सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सही मूल्य पर उर्वरक बिके, वितरण में कोई अनियमितता न हो, नजर रखें – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 9, 2021 8:49 अपराह्न
मुख्यमंत्री ने उर्वरक की उपलब्धता को लेकर की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री की केन्द्र सरकार से बातचीत के पष्चात् खाद आपूर्ति बढ़ायी गयी है।
अधिकारी केंद्र सरकार के संपर्क में रहें, ताकि खाद आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न न हो- मुख्यमंत्री
किसानों की आमदनी बढ़े, उन्हें हर प्रकार से फायदा हो इसको लेकर हमलोग लगातार काम कर रहे हैं- मुख्यमंत्री
बिहार ब्यूरो    
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अण्णे मार्ग स्थित संकल्प में कृषि विभाग के साथ उर्वरक की उपलब्धता पर समीक्षा बैठक की। कृषि विभाग के सचिव श्री एन0 सरवन कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उर्वरक की आवश्यकता, आवंटन, आपूर्ति एवं उपलब्धता को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने रबी 2021-22 में उर्वरकों (यूरिया, डी0ए0पी0, एन0पीके0, एम0ओ0पी0) की आवश्यकता एवं आवंटन, रबी 2021-22 का रबी 2020-21 से उर्वरकों की तुलनात्मक स्थिति तथा रबी 2021-22 (अक्टूबर 2021 से 08 दिसंबर 2021 तक) में उर्वरकों की कुल उपलब्धता के संबंध में जानकारी दी। सचिव कृषि ने बताया कि डी0ए0पी0 के विकल्प के रुप में एन0पी0के0 उर्वरक का उपयोग या एस0एस0पी0 और यूरिया के मिक्सचर के रुप में उपयोग तथा उर्वरक के सही मूल्य आदि को लेकर समाचार पत्रों में विज्ञापन दिये जा रहे हैं।
सचिव कृषि ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र सरकार से खाद आपूर्ति को लेकर बातचीत किए जाने का काफी असर हुआ है, जिसके चलते खाद की आपूर्ति बढ़ायी गई है। केंद्र सरकार ने आश्वस्त किया है कि बिहार को खाद आपूर्ति लगातार जारी रहेगी, तथा आपूर्ति में किसी प्रकार की परेषानी नहीं होगी। इसके लिये हमलोग भी लगातार केन्द्र सरकार से सम्पर्क में हैं।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कई फसलों की बुआई का मौसम चल रहा है। किसानों को खाद की किल्लत नहीं हो इसको लेकर सरकार हर स्तर पर काम कर रही है। केंद्र सरकार से इसको लेकर बात की गई है। अधिकारी भी निरंतर केंद्र सरकार के संपर्क में हैं, ताकि खाद की आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि सही मूल्य पर उर्वरक की बिक्री हो, इसके वितरण में भी किसी प्रकार की कोई अनियमितता न हो इस पर विशेष नजर रखें। किसानों के हित के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। फसलों का उत्पादन और उत्पादकता बढ़ी है। किसानों की आमदनी बढ़े, उन्हें हर प्रकार से फायदा हो इसको लेकर हमलोग लगातार काम कर रहे हैं।
बैठक में कृषि मंत्री श्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, कृषि विभाग के सचिव श्री एन0 सरवन कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह तथा निदेशक कृषि श्री राजीव रौशन उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • चार धाम यात्रा : तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच, ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल से रीयल-टाइम मॉनिटरिंग
  • दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा, उत्तराखंड के चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
  • मार्च में कुदरत की मेहरबानी : औली में बर्फबारी से खिले पर्यटकों के चेहरे
  • फिल्म ‘सिनर्स’ के स्टार माइकल बी. जॉर्डन को मिला 98वां ऑस्कर अवॉर्ड
  • RSS का बड़ा बदलाव : यूपी-उत्तराखंड मिलाकर बनेगा ‘उत्तर क्षेत्र’, होंगे 85 अधिक संभाग
  • चमोली में भारी बर्फबारी से सफेद चादर में लिपटा हिमालयी क्षेत्र, बदरीनाथ में 3 – 4 फीट बर्फ, तापमान माईनस 16 डिग्री तक गिरा; औली में बर्फ का आनंद लेने उमड़े पर्यटक
  • राज्यसभा की 37 सीटों पर आज मतदान, 10 राज्यों में हो रही वोटिंग, 26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए
  • चारधाम यात्रा 2026 : एक सप्ताह में 5.18 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण, केदारनाथ सबसे लोकप्रिय
  • औली समेत चमोली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी, पूरी घाटी में शीतलहर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारम्भ, कहा – योग केवल व्यायाम ही नहीं समग्र जीवन पद्धति है
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.