सोमवार, मई 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कायस्थ महापुरुषों को कार्यक्रमों के जरिये याद कर समाज के युवाओं को जगाने की जरुरत : पारिजात सौरभ

शेयर करें !
posted on : मार्च 23, 2022 10:49 अपराह्न
सहाय सदन में कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक
विजय शंकर
पटना : पद्मश्री डॉक्टर शैलेंद्रनाथ श्रीवास्तव के पुत्र व एसबीआई के उप महाप्रबंधक पारिजात सौरभ ने मंगलवार की शाम अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की सहाय सदन में हुई बैठक में कहा कि कायस्थ समाज ने हर क्षेत्र में बहुत कुछ दिया है, चाहे वह राजनीति का क्षेत्र हो या सामाजिकता का क्षेत्र हो, मगर कायस्थ समाज के उन महापुरुषों को वह तरजीह नहीं मिलती है जिसके वे हक़दार हैं ।   इसलिए जरूरी है कि कायस्थ महासभा अपने बुजुर्गों, समाज के महापुरुषों को याद करें और हमेशा कार्यक्रमों के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे ताकि समाज की नई पीढ़ी, समाज के युवाओं-तरुणों  को अपने पूर्वजों के बारे में जानकारी मिल सके और वह प्रेरित होकर आगे बढ़ सकें । इसके लिए कैलेण्डर बनाकर कभी निबंध, कभी क्विज प्रतियोगिता तो कभी पेंटिंग या फिर जयंती-पुण्यतिथि का आयोजन कर कायस्थ महापुरुषों को याद किया जाना चाहिए ।
उन्होंने याद दिलाया कि उनके पिता शैलेन्द्रनाथ श्रीवास्तव ने पटना सीट से जब पहली बार जीत दर्ज की थी तो उससे पहले यह सीट दूसरे गैर भाजपा दलों और अन्य समाज के कोटे की सीट बन चुकी थी । मगर उनके पिता जी ने भाजपा के बैनर तले यह सीट जीतकर कायस्थ समाज को एक मजबूत जनप्रतिनिधि दिया और साथ ही कई बार जीतकर उन्होंने साबित कर दिया पटना की सीट अब भाजपा की होगी और दूसरा किसी समाज का प्रतिनिधित्व इस सीट से नहीं हो पाएगा । उन्होंने कहा कि उनके पिता ऐसे राजनेता थे जो हर घर के लोगों को पहचानते थे, जानते थे और उनके साथ उठते बैठते थे, अपनापन दिखाते थे, यही उनकी लगातार सफलता की वजह थी ।
कायस्थ महासभा की सहाय सदन में हुई बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने की । अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहा कि पद्मश्री डॉक्टर शैलेंद्रनाथ श्रीवास्तव हिंदी साहित्य के बट वृक्ष थे और ना सिर्फ बिहार में बल्कि पुरे देश में वे सम्मान पाते थे । उन्होंने राज खोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी के अनेक भाषणों की ड्राफ्टिंग पद्मश्री डॉक्टर शैलेंद्रनाथ श्रीवास्तव की ही होती थी । महासभा की बैठक में पद्मश्री डॉक्टर शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव स्मारक न्यास के तत्वावधान में 27 मार्च को बिहार विधान परिषद के उप भवन सभागार में होने वाले कार्यक्रम की चर्चा की गई और उसे सफल बनाने पर जोर दिया गया ।
इस बैठक में विषय प्रवेश सुनील कुमार सिन्हा ने किया जबकि मनहर कृष्ण अतुल, अमरेश प्रसाद, विजय शंकर, श्वेता श्रीवास्तव, विनय कुमार सिन्हा उर्फ़ पल्लू जी, नीता सिन्हा, अविनाश कुमार सिन्हा, संगीता सिन्हा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए । धन्यवाद ज्ञापन अजय कुमार सिन्हा ने किया । इस मौके पर आनंद प्रसाद, अभिषेक आनंद, अमित कुमार वर्मा, संजीव कुमार अम्बष्ठ, चंचला सिन्हा, माला सिन्हा, नित्यकिरण, डिम्पल सिन्हा, सुनील श्रीवास्तव और अभय कुमार आदि शामिल थे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हेमकुंड मार्ग से हटी बर्फ, सेना व सेवादोरों की मेहनत लाई रंग
  • सीएम ने जनसुनवाई में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • मौसम अलर्ट : डीएम ने अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं को सुना
  • सीएम धामी से मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधि मंडल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित
  • मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में किया प्रतिभाग, बुजुर्गों को बताया समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायर सेफ्टी पर जागरूकता कार्यशाला, फायर ब्रिगेड देहरादून की टीम ने साझा की महत्वपूर्णं जानकारियां
  • सीओ निहारिका सेमवाल ने किया थाना कालागढ़ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • पौड़ी गढ़वाल : नशा तस्करी पर कार्रवाई, 60 पव्वे के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसुनवाई में सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.