रविवार, मई 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

महान् सम्राट अशोक की जयंती राजकीय समारोह के रुप में मनायी जाएगी – सीएम नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने महान् सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 10, 2022 12:00 पूर्वाह्न

बिहार ब्यूरो 

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महान् सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र परिसर में स्थापित महान् सम्राट अशोक की सांकेतिक मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि महान् सम्राट अशोक की जयंती राजकीय समारोह के रुप में मनायी जाएगी। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार कुमार झा ने भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव सह आयुक्त पटना प्रमंडल कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्राट अशोक की जन्मतिथि का हमने पता लगवाया। सम्राट अशोक के जन्मदिवस पर काफी विवाद था। हमने एक्सपर्ट को बुलाकर जयंती मनाने का दिन तय किया। विचार-विमर्श के पश्चात् चैत में अष्टमी के दिन सम्राट अशोक की जयंती मनाने का दिन तय हुआ। इस दिन सरकारी स्तर पर एक दिन के अवकाश का प्रावधान पूर्व में ही कर दिया गया था। अब आगे से इस दिवस को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जायेगा। आपलोगों को मालूम है कि इस • कन्वेंशन केन्द्र का नामकरण हमने सम्राट अशोक के नाम पर किया था ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पहले से कोई तस्वीर नहीं थी। एक्सपर्ट लोगों से विचार-विमर्श कर उनकी सांकेतिक मूर्ति का निर्माण कराया गया। यहां हम हर बार आकर इनकी जयंती पर माल्यार्पण करते रहे हैं। अब आगे से इस दिवस को भी हमेशा के लिए राजकीय समारोह के रुप में शामिल कर दिया जाएगा। बिहार विधान परिषद् के चुनाव नतीजे पर पत्रकारों द्वारा पूछे गये प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एम०एल०सी० चुनाव में इस चुनाव में आम जनता वोटिंग नहीं करती है। इसमें लिमिटेड लोग वोट करते हैं। कुछ जगहों पर तो हमलोगों को आश्चर्य हुआ कि उम्मीदवार कह रहे थे कि हम पक्का जीत रहे हैं लेकिन रिजल्ट दूसरा हुआ। इसका तो रुप ही अलग होता है। इसमें कौन कितना जीतेगा इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। जो भी उम्मीदवार जीतकर आए हैं उन सबलोगों को मेरी तरफ से बधाई है। बोचहां उपचुनाव पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बोचहां उपचुनाव के प्रचार में जायेंगे और मुझे लगता है कि एन०डी०ए० उम्मीदवार की जीत होगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीओ निहारिका सेमवाल ने किया थाना कालागढ़ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • पौड़ी गढ़वाल : नशा तस्करी पर कार्रवाई, 60 पव्वे के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसुनवाई में सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • पौड़ी गढ़वाल : बी.जी.आर. कॉलेज परिसर में वाहनों पर गिरे पेड़, फायर टीम ने हटाया
  • जनसुनवाई में उठे सड़क, पानी, बिजली से लेकर स्वास्थ्य-शिक्षा तक के मुद्दे
  • तेज आंधी-तूफान से गिरा पेड़ बना बाधा, पुलिस व SDRF टीम ने त्वरित कार्यवाही कर बहाल कराया यातायात
  • कोटद्वार : सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने नगर निगम सभागार में ली अधिकारियों की बैठक
  • नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का किया उल्लेख
  • उत्तराखंड : भयंकर अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से राहत
  • उत्तराखण्ड : 3–5 मई के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.