शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में नए साल पर मिलेगा नौकरी का तोहफा, UKSSSC इतने पदों पर निकलेगी भर्ती

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 30, 2020 8:56 अपराह्न

देहरादून : लम्बे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को नए साल में सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। साल 2021 हजारों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का पिटारा लेकर आ रहा है। नए साल 2021 में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) चार हजार पदों की भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगा। चयन आयोग ने जून-जुलाई तक चयन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा है। वहीं, लगभग दो हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

UKSSSC ने तीन बड़ी भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसमें एलटी शिक्षकों के 1431 पद, स्नातक स्तर के 854 पद और कनिष्ठ सहायक के 746 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में एक हजार नए पदों पर भी चयन प्रक्रिया पूरी की जानी है। नए साल में इन पदों की लिखित परीक्षा आयोजित कर चयन प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी की जा रही है।

UKSSSC के सचिव संतोष बडोनी का कहना है कि नए साल में लगभग चार हजार पदों की भर्ती परीक्षाएं कराने की तैयारी चल रही है। जून-जुलाई तक आयोग ने चयन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद विभिन्न विभागों में लगभग दो हजार पदों की आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पहली बार आयोग ने कम अभ्यर्थियों की संख्या वाले पदों की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की है, लेकिन बड़ी भर्ती परीक्षाओं को ऑनलाइन करने में फिलहाल आयोग ने असमर्थता जताई है। जिन पदों की आवेदन प्रक्रिया हो चुकी है, आयोग उनकी चयन प्रक्रिया नए साल में पूरी करने की तैयारी में है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : 7 सितम्बर को कक्षा 2, 5 एवं 8 के विद्यार्थियों की होगी आकलन परीक्षा
  • ​कोटद्वार : मसूरी गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, लिया राज्य निर्माण के संकल्प को पूरा करने का प्रण
  • पौड़ी गढ़वाल में 5 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • बीस सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्य समयबद्ध पूरा करें – सीडीओ
  • दिशा सालियान मौत मामले की जांच अब CBI के हवाले, बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश
  • मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय : धामी
  • ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल पर शुरू हुआ काम, निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने निभाया वादा
  • महान शिक्षक और राष्ट्रभक्त वेणीमाधव दास की 74वीं पुण्यतिथि पर किया गया स्मरण
  • गढ़वाली भाषा दिवस : अपणी भाषा, अपणी पच्छ्याण
  • दूध बेचकर हर माह 12 हजार रुपये तक कमा रहीं लक्ष्मी देवी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.