सोमवार, जून 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बिन पानी सब सून : प्रकृति के जीवनदायक अमूल्य उपहार जल की प्रत्येक बूँद को संरक्षित करने के लिए ले संकल्प

लेखक : नरेन्द्र सिंह चौधरी, भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. इनके द्वारा वन एवं वन्यजीव के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये हैं.

शेयर करें !
posted on : मार्च 22, 2024 6:19 अपराह्न

जल ही जीवन हैं

देहरादून :  आइए, प्रकृति के जीवनदायक अमूल्य उपहार ‘जल’ की प्रत्येक बूँद को संरक्षित करने हेतु संकल्पित हों।
रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून।
पानी गये ना ऊबरे, मोती, मानुष, चून।।
इस दोहे में रहीम ने जल यानि पानी को तीन अर्थों में प्रयोग किया है। पानी का पहला अर्थ मनुष्य के संदर्भ में है जब इसका मतलब आत्मसम्मान से है। रहीम कह रहे हैं कि मनुष्य का आत्मसम्मान (पानी) रहना चाहिए। पानी का दूसरा अर्थ आभा, तेज या चमक से है जिसके बिना मोती का कोई मूल्य नहीं। पानी का तीसरा अर्थ जल से है जिसे आटे (चून) से जोड़कर दर्शाया गया है। रहीम का कहना है कि जिस तरह आटे का अस्तित्व पानी के बिना नम्र नहीं हो सकता और मोती का मूल्य उसकी आभा के बिना नहीं हो सकता है, उसी तरह मनुष्य को भी अपने व्यवहार में हमेशा पानी (आत्मसम्मान) रखना चाहिए जिसके बिना उसका मूल्यह्रास होता है।
कृपया संकल्प लीजिए कि हम न सिर्फ पानी बचाएंगे बल्कि दूसरों को जागरुक भी करेंगे , क्योंकि बिन पानी सब सून है…. आज भी भारत के कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां लोग पानी की कमी के कारण बेहद कष्टप्रद जीवन जी रहे हैं। इनमें बंगलुरू, चेन्नई, और महाराष्ट्र और राजस्थान के कई इलाके हैं।
अफ्रीका के केप टाउन में नए जल प्रतिबंधों की घोषणा कर दी है। वहाँ प्रति व्यक्ति प्रति दिन 13 गैलन पानी का उपयोग करने तक सीमित हैं। यह 90 सेकंड के शॉवर, आधा गैलन पीने के पानी, हाथ से बर्तन धोने या कपड़े धोने के लिए एक सिंक, एक बार भोजन पकाने, दो बार हाथ धोने, दो बार दांत ब्रश करने और एक टॉयलेट फ्लश के लिए पर्याप्त है। सूखे कंपोस्टिंग शौचालय के पक्ष में दैनिक फ्लश को त्यागकर अतिरिक्त पानी बचाया जा सकता है। इससे बुरा और क्या हो सकता है? हमारा भी यही हाल होने में कोई देर नहीं है

वहीं दूसरी ओर हम पानी का अनजाने ही दुरुपयोग कर रहें हैं:

  • जब कोई अतिथि हमारे घर आये तो उसको पानी से भरा हुआ देकर सम्मानित न करें। कई बार वे घूँट भर कर पानी छोड़ देतें हैं, जो व्यर्थ चला जाता है। अतः या तो आधा गिलास पानी देवें या जग भरकर साथ में रख देवें।
  • अपने नलों को किसी भी दशा में लीक न होने दें।
  • ऎसी का पानी व्यर्थ न जानें दें, बल्कि एकत्र करके इसका पुनः उपयोग करें।
  • अपने आर ओ से निकलने वाले पानी का उयोग सिंक में बर्तन धोने के लिए उपयोग करें। 
  • बाल्टी से नहाए, शॉवर से बहुत पानी बर्बाद चला जाता है।
  • हर हालत में मितव्ययी बनें। पानी बचाएं क्योंकि जल है तो जीवन है।
  • पानी जीवनदायी पदार्थ है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह हर प्राणी को उपलब्ध हो।

अप्सु अंत: अमृतं, अप्सु भेषजं
_अर्थात जल में अमृत है, औषधि गुण हैं।_
                                   -ऋग्वेद

ये सत्य अनादि काल से स्वीकार्य सर्वमान्य है कि जल ही सृष्टि का आधार है। हम नदियों को माँ का मान देते हैं। आइये, विश्व जल दिवस के अवसर पर इसके सदुपयोग, संवर्द्धन और संरक्षण के प्रति संवेदनशील होकर प्रयासरत हों। जल को व्यर्थ नष्ट न करें और इसे प्रदूषित होने से बचाएं। जल का सम्मान करें।

  • जल है तो कल है…..
  • शुभ विश्व जल दिवस!! 

लेखक : नरेन्द्र सिंह चौधरी, भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. इनके द्वारा वन एवं वन्यजीव के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये हैं.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड में योग से स्वास्थ्य का संदेश, किया गया सामूहिक योगाभ्यास
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और नगर पालिका ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • दन्या में सीएम धामी की विकास घोषणाओं की सौगात, कॉलेज भवन का लोकार्पण
  • सीएम धामी की पहल पर जनकल्याणकारी शिविर बने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम
  • ताराकुंड पर्यटन विकास के लिए तैयार होगी नयी कार्ययोजना, ग्रामीणों के साथ करेंगे स्थलीय निरीक्षण : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • पौड़ी में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई नीट-यूजी 2026 परीक्षा, 375 अभ्यर्थी हुए शामिल
  • योग शिविर के साथ चला स्वच्छता अभियान, न्यायालय परिसर से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
  • कोटद्वार : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न योग कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग
  • मंडल घाटी में हिलास रेस्टोरेंट का शुभारंभ, महिला समूहों को मिलेगा स्वरोजगार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.