गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बिहार में सियासी हलचल : नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, कौन बनेगे CM, अटकलें शुरू?

शेयर करें !
posted on : मार्च 5, 2026 10:33 अपराह्न

पटना: बिहार की राजनीति में बुधवार से शुरू हुई अटकलों ने गुरुवार को और तेजी पकड़ ली है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह बिहार में दो दशकों से अधिक समय से सत्ता संभाल रहे नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का संकेत माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार आज (5 मार्च) सुबह विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रह सकते हैं। जदयू की ओर से नीतीश कुमार के साथ रामनाथ ठाकुर का नाम भी लगभग तय माना जा रहा है। भाजपा ने पहले ही अपने दो उम्मीदवारों—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य—के नाम घोषित कर दिए हैं, जबकि राजग सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा को दूसरी बार राज्यसभा भेजने की पुष्टि हो चुकी है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद भाजपा बिहार में पहली बार अपना मुख्यमंत्री बना सकती है। NDA में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी (89 विधायक) होने के कारण यह संभव माना जा रहा है। संभावित उम्मीदवारों में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, नित्यानंद राय या अन्य भाजपा नेता शामिल हो सकते हैं।

इस बीच, नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार (करीब 40 वर्ष) की राजनीति में एंट्री की खबरें भी जोर पकड़ रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि समझौते के तहत निशांत को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, जबकि जदयू से एक या दो डिप्टी सीएम बनाने का फॉर्मूला भी चर्चा में है। हालांकि, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “आज होली है। ऐसे मजाक होली पर आम होते हैं। नीतीश कुमार जी ही मुख्यमंत्री हैं।

जदयू के विधान परिषद सदस्य संजय कुमार ने भी आश्चर्य जताते हुए कहा, “पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों के बारे में हमें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। रामनाथ ठाकुर अपनी सीट बरकरार रख सकते हैं, लेकिन अंतिम फैसला मुख्यमंत्री खुद लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। बिहार से राज्यसभा की पांच सीटें अप्रैल 2026 में खाली हो रही हैं। नामांकन की अंतिम तिथि आज है, स्क्रूटनी कल होगी। NDA के पास विधानसभा में बहुमत होने से सभी पांच सीटें जीतने की संभावना मजबूत है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा का सड़क दुर्घटना में निधन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया गहरा दुःख व्यक्त
  • “महिला आयोग आपके द्वार” के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा समस्त जनपदों में शुरू होगा ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान
  • प्रदेश में खुलेंगे 03 नए जिला सहकारी बैंक व 55 नई शाखाएं – सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
  • नौगांव मल्ला में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 24 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
  • 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभ – डाॅ. धन सिंह रावत
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया पौधरोपण
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक विश्राम गृहों के उच्चीकरण और शहीद द्वार निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • पहाड़ों में बढ़ती गर्मी के साथ जल रहे हैं जंगल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.