शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुजफ्फरपुर में नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर फटने से दस मजदूरों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 26, 2021 10:24 अपराह्न
सभी मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा
घटना की जॉच के निर्देष, पटना से अधिकारियों की टीम भेजी गयी
विजय शंकर
पटना  : मुजफ्फरपुर जिले के बेला औद्योगिक क्षेत्र में मोदी कुरकुरे और नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर रविवार की सुबह में फट जाने से 10 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि आधे दर्जन से अधिक अब भी जीवन मौत से जूझ रहे हैं । 6 मजदूर गम्भीर रूप से जख्मी हैं जिनका इलाज चल रहा है । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र के निजी कम्पनी में हुये हादसे में मरने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है । उन्होंने सभी मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है और कहा है कि साथ-साथ अन्य अनुमान्य लाभ भी परिजनों को दिये जायेंगे । जाँच में जो दोषी होगा उसपर कारवाई भी की जाएगी । मुख्यमंत्री ने इस घटना की जॉच के निर्देष दिये हैं। साथ ही घटना की जॉच के लिये पटना से अधिकारियों की टीम भेजी गयी है  जो  घटना की जिम्मेवारी निर्धा रित करेगी । घटना के लिये जिम्मेवार लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी ।
जानकारी के अनुसार विष्फोट की आवाज काफी दूर टक गयी थी । बॉयलर फटने का धमाका इतना तेज था कि पाँच किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनी गई। धमाके के कारण बगल की चूड़ा और आटा फैक्ट्री भी क्षतिग्रस्त हो गयी है। साथ ही विस्फोट से आस-पास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों के भी घायल होने की चर्चा है । घटना की सूचना मिलने पर डीएम और एसएसपी सहित कई आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया । फायर ब्रिगेड के कई वाहन घटनास्थल पर पहुँचे और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किये गए । फिलहाल हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर कितने मजदूर काम रहे थे, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। इस बीच ट्रैक्टरों से फैक्ट्री के मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया है।
लोगों ने बताया कि बॉयलर फटने से जोरदार आवाज हुई। इससे खिड़की और दरवाजे तक हिल गए। यहॉं काम करने वाले कर्मचारियों के परिजन अपनों को ढूंढ रहे हैं । जिला प्रशासन के अधिकारी लोगों को अंदर जाने से रोक रहे हैं । राज्य आपदा मोचक बल (एसडीआरएफ) भी घटनास्थल पर पहुँच कर राहत कार्य किया है । विस्फोट के बाद, पूरी फैक्ट्री मलबे में तब्दील हो गई है । आस-पास की फैक्ट्रियों को भी काफी नुकसान हुआ है । प्रशासन के द्वारा फैक्ट्री एरिया को सील कर दिया गया है । नगर विधायक विजेंद्र चौधरी और मेयर राकेश कुमार भी घटना की सूचना पाकर  वहाँ पहुँचे और स्थिति की जानकारी ली  ।
उल्लेखनीय है कि अंशुल नूडल्स नाम की फैक्ट्री में नूडल्स, स्नैक्स जैसे कई उत्पाद तैयार किये जाते थे। जब यह घटना हुई, तब 25 मजदूर बॉयलर वाले कक्ष में मौजूद थे। शिफ्ट बदलने के दौरान साफ- सफाई का काम चल रहा था। तभी यह हादसा हो गया। जिला प्रशासन हर विंदु को ध्यान में रख कर जाँच करने में जुटी है । विस्फोट के कारणों की जाँच हो रही है ।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर जिले के बेला औदयोगिक क्षेत्र में निजी कम्पनी की बॉयलर फटने से हुये हादसे में मरने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजन को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईष्वर से प्रार्थ ना की है । मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गये सभी मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान के साथ-साथ अन्य अनुमान्य लाभ देने के निर्देष दिये हैं। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देष दिया है। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईष्वर से कामना की है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार में रोजगार मेले का आयोजन, 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट
  • अपर मेला अधिकारी ने कुंभ मेला की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का किया शुभारम्भ, कहा – किसान हमारे अन्नदाता और असली नायक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग, योग को बताया विश्व शांति और आत्मिक संतुलन का सार्वभौमिक विज्ञान
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती, 15 प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण
  • महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कोटद्वार महिला हेल्प डेस्क का किया औचक निरीक्षण, काउंसलिंग कर सुलझाए विवाद
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बीटल्स आश्रम में चल रहे विकास व संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण, ऐतिहासिक स्वरूप को संरक्षित रखते हुए विकास कार्य करने के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई, तहसील परिसर में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध उपयोग पर 02 सिलेंडर ज़ब्त
  • चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने गौचर-कर्णप्रयाग-चमोली में पार्किंग परियोजनाओं का किया निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.