शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जदयू मुख्यालय पर जनसुनवाई में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार व उत्पाद मंत्री सुनील कुमार हुये शामिल

जदयू के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की उपस्थिति में जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शेयर करें !
posted on : मई 11, 2022 10:22 अपराह्न
मुख्यमंत्री की प्रेरणा से शुरू की गई ज सुनवाई कार्यक्रम से लोगों को मिल रही है राहत… उमेश सिंह कुशवाहा
जातीय जनगणना के मामले में बिहार किसी के दबाव में नहीं… श्रवण कुमार
शराबबंदी कानून में नये संशोधन के बाद शराब माफियाओं, सप्लायर्स एवं मैन्युफैक्चर पर फोकस कर किया जा रहा है कार्रवाई.. सुनील कुमार
पटना : जदयू के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की उपस्थिति में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार और उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री सुनील कुमार सम्मिलित हुए। इस दौरान विभिन्न इलाकों से आए हुए आम कार्यकर्ताओं और लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निष्पादन किया गया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के सर्वमान्य नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रेरणा से पार्टी मुख्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके तहत वैसे आम कार्यकर्ताओं और लोगों को इसका लाभ मिल रहा है,जिन्हें  अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना पड़ता था, लेकिन पार्टी मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों से आए हुए आम कार्यकर्ताओं और लोगों को बिहार सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्रियों से सीधे संवाद करने का मौका मिलता है, जिससे जनसमस्याओं का त्वरित समाधान होना संभव होता है। नीतीश सरकार का उद्देश्य, जनता की सेवा करना है। इसी के वास्ते जनसुनवाई का आयोजन कर जन समस्याओं का समाधान  किया जाता है  और लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने जातीय जनगणना मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार किसी के दबाव में नही है। सरकार की अभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यही मांग है कि बिहार में जातीय जनगणना कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में इससे पहले जनहित के मामले पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है । जिसकी हर जगह सराहना हुई और बिहार के कई निर्णय को देश के कई राज्यों ने मजबूती के साथ लागू भी किया है। वहीं दूसरी ओर विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग मामले को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि ऐसी घटना दुखद है और इससे काफी नुकसान होने की आशंका है लेकिन इसकी पूरी जांच की जा रही है और जांच में जो भी दोषी होंगे उन पर कठोर कार्रवाई भी होगी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना दोबारा ना हो इसके लिए सरकार जरूर उपाय करेगी।
इस अवसर पर उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि शराबबंदी कानून में संशोधन का मुख्य उद्देश्य है कि जो अदालत पर अधिक दबाव था उसे कम किया जा सके। जो पहली बार शराब पीकर पकड़ा जाता है उसे आर्थिक दंड देकर छोड़ने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही जो माफिया किस्म के लोग हैं, सप्लायर है और मैन्युफैक्चर्ड है उन पर फोकस करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगले 3 महीने में इसका क्या सकारात्मक असर हुआ। उसका आंकड़ों के आधार पर आकलन किया जाएगा। वही इस मौके पर मुख्यालय उपाध्यक्ष डाॅ. नवीन आर्य चन्द्रवंशी, प्रदेश सचिव वासुदेव कुशवाहा मौजूद थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.