बुधवार, फ़रवरी 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रदेश जद (यू) कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन, तीन मंत्री हुए शामिल

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 29, 2021 11:23 अपराह्न
विजय शंकर
पटना : बिहार प्रदेश जद (यू0) कार्यालय में बुधवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री उमेश सिंह कुशवाहा माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, माननीय मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री श्री सुनील कुमार एवं माननीय ग्रामीण कार्य मंत्री श्री जयंत राज शामिल हुए। इस अवसर पर अपनी शिकायत लेकर पार्टी कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। कार्यक्रम के बाद माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार ने बताया कि जनसुनवाई में जो भी मामले आ रहे हैं उसपर तुरंत कार्रवाई किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से प्राप्त आवेदन के आधार पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जो सुझाव दिए जा रहे हैं उसपर अमल किया जाएगा। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को बिहार में बाढ़ के हालात को लेकर लिखे गये पत्र मामले पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सिर्फ राजनीति कर रहे हैं, लेकिन उन्हंे इसका लाभ नहीं मिलनेवाला हैं। माननीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव को याद होना चाहिए कि जब बिहार के सत्ता की बागडोर उनके माता-पिता के हाथ में थी तो बिहार में क्या हालात थे। संकुचित सोंच के कारण बिहार में एक भी योजना धरातल पर नहीं उतरी। वहीं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की सोंच का ही नतीजा है कि आज बिहार हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है और बिहार में सुशासन और विकास की सरकार लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है।
वहीं इस मौके पर माननीय मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री श्री सुनील कुमार ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लगातार समीक्षा किए जाने का ही नतीजा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की बरामदगी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर विभाग और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और जहां भी शराब से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं उस पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि शराब के खिलाफ पुलिस और विभाग लगातार सघन जांच अभियान चला रही है। वहीं छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर शराब माफिया द्वारा किए जा रहे हमले पर माननीय मंत्री ने कहा कि इसको लेकर पुलिस और विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किया गया है। माननीय मंत्री ने कहा कि शराब माफिया द्वारा बनाई गई अवैध संपत्ति पर सरकार की पैनी नजर है और उसको लेकर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
वहीं जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद माननीय ग्रामीण कार्य मंत्री श्री जयंत राज ने इंजीनियर के घर से लाखों रुपए बरामद किए जाने के मामले में कहा कि निगरानी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी इंजीनियर के खिलाफ तत्काल विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बाढ़ के कारण जो भी सड़कें खराब हुई थी, उन्हे काफी हद तक ठीक कर लिया गया है और जल्द ही बची हुई खराब सड़कों को दुरुस्त कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग ढाई सौ करोड़ रूपए की क्षति का अनुमान है हालांकि बाढ़ का पानी घटने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा। उक्त अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नवीन आर्य चन्द्रवंशी उपस्थित थे। यह जानकारी कार्यालय सचिव संजय कुमार सिन्हा ने दी।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी उत्तराखंड की अपराध और कानून व्यवस्था पर हाई-लेवल समीक्षा बैठक, गंभीर आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही, 03 उपनिरीक्षक सस्पेंड
  • जनसेवाओं का संगम : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 05 फरवरी को ग्राम द्वारा में बहुउद्देशीय शिविर, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम व जिलाधिकारी सविन बंसल शिविर में करेंगे प्रतिभाग
  • मुख्यमंत्री को बैरासकुंड महाशिवरात्रि मेले का आमंत्रण
  • उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त
  • सलूड के ग्रामीणों ने सड़क सुधारीकरण को किया प्रदर्शन
  • तहसील दिवस पर फरियादियों ने रखी अपनी फरियाद
  • देश में संघमय होता दिख रहा समाज – खत्री
  • औली में जमेगा शीतकालीन खेलों का रोमांच
  • स्कूल बस की चपेट में आई स्कूटी, महिला की मौत
  • लोकसभा में राहुल गांधी का हमला, ‘ट्रेड डील से किसानों को नुकसान, एपस्टीन फाइल्स और अडाणी केस से PM पर दबाव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.