मंगलवार, सितम्बर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर पुनर्मतदान, सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज

शेयर करें !
posted on : मई 2, 2026 6:53 अपराह्न

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत दक्षिण 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम सीटों पर शनिवार को 15 बूथों पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है। चुनाव आयोग ने पिछले चरण में गड़बड़ी और शिकायतों के आधार पर यह फैसला लिया था। मतदान सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

जानकारी के मुताबिक, मगरहाट पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर दोबारा वोटिंग हो रही है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और लोग उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रशासन ने हर बूथ पर केंद्रीय बल और पुलिस की तैनाती कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

पुनर्मतदान के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। टीएमसी नेता शशि पांजा ने कहा कि पुनर्मतदान का माहौल बनाने के पीछे भाजपा की रणनीति थी, हालांकि उनकी पार्टी ने किसी उकसावे में आकर प्रतिक्रिया नहीं दी।

वहीं भाजपा ने चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करते हुए इसे अपर्याप्त बताया है। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि कई अन्य बूथों पर भी गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई थीं, इसलिए वहां भी पुनर्मतदान कराया जाना चाहिए था।

इसी बीच कांग्रेस ने भी चुनाव आयोग और भाजपा पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं और एग्जिट पोल के जरिए माहौल प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

पुनर्मतदान के दौरान कुछ मानवीय तस्वीरें भी सामने आईं, जहां एक सीआरपीएफ जवान ने लाठी के सहारे चल रहे एक मतदाता की मदद कर उसे मतदान केंद्र तक पहुंचाया। चुनाव आयोग का कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है। जहां भी गड़बड़ी की शिकायतें मिलेंगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बहादराबाद में आयुर्वेद चिकित्सा को नई सौगात, उत्कर्ष केंद्र और सर्जरी कक्ष शुरू, मंत्री मदन कौशिक ने किया शुभारंभ
  • ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन में सम्मान और संगठन विस्तार पर बड़े फैसले, स्वर्ण-रजत जयंती सम्मान से नवाजे जाएंगे सदस्य
  • 2030 तक एआई से 17 करोड़ नए रोज़गार के अवसर : आईआईएम काशीपुर के ‘दिशा 2026’ में उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव
  • हिमालयी संस्कृति और लोक परंपराओं को समर्पित ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन, हिंदी दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रवेशांक का विमोचन
  • प्रशिक्षु अधिकारियों ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया से की शिष्टाचार भेंट
  • जिला कारागार पौड़ी में गणेश उत्सव का शुभारंभ, सात दिन होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन
  • तीन दिन अस्पतालों के चक्कर, नहीं बची मां और जुड़वा बच्चों की जान
  • धर्मपुर में नशे के खिलाफ छेड़ेंगे व्यापक जनअभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.