सोमवार, अप्रैल 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

संगीत जगत के एक युग का अंत, सुरों की मल्लिका आशा भोसले आज 92 वर्ष आयु में निधन 

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 13, 2026 12:13 पूर्वाह्न

मुंबई :  भारतीय सिनेमा और संगीत की मखमली आवाज, सुरों की मल्लिका आशा भोसले आज 92 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। मुंबई के प्रतिष्ठित ब्रीच कैंडी अस्पताल में दोपहर करीब 12:55 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे आनंद भोसले ने इसकी पुष्टि की है। आशा ताई शनिवार 11 अप्रैल को चेस्ट इंफेक्शन, थकान और कार्डियक कंप्लिकेशन्स के कारण अस्पताल में भर्ती हुई थीं। आज उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हो गया।

आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। वे मंगेशकर परिवार की सदस्य थीं और लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। आठ दशकों से अधिक के शानदार करियर में उन्होंने 12,000 से ज्यादा गाने गाए, जो हिंदी के अलावा 20 से अधिक भारतीय भाषाओं में थे। ओ.पी. नैय्यर, एस.डी. बर्मन, आर.डी. बर्मन, ए.आर. रहमान जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ उन्होंने काम किया। उनका विवाह भी आर.डी. बर्मन से हुआ था।

उन्हें सात फिल्मफेयर पुरस्कार, दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड, दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, पद्म विभूषण और महाराष्ट्र भूषण समेत अनेक सम्मान प्राप्त हुए। उनके गाए अमर गीत जैसे ‘पिया तू अब तो आ जा’, ‘दम मारो दम’, ‘चुरा लिया है तुमने’, ‘ये मेरा दिल’, ‘दिल चीज क्या है’ और ‘ओ हसीना जुल्फों वाली’ आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश भर के गणमान्य व्यक्तियों, बॉलीवुड सितारों, संगीतकारों और लाखों फैंस ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आशा भोसले सिर्फ एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की एक जीवंत धरोहर थीं जिनकी आवाज ने कई पीढ़ियों को रिझाया और भावनाओं को आवाज दी।

उनका अंतिम संस्कार कल सोमवार 13 अप्रैल को शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क, दादर में होगा। सुबह 11 बजे से उनके आवास कासा ग्रांडे, लोअर परेल पर अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंच सकेंगे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीएसएम कॉलेज के पास दुकान में भीषण आग, देर रात मचा हड़कंप
  • संगीत जगत के एक युग का अंत, सुरों की मल्लिका आशा भोसले आज 92 वर्ष आयु में निधन 
  • चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार
  • “रन फॉर अवेयरनेस” रैली को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • गैस की कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग पर जिलाधिकारी सख्त, संलिप्तों पर प्राथमिकी दर्ज
  • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में वार्षिक महोत्सव की धूम
  • सीएम धामी ने नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में किया प्रतिभाग
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 अप्रैल के कार्यक्रम को लेकर देहरादून में हाई अलर्ट, सीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • नंदप्रयाग में रात्रिकालीन यातायात रहेगा प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्ग से होगा डायवर्जन
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन का कालागढ़ टाइगर रिजर्व का शैक्षणिक भ्रमण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.