सोमवार, अक्टूबर 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

‘द व्वान’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रहस्य, क्या दो किरदारों में नजर आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा?

शेयर करें !
posted on : अगस्त 25, 2026 11:29 अपराह्न
  • टी.एस. लामा

मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आगामी फैंटेसी लोककथा आधारित फिल्म ‘द व्वान – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म के टीजर रिलीज से एक दिन पहले निर्माताओं ने इसके दो नए पोस्टर्स जारी किए हैं। पोस्टर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलग-अलग रूप नजर आ रहे हैं, जिसने फिल्म की कहानी और उनके किरदार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा रहस्यमयी दुनिया में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरे पोस्टर में वह एक प्रभावशाली योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं। दोनों पोस्टर्स के अलग-अलग दृश्य यह संकेत देते हैं कि फिल्म की कहानी सामान्य फैंटेसी से कहीं आगे एक विशाल लोककथा की दुनिया में प्रवेश करने वाली है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सिद्धार्थ फिल्म में दो अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं? साथ ही यह रहस्य भी बरकरार है कि पोस्टर में दिखाई देने वाला योद्धा ‘व्वान’ का रक्षक है या इस प्राचीन और रहस्यमयी दुनिया का कोई अहम हिस्सा।

फिल्म की कहानी एक ऐसे वर्जित जंगल की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है, जहां प्राचीन मान्यताओं, अलौकिक शक्तियों और रहस्यमयी नियमों की अपनी दुनिया है। निर्माताओं ने अभी तक कहानी और किरदारों से जुड़े अहम पहलुओं का खुलासा नहीं किया है। यही वजह है कि नए पोस्टर्स ने टीजर से पहले ही दर्शकों के बीच सस्पेंस और उत्सुकता बढ़ा दी है।

लोककथा, फैंटेसी और एक्शन का अनोखा मेल

‘द व्वान – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही थिएट्रिकल फिल्म बताया गया है। इसमें लोककथा आधारित फैंटेसी के साथ एक्शन, एडवेंचर और कॉमेडी का मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म भारतीय लोककथाओं, प्रतीकों और पौराणिक तत्वों को आधुनिक सिनेमाई अंदाज में बड़े पर्दे पर पेश करने की कोशिश करती है।

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार साथ नजर आएंगे। दोनों की नई जोड़ी को लेकर भी दर्शकों में खासा उत्साह है। फिल्म की कहानी और विजुअल्स के जरिए एक ऐसी काल्पनिक दुनिया रचने का प्रयास किया गया है, जो भारतीय लोककथाओं से प्रेरित होने के साथ ही बड़े पैमाने पर मनोरंजन पेश करेगी।

टीजर का इंतजार खत्म होने को

‘द व्वान – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को बालाजी मोशन पिक्चर्स, TVF और 11:11 प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत किया जा रहा है। अरुणाभ कुमार ने फिल्म की कहानी लिखी है, जबकि दीपक मिश्रा इसके निर्देशक हैं। मनु आनंद फिल्म के डीओपी और विजुअल डायरेक्टर हैं। फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने किया है।

दो पोस्टर्स के जरिए फिल्म की रहस्यमयी दुनिया की झलक दिखाने के बाद अब इसका बहुप्रतीक्षित टीजर 26 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीजर सिद्धार्थ मल्होत्रा के किरदार और ‘व्वान’ की रहस्यमयी दुनिया से जुड़े कितने राज खोलता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • आयुक्त दीपक रावत का सख्त एक्शन, प्लॉट विवाद में तीन दिन का अल्टीमेटम, गड्ढामुक्त सड़कों की जमीनी जांच के निर्देश; गुणवत्ता में कमी पर अधिकारी होंगे जिम्मेदार
  • REAP परियोजना से हेमा नेगी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, 10 लाख की मसाला यूनिट से महिलाओं को मिला रोजगार, लालढांग में हर माह 60 हजार रुपये का कारोबार
  • एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
  • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
  • लोक संस्कृति को जीवंत रखते हैं डांडिया और गरबा जैसे आयोजन – मुख्यमंत्री धामी
  • देहरादून में निर्धारित स्थलों पर ही पटाखों की बिक्री की अनुमति, बाजारों में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
  • छोटे उद्यमियों के निवेश पर सवाल उठाना उनके परिश्रम और रोजगार सृजन का अपमान – विनय शंकर पांडे
  • ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज, ₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के नए निवेश की तैयारी
  • देहरादून में 5-दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला संपन्न, हस्तलिखित पुस्तकों ने मोहा मन
  • आईएएस बंशीधर तिवारी के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी, रहें सतर्क!
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.