बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एक कोरोना वायरस और थमता जीवन

शेयर करें !
posted on : मई 16, 2020 1:02 अपराह्न

नैनीताल (हिमांशु जोशी): कोरोना से सब कुछ थम सा गया है। ना सड़कों पर वाहनों का शोर न फैक्ट्रियों का धुंआ ना ट्रेन का हॉर्न ना हवाई जहाजों की उड़ान और ना ही पानी के जहाज़ों का सफर। आर्थिक, सामाजिक सभी प्रकार की गतिविधियों पर विराम लग गया है। मनुष्य खुद से ही डरने लगा है और मानव जाति को अपने अस्तित्व पर खतरा मंडराता दिख रहा है।

मानव गतिविधियों से बुरी तरह प्रभावित प्रकृति आज खुद को स्वयं ठीक कर रही है। आसमान साफ है, नदियाँ साफ है, हवा साफ है। कोरोना ने रोज़गार के कई अवसरों को समाप्त कर दिया है तो कई अवसर पैदा भी किये है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी भारत निर्मित को बढ़ावा देने के बात कही है। दिल्ली , मुम्बई जैसे बड़े शहरों से वापस आ रहे मजदूरों से सड़क मार्ग भरे पड़े हैं। औरंगाबाद ट्रेन हादसे ने हम सब का ध्यान मजदूरों की व्यथा की ओर खींचा है। गांव छोड़कर शहरों में बसे लोगों को आज अपने ही लोग अप्रवासी के तौर पर जान रहे हैं और उनके घर आने पर कोई खुश नही है, संक्रमण का डर हर किसी के मस्तिष्क में है।

जो गाँव पिछले कई वर्षों से खाली हो रहे थे। इस समस्या के समाधान पर बात तो हुई पर कभी सरकार या स्वयं समाज द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया गया। आज शहर में रहकर तीन महीने भी अपने और अपने परिवार का पेट पालने की हिम्मत ना जुटा पाने वाले कामगारों की इस दशा का समाधान निकालना आवश्यक है।

कोरोना हमारे समाज की व्यवस्था को लेकर गम्भीर प्रश्न खड़े कर रहा है कि क्यों अपना गांव छोड़कर शहर बस गयी गरीब जनता आज़ाद भारत की इस पहली गम्भीर परीक्षा में असफल हो गयी। क्यों कोई सरकार आज तक गरीब तबके के लिये रोटी, कपड़ा और मकान की स्थायी व्यवस्था नही कर पायी।

तूफान के बाद शांति जरूर आएगी पर प्रश्न यह है कि इसके बाद हम इस महामारी से उपजे हालातों से क्या सीख लेंगे। घर वापस आये प्रवासियों के गांवों, कस्बों में ही रोज़गार के क्या साधन उपलब्ध कराए जाएंगे या उन्हें फिर से शहरों की ओर जाना होगा और ऐसी ही किसी अनहोनी का इंतज़ार करना होगा।

“हिमांशु जोशी, लेखक पत्रकारिता के शोध छात्र है.”

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम पुष्कर सिंह धामी के “लोकल से ग्लोबल” विजन को पंख, “हाउस ऑफ हिमालयाज” का कारोबार 06 करोड़ पार
  • उत्तराखण्ड में 4.9 तीव्रता का भूकंप, बागेश्वर-चमोली से दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके
  • उत्तराखंड में 4.6 तीव्रता का भूकंप, देर रात हिली धरती
  • पूर्व महानिदेशक पुलिस अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे कुलपति का पद
  • उत्तराखण्ड में ‘नो हेलमेट, नो एंट्री’ व्यवस्था
  • सार्वजनिक जगह जाम छलकाना पड़ा भारी, 29 पर कार्रवाई
  • नवनियुक्त एलटी शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
  • धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड पूर्ण साक्षर, अब डिजिटल साक्षरता पर जोर
  • उत्तराखंड : देहरादून के रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, दंपती और नौकरानी की हत्या
  • पटवारियों की कमी से ग्रामीण परेशान, छह क्षेत्र खाली
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.