posted on : जुलाई 31, 2022 10:49 अपराह्न
बिहार ब्यूरो
पटना। जदयू की विचारधारा को मजबूती से सरजमीं पर उतारने एवं संगठन को सशक्त बनाने के लिए तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की प्रथम बैठक रविवार को प्रदेश मुख्यालय स्थित जननायक कर्पूरी सभागार में हुई। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई रामचरित्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा उपस्थिति थे।
जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा की जदयू पार्टी का गठन ही कर्पूरी जी की विशेष विचारधारा को लेकर हुआ है। देश में विकास के नाम पर चाहे कोई भी राजनीति करे पर नीतीश कुमार ने सभी समुदाय के लिए जो कार्य किया है वह मील का पत्थर है और इसे तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के लोगों से ज्यादा कौन समझ सकता है। सड़क, पुल, पुलिया, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा हर क्षेत्र में बिहार 17 वर्ष पूर्व कहाँ था आज कहाँ है। मुख्यमंत्री ने बिहारियों का पुराना गौरव और स्वाभिमान वापस लौटाने का कार्य किया है। हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौती है, हम नीतीश कुमार के कामों को घर घर तक पहुँचाने का संकल्प लें। ।
प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा जी ने प्रकोष्ठ के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे गांव-गाँव पहुंच कर लोगों को पार्टी की नीतियों एवं सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को प्रदेश स्तर पर भेजें। साथ ही उन्हें यह विश्वास दिलाएं की सरकार उनके सुझाव पर गंभीरता से विचार करेगी एवं उनके शिकायतों व समस्याओं को यथाशीघ्र दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। इससे लोगों का जनता दल यूनाइटेड के साथ जुड़ाव बढ़ेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आम लोगों की समस्या के संधान हेतु राज्य सरकार के मंत्री प्रत्येक मंगलवार से शुक्रवार तक पार्टी कार्यालय में बैठते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा की मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार सम्पूर्ण समाज के उत्थान और न्याय के साथ समावेशी विकास के लिए काम हो रहा है। सभी वर्ग के लिए योजनायें चलायी गयी हैं। आज आवश्यकता है तो सिर्फ यह कि गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाया जाए। हमारे नेता नीतीश कुमार पर आज तक कोई दाग नहीं है और देश में इनके व्यक्तित्व के समान कोई नेता नहीं है। आप पर संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है अब आपको उसपर खरा उतरना है।
राष्ट्रीय सचिव सह विधान पार्षद रवीन्द्र प्रसाद सिंह जी, पार्टी के मुख्यालय प्रभारी उपाध्यक्ष डाॅ. नवीन आर्या चंद्रवंशी, महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह, सुनील कुमार व लोक प्रकाश सिंह, सचिव मनीष कुमार व वासुदेव कुशवाहा, ई. नागमणी कुशवाहा, ई. अशोक कुमार, बिरेंद्र कुमार, राधा पटेल, किरण, वन्दना सिन्हा आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सचिव सह विधान पार्षद रवीन्द्र प्रसाद सिंह जी, पार्टी के मुख्यालय प्रभारी उपाध्यक्ष डाॅ. नवीन आर्या चंद्रवंशी, महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह, सुनील कुमार व लोक प्रकाश सिंह, सचिव मनीष कुमार व वासुदेव कुशवाहा, ई. नागमणी कुशवाहा, ई. अशोक कुमार, बिरेंद्र कुमार, राधा पटेल, किरण, वन्दना सिन्हा आदि उपस्थित रहे।



