मंगलवार, मार्च 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अब अनपढ़ नहीं रहेंगे गोवासा शेखपुरा के मांझी टोला के दलित बच्चे – विजय कुमार

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 26, 2021 10:44 अपराह्न
दलित बच्चों को बांटे गए सलेट, मनोहर पोथी,पेन्सिल, टाफी व साबुन   
विजय शंकर  
पटना : पंडारक जिले के गोवासा शेखपुरा के मांझी टोला दलित बस्ती में आज तक शिक्षा की अलख नहीं जली है और यहां रहने वाले करीब 40 महादलित परिवार बिना शिक्षा के है । चुनाव में लोग लालच देकर वोट तो ले लेते हैं पर किसी भी सरकार ने यहाँ विकास की किरण नहीं पहुंचाई । इस टोले में चाहे पुरुष हो या महिला कोई पढ़ा नहीं है । एकमात्र इंटर पास करने वाला एक युवक उत्तम मांझी अपने बलबूते पर इंटर तक पढ़ा और अभी बनारस जाकर मजदूरी कर अपना और परिवार का पेट पाल रहा है मगर इसके घर के भी लोग कोई पढ़े नहीं है । इस अनपढ़ टोले के बाल बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए भामाशाह फाउंडेशन ने यहाँ के बच्चों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया है । भामाशाह फाउंडेशन के समाजसेवी विजय कुमार ने सोमवार को अनूठा प्रयास किया है और महादलित टोले के बच्चों को एक-एक सलेट, मनोहर पोथी, लिखने के लिए चौक और एक पढ़ने के लिए ब्लैक बोर्ड दिया है । साथ ही उनको उत्साहित करने के लिए प्रतिदिन टॉफी बांटने के लिए व्यवस्था की है और साथ ही बच्चों की साफ-सफाई और देखभाल के लिए बच्चों के परिवार को माता-पिता को एक-एक साबुन भी दिया ताकि नहा धोकर वे रोज पढ़े ।  
अपने संबोधन में समाजसेवी और भामाशाह फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि इस महादलित टोले के बच्चों को पढ़ाने की व्यवस्था मैंने की है और आगे भी करते रहेंगे । इन बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण होने के बाद इन बच्चों के उच्च शिक्षा की भी व्यवस्था की जाएगी और इसके लिए जो बच्चे पटना में रहकर पढ़ना चाहेंगे उनको पढ़ाने की व्यवस्था भी भामाशाह फाउंडेशन की ओर किया जाएगा और कोशिश की जाएगी कि इस टोले के लोग भी अब पढ़ लिखकर अपने पैरों पर खड़ा हो सके और अपने परिवार का भरण पोषण अच्छे ढंग से कर सकें और समाज के विकास की धारा से जुड़ सकें । उन्होंने कहा, जो बच्चे मिडिल क्लास के बाद उच्च शिक्षा, मैट्रिक तक की शिक्षा और आगे भी पढ़ना चाहेंगे उनको बढ़ाने की व्यवस्था भी की जाएगी और उसके लिए यथासंभव मदद दिया जाएगा । जरूरत पड़ी तो सरकार से भी इनके मदद की गुहार वे लगाएंगे और इसके लिए उन्होंने पटना में शिक्षण शिक्षण संस्थान से बात भी कर ली है ।
सोमवार को भामाशाह फाउंडेशन द्वारा महादलित बाल शिक्षा अभियान के तहत इन बच्चों को पढ़ने की व्यवस्था दी है  । साथ ही एक शिक्षक भी नियुक्त किया है जो प्रतिदिन इन बच्चों को महादलित टोले में आकर पढ़ाने का काम करेगा  । इस व्यवस्था में इनका सहयोग गाँव के पुराने शिक्षक व मित्र सुधीर सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर के शिक्षक उमेश कुमार तथा स्थानीय मुरारी जी ने दिया है । इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षक सुधीर सिंह ने किया और उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी समाजसेवक विजय कुमार ने इसलिए ली है क्योंकि वह भी इसी गांव के हैं और उनके दिल में इस महादलित टोले के विकास की बात आई है जिसके कारण इन्होंने बच्चों को पढ़ने के लिए सारे सामान मुहैया कराया है । सरस्वती विद्या मंदिर के शिक्षक उमेश कुमार ने कहा कि इस टोले के शिक्षा के विकास के लिए वह भी अपनी तरफ से समय-समय पर आकर देखेंगे और इस टोले के बच्चे अब अनपढ़ नहीं रहेंगे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन स्थानीय युवक अवधेश कुमार ने किया ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.