सोमवार, फ़रवरी 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पीएम मोदी की रैली के चलते उत्तराखंड में बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी..

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 30, 2021 9:48 पूर्वाह्न

हल्द्वानी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के चलते आज गुरुवार को हल्द्वानी व लालकुआं तहसील के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। डीएम धीरज गब्र्याल ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की ओर से शहर का यातायात परिवर्तित करने से आवागमन प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए स्कूल बंदी का आदेश जारी किया है। शहर के निजी स्कूल संचालकों ने बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए आनलाइन मोड में पढ़ाई जारी रखने की बात कही है।

 

हल्द्वानी पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के महासचिव मणिपुष्पक जोशी ने बताया कि, पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए सभी स्कूल आनलाइन मोड पर पढ़ाई कराएंगे। अकेले हल्द्वानी में सीबीएसई के 55 स्कूल संचालित हैं। सरकारी व राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूलों की संख्या 200 से अधिक है।

इधर, शहर में यातायात डायवर्ड होने से बुधवार को भी हल्द्वानी शहर के कई स्कूल बंद रहे। शहर के मुख्य मार्गों में बड़े वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई थी। ऐसे में नैनीताल रोड, ठंडी सड़क से लगे अधिकांश स्कूल बंद रहे। पीएम मोदी की रैली की सभा को देखते हुए शहर के कई स्कूलों के वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। स्कूल बसों का उपयोग रैली में जनता को लाने के लिए किया जाएगा।

वहीं कई स्कूलों के परिसर को वाहनों की पार्किंग के लिए आरक्षित किया गया है। इधर, ठंडी सड़क के तीन स्कूलों को पुलिस व पीएसी कर्मी के ठहरने के लिए अधिग्रहण किया है। बताया गया कि 28 दिसंबर को अधिग्रहीत कर लिए गए कक्ष 31 दिसंबर को खाली किए जाएंगे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम सविन बंसल के औचक निरीक्षण में खुला सब रजिस्टार कार्यालय में वर्षों से चल रहा करोड़ों का स्टांप चोरी खेल, उप निबंधक ऋषिकेश के निलंबन की शासन को संस्तुति
  • सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शानदार बजट के लिए दी बधाई
  • राम नाम से कांग्रेस का विरोध पुराना – रेखा आर्या
  • स्वर्णिम लक्ष्य के साथ गुलमर्ग को तैयार जोशीमठ की बेटियां
  • सरकार को दिखाया आइना, ग्रामीण श्रमदान से बना रहे सड़क
  • गांव स्तर पर संगठन की मजबूती पर जुटा उक्रांद
  • श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने मिलिट्री अस्पताल संग दिया कैंसर जागरूकता का सन्देश, “रन फॉर कैंसर अवेयरनेस” में डॉक्टरों ने की बढ़चढ़ कर भागीदारी
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; गंगा में प्रवाहित हो रहे 14 भवनों का ग्रे-वाटर किया गया बंद
  • केन्द्रीय बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकस – डॉ. धन सिंह रावत
  • केंद्रीय बजट में तीन नए एम्स का ऐलान – डॉ. धन सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.