शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अपना घर – एक अलग नजरिया

शेयर करें !
posted on : मार्च 1, 2021 7:04 अपराह्न
  • अंजू खरबंदा

दिल्ली : जब से पता चला साथ वाली आंटी ओल्ड एज होम में शिफ्ट हो गयी हैं दिल बड़ा उदास सा था। मै पहाडो की रहने वाली चंचल हिरणी…. शहर की भीड़ भाड़ से कतराती थी । मुम्बई की बड़ी बड़ी इमारतें और माचिस की डिबिया जैसे घर मुझे जेल से कम न लगते । मायके में सब सोचते मैं कितनी किस्मत वाली हूँ जो मुम्बई जैसे शहर में रहती हूँ पर….. उन्हे क्या पता कि यहां कितनी घुटन और अकेलापन है ।

पति की नौकरी यहीं है तो और तो कोई चारा नही यहाँ रहने के सिवा…. पर अक्सर मैं उकता जाती, खुद पर कोफ्त होने लगती । ये झुंझलाहट कभी कभी मुझे बहुत बेचैन कर देती । ये तो शुकर है कि सामने फ्लैट में रहने वाली आंटी जी से कभी हंस बोल लेती तो कुछ अपनापन सा महसूस होता । बूढ़ी व बीमार होने के कारण वह कम ही निकलती पर अक्सर उनसे मुलाकात हो जाती तो दो बोल बात कर लेते, कुछ हंसी मजाक कर लेते ।

अब कुछ दिन से वह दिखी नही तो उनकी बहू रिम्पी से पूछा तो पता चला कि वह तो अपना घर ओल्ड एज होम में हैं । इससे ज्यादा मैं कुछ न पूछ पाई, पर ये तो ठान लिया कि उनसे मिलने जरुर जाऊंगी ।अगले दिन सुबह घर के काम निबटा जब उनसे मिलने निकली तो खुद से पूछा कि क्या कहूंगी…. उनका उदास चेहरा देख कैसे उनका सामना करूंगी । पर दृढ़ निश्चय कर उनसे मिलने चल पड़ी । करीब दो किलोमीटर ही दूर था अपना घर । गेट पर एन्ट्री की…. उनका रूम नंबर पूछा और घड़कते दिल से चल पड़ी ।

रूम में पहुंची तो देखा साफ सुथरा चमकदार कमरा, सफेद झक्क चादर बिछी हुई….. धूल मिट्टी का नामो-निशान तक न था ।  “अभी सब बड़े कमरे में मिलेंगे । ” पीछे से आता हुआ स्वर कानों में पड़ा । मुडकर देखा तो उसने बताया- “वो सामने ही बड़ा वाला कमरा है ।” सौ कदम पर ही कमरा था, पास पहुन्ची तो हंसने खिलखिलाने की आवाजें आ रही थी । मैंने हल्का सा झांक कर देखा…. सब अपने में मस्त…. ग्रुप बना कर बैठे हैं… कोई कैरम खेल रहा है तो कोई चेस, कोई लूडो खेल रहा है तो कोई गप्पों में व्यस्त! चारों ओर नजर घुमाई तो दायीं ओर की टेबल पर आंटी जी बैठी थी…. “मैं नही तुम आउट हो…. देखो चीटिंग नही चलेगी….अब जल्दी से चाकलेट खिलाओ ।” कहते हुए वह बेतहाशा हंस पड़ी ।

एक पल को तो मुझे कुछ समझ ही नही आया, धीरे से उनके पीछे जाकर उनके कंधे पर हाथ रखा । मुझे देखते ही फुर्ती से उठ खड़ी हुई और मुझे गले लगा लिया ।  “मुझे पता था तू जरुर मुझसे मिलने आयेगी ।”  वह मेरी आंखो में तैरते सारे प्रश्नों को पल भर मे पढ़ गयी । “मैं यहाँ बहुत खुश हूँ, सभी एक जैसी उम्र के लोग हैं यहाँ तो सबका साथ बड़ा अच्छा लगता है….पता ही नही चलता कब सुबह हुई कब शाम! बेटा बहू नौकरी वाले हैं सुबह जाते हैं रात को आते हैं, वहाँ के अकेलेपन से मैं बहुत परेशान हो गई थी तभी तो बीमार भी रहने लगी थी । यहाँ के खुशनुमा माहौल से तो बीमारी कोसों दूर भाग गई । बेटा, बुढ़ापे में अपना साथ अच्छा लगता है। कोई बोलने बतियाने वाला हो, कोई सुख दुख बांटने वाला हो।”

“और आपके बेटा बहू…. !” “न न उनकी कोई गलती नही, उन्होंने मुझे यहाँ नही भेजा । ये तो मेरी सहेली ने मुझे यहाँ के बारे में बताया तो मैंने खुद यहाँ आकर देखा और फिर घर यहाँ से दूर ही कितना है! जब चाहे आओ जाओ….शाम को ऑफिस से आते हुए बच्चे रोज मिलने आते हैं ।” हैरानी की कोई सीमा न थी…. आज मैं ओल्ड एज होम का ये नया और अद्भुत रूप देख रही थी । “आंटी जी क्या मैं भी रोज आ सकती हूँ यहाँ….अपना अकेलापन दूर करने और आप सब की जिन्दगी का हिस्सा बनने!!!”  “हाँ हाँ क्यूं नहीं!!!” कई स्वर एक साथ उभरे और मैं भी उनके साथ चिडिया उड़ तोता उड़ खेलने बैठ गई ।

लेखिका : अंजू खरबंदा, दिल्ली

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील
  • पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
  • निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
  • पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग
  • दिनेश आर्य निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई
  • नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा
  • गांव में मुर्गीपालन से संवर रही 12 महिलाओं की जिंदगी, भराड़ी देवी समूह ने स्वरोजगार से लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी
  • कोटद्वार : PG कॉलेज में She for STEM कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं हेतु अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित
  • नशाखोरी व छेड़छाड़ पर पुलिस सख्त, हुड़दंगियों की अब खैर नहीं, ड्रोन से नजर
  • महिलाओं सीख रहे सिलाई का हुनर, आत्मनिर्भर बनाने की पहल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.