मंगलवार, जून 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऐतिहासिक फैसलों से बदली बिहार की तस्वीर- उमेश सिंह कुशवाहा

शेयर करें !
posted on : जनवरी 4, 2022 11:30 अपराह्न
बिहार ब्यूरो 
जद(यू.) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने बक्सर के ठाकुरपुर में पूर्व पैक्स अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता स्व. हीरा लाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने स्व. हीरा लाल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष ने बक्सर की महान धरती को नमन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि स्व. हीरालाल सिंह ने अपने जीवन काल में समाज के उत्थान के लिए जो काम किए उसकी जितनी सराहना की जाए कम है। हर स्तर पर उन्होंने एक बेहतर समाज के निर्माण पर जोर दिया। स्व. हीरालाल के चारों पुत्र समर्पित भाव से पार्टी के लिए काम करते रहे हैं। बिहार के विकास के लिए माननीय मुख्यमंत्री ने जो काम किए वे ऐतिहासिक हैं। अपने काम के बदौलत आज देश में वे सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं और जनता ने उन्हें विकास पुरूष का संज्ञा देने का काम किया है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। पिछले 15-16 वर्षों में बिहार ने जो ऊंचाई हासिल की है वह देश और दुनिया के नक्शे पर है। विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के भी काम उनके द्वारा किए जा रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समाज के विकास का जो सपना स्व. हीरालाल का था वह पूरा होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के नींव हैं, कार्यकर्ता हैं तभी पार्टी है और पार्टी है तभी सरकार है। पार्टी में कार्यकर्ताओं की कोई अनदेखी नहीं कर सकता है। आजादी के बाद बिहार में संसाधनों की कमी के बीच स्व. हीरालाल बाबू ने विकास करने का काम किया था। बिहार में 2005 के पहले सड़कों की क्या स्थिति थी, यह हर कोई जानता है। 90 के दशक को याद करने के बाद लोगों की रूह कांप जाती है। कानून व्यवस्था इतनी खराब हो चुकी थी कि देर शाम तक जबतक किसी के घर का सदस्य वापस घर वापस नहीं लौटता था तबतक परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से भयभीत रहते थे। राज्य में हत्या, लूट, बलात्कार और अपहरण का उद्योग चल रहा था। बिहार की गिनती बिमारू राज्यों में होने लगी थी। प्रदेश के लोग किसी तरह से अपनी जिंदगी को काट रहे थे, कब क्या हो जाए किसी को पता नहीं था। लेकिन जब बिहार की महान जनता ने माननीय मुख्यमंत्री को काम करने का मौका दिया तो बिहार तरक्की के रास्ते पर चल पड़ा। बिहार में अगर विकास की बात की जाए तो शब्द छोटे पड़ जाएंगे। स्वास्थ, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी समेत हर क्षेत्र में विकास के काम हुए। सड़क के क्षेत्र में सरकार ने जो काम किया उससे हर कोई वाकिफ है। हर गांव और टोले को सड़क से जोड़ने का काम किया गया ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके। जिन टोलों से मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए कोई साधन नहीं है वैसे टोलों का चयन कर सरकार संपर्क सड़क का निर्माण करा रही है। प्रदेशभर में पुल-पुलिया और सड़कों का जाल बिछाया गया ताकि लोगों की यात्रा सुगम हो सके। बिजली के क्षेत्र में अनेकों काम हुए, जिसका नतीजा है कि आज प्रदेश का हर घर बिजली की रोशनी से जगमग है।
किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए सस्तेदर पर बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही सिंचाई के पारंपरिक संसाधनों को भी दुरूस्त किया जा रहा है। सात निश्चय पार्ट-1 की सफलता के बाद सात निश्चय पार्ट-2 के तहत हर गांव और टोले में सोलर लाइट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आनेवाले समय में सभी जगहों पर सोलर लाइट लगा दिए जाएंगे। किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार अनेकों तरह की योजनाएं चला रही है। सब्जी उत्पादक किसानों के लिए सरकार ने सब्जी फेडरेशन का गठन किया ताकि किसानों को सब्जियों का उचित दाम मिल सके। इसके अंतर्गत छोटे-छोटे सब्जी उत्पादक किसानों को जोड़कर हर प्रखंड में समितियों का गठन किया जाना है। इसके लिए किसानों को सरकार की ओर से अनुदान की व्यवस्था की गई है। हर प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कराया जा रहा है ताकि किसानों की सब्जियां खराब न हो सके और उन्हें नुकसान नहीं उठाना पड़े। सरकार हर तरह से लोगों की सेवा में तत्पर है। माननीय प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के किसानों की जो भी समस्याएं हैं उसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। वहीं उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि इतना काम करने का बावजूद पिछले विधानसभा चुनाव में जो परिणाम सामने आए पार्टी ने उसे चुनौती के रूप में लिया है और कार्यकर्ताओं के बल पर इसे अवसर में बदलने का संकल्प लिया है। चुनाव खत्म होने से हमारी जिम्मेवारियां खत्म नहीं हो जाती हैं बल्कि और भी बढ़ जाती है। हमें आनेवाले 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से ही जुट जाने की जरूरत है। तभी हम आनेवाली चुनौतियों को फतेह कर सकेंगे।
इस अवसर पर माननीय विधान पार्षद श्री राधाचरण सेठ, डुमरावं के पूर्व प्रत्याशी श्रीमती अंजुम आरा, माननीय पूर्व मंत्री सह जिलाध्यक्ष श्री संतोष कुमार निराला, माननीय पूर्व मंत्री श्री अजीत चैधरी, प्रदेश महासचिव श्री मेजर इकबाल हैदर खान, प्रदेश सचिव श्री रणविजय सिंह, प्रदेश महासचिव सह् जिला संगठन प्रभारी श्री परमहंस कुमार, जिला प्रवक्ता श्री अशोक कुमार सिंह, श्री अनिल कुमार सिंह कुशवाहा, पार्टी के नेता श्री कमलेश सिंह, श्री हरेन्द्र सिंह, श्री राजाराम सिंह, श्रीराम सिंह, श्री मोतिलाल सिंह, श्री जयराम सिंह, पार्टी के युवा नेता अंजनी कुमार सिंह, श्री विंध्याचल कुशवाहा, श्री विनोद कुमार राय, श्रीमती लता श्रीवास्तव और श्री दिनेश सिंह समेत पार्टी के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया श्री लक्ष्मण सिंह जी ने की। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, पछवादून क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, नियम विरुद्ध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार
  • उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार, प्रधानमंत्री निधि के अंतर्गत प्रदेश को उपलब्ध होंगी 4 एमआरआई, 5 डिजिटल मैमोग्राफी एवं 75 एआई-सक्षम हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया चंपावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण, सीमांत क्षेत्र के लिए करीब ₹40 करोड़ से अधिक की स्वास्थ्य योजनाओं की दी सौगात
  • SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलों की SIR पर समीक्षा
  • चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • उफतारा सम्मान से नवाजे गए युवा कवि-पत्रकार दीपक कैंतुरा, लोकभाषा और संस्कृति संरक्षण में योगदान को मिली पहचान
  • दून गर्ल्स स्कूल ने प्रथम मुरादाबाद एलुमनाई मिलन के साथ पूर्व छात्रा नेटवर्क को किया सशक्त
  • मानसून को लेकर हाई अलर्ट पर गढ़वाल मंडल, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, आयुक्त आनंद स्वरूप के निर्देशन में मानसून को लेकर एक्शन मोड पर रहेंगे सभी जिलाधिकारी
  • दहेज उत्पीड़न मामले का फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.