गुरूवार, अक्टूबर 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारत पैदल यात्रा पर निकले समाजसेवी विजय कुमार, रास्ते में जगह-जगह हुआ स्वागत

शेयर करें !
posted on : जनवरी 26, 2022 10:58 अपराह्न
वृद्ध माता व मौसी ने आरती कर नम आँखों से विदा किया,  काफिले में भी जुड़े लोग
विजय शंकर
पटना : समाजसेवी विजय कुमार आज 26 जनवरी को सम्पूर्ण भारत की पैदल यात्रा पर निकले । यात्रा पटना के मछुआ टोली चौराहा स्थित समाजसेवी विजय कुमार के निवास स्थान से शुरू हुई । विजय कुमार की वृद्ध माता 95 वर्षीय बेदाम देवी व उनकी मौसी मालती देवी ने आरती करके व तिलक लगाकर घर से नाम आँखों से विदा किया । बाद में वार्ड 42 के वार्ड पार्षद कैलाश प्रसाद ने माला पहनाकर और साथ चलकर पैदल यात्रा शुरू कराया । समाजसेवी विजय कुमार के नेतृत्व में उनके साथ पैदल यात्रा दल में पटना के संदीप कुमार उर्फ़ पवन कुमार, बोकारो (झारखण्ड) के बबलू प्रसाद महतो, रोहतास जिले के दिनारा के अमन कुमार और दरभंगा के शिवम् झा समेत कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे । इस मौके पर उनके परिवार के अन्य सदस्य बड़े भाई शशि भूषण प्रसाद, छोटे भाई रविन्द्र कुमार ,पत्नी , बेटा चन्दन कुमार, पोता अंगद कुमार उर्फ़ विशु व पोती प्रीशा शामिल थे  । 
समाजसेवी विजय कुमार ने बताया कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए युवाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए और युवाओं को भागीदारी दिलाने के लिए ही वे पैदल भारत यात्रा कर रहे हैं । समाजसेवी विजय कुमार ने बताया कि मछुआ टोली, पटना से पैदल चलकर गाँधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर अमर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी । तत्पश्चात नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, गांधी मैदान के पूर्व एवं दक्षिण छोर पर, लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा गांधी मैदान के पश्चिम दक्षिण छोर पर, पटना हाई कोर्ट के पास बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा एवं बांस घाट स्थित देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी । इसके उपरांत गायघाट होते हुए गुरुद्वारा , पटना साहिब में मत्था टेका और यहीं पर रात्रि विश्राम भी होगा । उन्होंने बताया कि 27 जनवरी 2022 को प्रातः 8:00 बजे गुरुद्वारा, पटना साहिब से यात्रा आगे बढ़ेगी तथा मर्ची रोड , गुलजारबाग स्टेशन होते हुए गांधी सेतु से गंगा पार करेंगे । पटना से किशनगंज और किशनगंज से गंगटोक समेत पुरे नार्थ ईस्ट की यात्रा होगी । तत्पश्चात उत्तर पूर्वी भारत के सभी राज्यों की यात्रा पूर्ण करके कोलकाता होते हुए पूरे देश के गांवों, शहरों एवं राज्यों की राजधानी तक पैदल यात्रा की जाएगी । पूरे देश के भ्रमण के उपरांत लखनऊ, अयोध्या होते हुए पटना वापस पटना लौटेंगे ।
आज शुरू हुई भारत पैदल यात्रा में पुरे रास्ते में जगह -जगह स्वागत किया गया और माल्यार्पण किया गया । स्वागत कार्यक्रम सबसे पहले गांधी मैदान के समीप जदयू नेता व पूर्व कुमह्ररार प्रत्याशी मो कमाल परवेज, भाजपा नेता श्याम कुमार, सब्जीबाग में महमूद कुरैशी , त्रिपोलिया स्थित शिला मैरेज हाल के समीप हाल के मालिक सुदर्शन प्रसाद सिन्हा व जाप के वरिष्ठ नेता हरे राम महतो ने, गायघाट, पटना सिटी में जदयू नेता कन्हाई पटेल व जदयू नेता मनोज कुमार माल्यार्पण कर स्वागत किया ।      
यह यात्रा राष्ट्र निर्माण, व्यवस्था परिवर्तन एवं युवाओं को जागृत करने के लिए की जा रही है । उद्देश्य युवाओं के साथ संपर्क स्थापित करना है,
उन्हें संदेश भी देना है और उनके विचारों को सुनना, जानना और समझना भी है । पूरे देश के युवाओं को एक सूत्र में बांधना है और उन्हें देश के विकास से जोड़ना है । पंचायत से लेकर संसद (पार्लियामेंट) तक युवाओं को भागीदारी दिलाना है, ताकि व्यवस्था में परिवर्तन लाया जा सके । भारत पैदल यात्रा से पहले जेपी आन्दोलन में , पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के साथ, सामाजिक कार्यकर्त्ता निर्मला देश पाण्डेय और कर्पूरी ठाकुर जैसे महापुरुषों के साथ पदयात्राएं कर चुके हैं और इन्हीं महापुरुषों की प्रेरणा से वे भारत पैदल यात्रा के लिए प्रेरित होकर हिम्मत जुटा पाए है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा उत्तराखंड- प्रदीप बत्रा
  • महर्षि वाल्मीकि जी: भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ और सामाजिक समरसता के प्रेरणास्रोत
  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए का कड़ा एक्शन, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर शिकंजा, 7 स्थानों पर कार्रवाई
  • एआई के दौर में पत्रकारिता की असली ताकत सत्य की परख, मशीन नहीं ले सकती सजग पत्रकार की जगह
  • कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश
  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न
  • शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.