  • पौड़ी गढ़वाल : उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने जयपाल सिंह चौहान, SSP ने कंधों पर सजाया तीसरा स्टार
  • धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
  • राम मंदिर दान घोटाला : अब तक दर्ज नहीं हुई एफआईआर, जांच के घेरे में ट्रस्ट के कई पदाधिकारी
  • उत्तराखंड में हादसा, वाहन खाई में गिरा, तीन घायल
  • टी20 विश्व कप में उत्तराखंड की बेटी प्रेमा रावत को मिला मौका
  • श्रीनगर पुलिस ने हिट एंड रन मामले का किया सफल अनावरण, आरोपी चालक गिरफ्तार
  • उत्तराखंड : राष्ट्रीय दिशा निर्देशों से पहले SCERT-DIET पुनर्गठन नहीं करने की मांग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.