शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो रेल निर्माण कार्य की प्रगति का स्थल निरीक्षण कर लिया जायजा, अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 2, 2022 10:29 अपराह्न
बिहार ब्यूरो
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन द्वारा निर्माण किये जा रहे पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्य की प्रगति का स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मलाही पकड़ी से पहाड़ी तक पटना मेट्रो रेल निर्माण कार्य को देखा और अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पटना मेट्रो के विभिन्न एलाइनमेंट की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री आनंद किशोर एवं मेट्रो रेल के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पहाड़ी पर रेखाचित्र के माध्यम से निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। पटना मेट्रो रेल एलाइनमेंट कॉरिडोर 1 एवं कॉरिडोर 2 के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।
स्थल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मेट्रो रेल के निर्माण कार्य में तेजी लायें ताकि यह प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो और लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि एलिवेटेड वर्क को आज दिखाया गया है। अंडरग्राउण्ड वर्क का कार्य भी जल्द शुरू करें। जब कार्य की शुरूआत होगी तो हम आकर इसका निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस सिद्धार्थ, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, नगर आयुक्त श्री अनिमेश परासर, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारीगण सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने स्वदेश दर्शन परियोजनाओं पर उठाया सवाल, पर्यटन मंत्री ने दी विस्तृत जानकारी
  • कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा
  • महिलाओं की समस्याओं का होगा जल्द निदान
  • उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी व पुष्पेश त्रिपाठी को पुलिस ने पांडुवाखाल में किया गिरफ्तार
  • कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई
  • बीकेटीसी की दस्तूर उपसमिति का बड़ा फैसला, तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर में 10–20% तक बढ़ोतरी
  • सोशल मीडिया पर महिला के निजी फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • नीलम देवी की गाय बनी चैंपियन, पशुपालकों को दिए गए पुरस्कार
  • जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में सहकारिता समितियों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.