शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रदेश जद(यू.) कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन, सरकार के दो मंत्री हुए शामिल।

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 24, 2021 10:40 अपराह्न
बिहार ब्यूरो
पटना : प्रदेश जद(यू.) कार्यालय में शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा और भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी ने कार्यकर्ताओं की शिकायतों को सुना और उनकी समस्या का त्वरित समाधान किया और कार्यकर्ताओं से प्राप्त आवेदनों के आधार पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा ने कहा कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी से बातचीत चल रही है और पार्टी दिल्ली नगर निगम चुनाव के साथ-साथ वहां से विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में समता पार्टी के समय से ही जद(यू.) का बहुच अच्छा जनाधार रहा है। वहां से हमारी पार्टी के एमपी, एमएलए होते रहे हैं। इसलिए निश्चित रूप से पार्टी वहां से चुनाव लड़ेगी। इसको लेकर पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता बात कर रहे हैं। वहीं मणिपुर में होनेवाले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। उत्तर प्रदेश, मणिपुर के साथ साथ अन्य राज्यों में भी पार्टी चुनाव लड़ेगी और इसको लेकर पार्टी के शीर्ष नेता समय आने पर फैसला लेंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में पिछली बार पार्टी चुनाव नहीं जीत सकी थी लेकिन वहां हमारा बड़ा जनाधार है और उम्मीद है कि इस बार वहां अच्छे परिणाम सामने आएंगे। बिहार में पिछले 16 वर्षों में जो बदलाव हुए हैं इसको देखकर दिल्ली में रहनेवाले पूर्वांचल के लोगों की आकांक्षा है कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी वहां से चुनाव लड़े।
वहीं उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विशेष राज्य के दर्जे पर दिए गए बयान पर कहा कि जिन लोगों को इस बात की समझ नहीं है वे भी विशेष राज्य के मुद्दे पर बयान दे रहे हैं। हमारी पार्टी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार इस मुद्दे को लगातार उठाते रहे हैं। हमारा मानना है कि पिछले 15-16 वर्षों से बिहार का विकास डबल डिजिट ग्रोथ के साथ हो रहा है। पहले बिहार का ग्रोथ रेट क्या था, यह सभी को पता है। डबल डिजिट ग्रोथ के बावजूद बिहार का जो विकास होना चाहिए था वह नहीं हो पा रहा है और हम राष्ट्रीय औसत के करीब नहीं पहुंच पा रहे हैं। हमारा मानना है कि बिहार का जो हक है उसे मिलना चाहिए ताकि बिहार भी राष्ट्रीय औसत को प्राप्त कर सके।
वहीं भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की समाज सुधार यात्रा पर तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान पर कहा कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते वे सरकार पर आरोप लगाते रहते हैं। उनके समय राज्य में बेरोजगारी की क्या स्थिति थी लेकिन इन 15 वर्षों में हमने डबल डिजिट ग्रोथ के साथ बिहार की व्यवस्था को ठीक करने का काम किया। तेजस्वी यादव को हमारी व्यवस्था खराब लगेगी ही लेकिन प्रदेश की जनता पिछले 15 वर्षों से मुख्यमंत्री के हाथों में बिहार की बागडोर सौंप चुकी है।
मुख्यमंत्री अपने तरीके से बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने का प्रयास कर रहे हैं। पहले भी बड़े बड़े नेताओं ने समाज सुधार अभियान चलाया था ऐसा तो नहीं हैं कि मुख्यमंत्री जी पहली बार इस तरह का अभियान चला रहे हैं और विकास के साथ साथ लोगों को समाज सुधार के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिसमें सभी राजनीतिक दलों को उनका साथ देना चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव श्री रवीन्द्र प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय सचिव श्री राजीव रंजन प्रसाद, मुख्यालय उपाध्यक्ष डॉ0 नवीन आर्या चन्द्रवंशी, मुख्यालय महासचिव श्री मृत्युंजय कुमार सिंह, मुख्यालय सचिव श्री मनीष कुमार एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री निखिल मंडल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।   
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार में रोजगार मेले का आयोजन, 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट
  • अपर मेला अधिकारी ने कुंभ मेला की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का किया शुभारम्भ, कहा – किसान हमारे अन्नदाता और असली नायक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग, योग को बताया विश्व शांति और आत्मिक संतुलन का सार्वभौमिक विज्ञान
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती, 15 प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण
  • महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कोटद्वार महिला हेल्प डेस्क का किया औचक निरीक्षण, काउंसलिंग कर सुलझाए विवाद
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बीटल्स आश्रम में चल रहे विकास व संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण, ऐतिहासिक स्वरूप को संरक्षित रखते हुए विकास कार्य करने के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई, तहसील परिसर में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध उपयोग पर 02 सिलेंडर ज़ब्त
  • चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने गौचर-कर्णप्रयाग-चमोली में पार्किंग परियोजनाओं का किया निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.