सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जदयू को धारदार, सशक्त, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने के लिये हमारी जमीनी रणनीति तैयार – उमेश सिंह कुशवाहा

शेयर करें !
posted on : मई 21, 2022 11:07 अपराह्न
बिहार ब्यूरो
पटना : संगठन को मजबूत और धारदार, सशक्त, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने के लिए जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने विशेष रणनीति तैयार की है इसके तहत प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की बैठक बुलाकर उन्हें पार्टी को सशक्त बनाने के लिए स्पष्ट एवं सशक्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि सीएम नीतीश कुमार के लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों से जनता को अवगत कराया जा सके। साथ ही साथ अधिक से अधिक लोगों को दल के नीति एवं सिद्धांतों से अवगत कराया जा सके। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जनता दल यूनाइटेड पूर्ण लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी तरीके से संगठन को सशक्त करने की रणनीति तैयार की है। इसमें पुराने कार्यकर्ताओं के सहयोग के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों समुदाय एवं धर्म के लोगों को पार्टी में शामिल करने की नीति बनाई गई है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण के शुरू से पक्षधर रहे हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण बिहार में देखने को मिलता है। आज महिलाएं अपने आप को स्वालम्बी बना रही हैं। बेटियां विभिन्न परीक्षाओं में अव्वल आ रही हैं। हर तबके के लोग अपने बच्चियों को विद्यालय भेज रहे हैं क्योंकि उन्हें इस बात का बेसिक ज्ञान हो गया कि जब एक बेटी शिक्षित होती हैं  तो पूरे समाज और पूरे देश पर इसका प्रभाव पड़ता है। जदयू ने ‘राजनीति में महिलाएं, देश की विकास गाथा’ के सुविचार के साथ महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों की सूची तैयार कर ली है। ये सूची हर तरह के सामाजिक समीकरण को समझते हुए बनाया गया है। सभी महिला सदस्यों का मैं अभिनन्दन करता हूँ एवं उनसे आशा करता हूँ कि वो नीतीश कुमार की सोच को हर तबके तक पहुंचाए एवं अपने अपने जगह जो महिलाएं को यदि परेशानी हो तो उसके निराकरण के लिये खड़ी रहें, वहाँ के जनप्रतिनिधि से समस्याओं को अवगत कराएं तथा सीधे मुझसे भी सम्पर्क साध सकती हैं। मैं अपने स्तर से भी उनकी समस्याओं का निराकरण करने की पूरी कोशिश करूंगा।
श्री कुशवाहा ने अन्य सभी प्रकोष्ठ के साथियों को भी बहुमूल्य टिप्स दिए हैं। जिससे कि पार्टी भी मजबूत हो और लोग सरकार की विभिन्न योजना एवं कार्यकलापों से अवगत हों। आगे उन्होंने बताया कि समय-समय पर हमारे नेता माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार इन दिनों अपने पुराने साथियों, कार्यकर्ताओं के अलावा पार्टी में शामिल होने वाले नए लोगों से मिलकर उनकी एवं उनसे संबंधित क्षेत्रों में लोगों की समस्याएं को सुन तत्काल ही उसका निराकरण कर रहे हैं। पार्टी अपने पूर्ण लोकतांत्रिक एवं धर्मनिरपेक्ष छवि को बनाए रखते हुए पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है, ताकि पार्टी में व्यापक स्तर पर जन भागीदारी सुनिश्चित हो सके। प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सरकार के विकास के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया ताकि जनता दल यूनाइटेड को राज्य ही नहीं बल्कि देश में नंबर वन पार्टी बनाया जा सके।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डाइट गौचर में पांच दिवसीय कार्यशाला संपन्न
  • मानसून से पहले अलर्ट मोड में पौड़ी प्रशासन, आपदा तैयारियों का प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने लिया जायज़ा
  • एक साल से मानदेय नहीं मिलने पर बीएफटी कर्मियों ने डीएम से लगाई गुहार
  • राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर आंकड़ों की उपयोगिता पर मंथन
  • सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ, 29 जून से 6 जुलाई तक पौड़ी में होंगे जनजागरुकता कार्यक्रम
  • सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं – कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • जनता मिलन में डीएम गौरव कुमार ने सुनीं समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
  • चम्पावत को मॉडल जनपद बनाने का संकल्प, 123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं की सौगात
  • चमोली में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! पोस्टमैन के कमरे से बरामद हुईं डाक से भरी बोरियां, जांच के आदेश
  • चंपावत को मिली अत्याधुनिक एमआरआई मशीन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.