बिहार ब्यूरो
पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि बिहार की जनता देख रही है कि कौन लोग क्या बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता तय करेगी कि हमें आगे क्या करना है इसके लिए आरसीपी सिंह अपने समर्थकों से भी बात करेंगे। श्री सिंह गोपालगंज जाने के दौरान विभिन्न जगहों पर कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए स्वागत के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो सत्ता परिवर्तन हुआ है उसका अंदेशा उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद ही लगाया जा रहा था और वे इस निर्णय का शुरू से विरोध कर रहा थे। उन्होंने कहा की बिहार के जनता ने एनडीए को 2025 तक सरकार चलाने का बहुमत दिया था लेकिन बीच में दल बदल लेने से जदयू का सेहत प्रभावित हुआ है और मुख्यमंत्री जी की सुचिता भी प्रभावित हुई है। अभी तो 43 जीते हुए विधायक हैं और जो 72 जिन्होंने महागठबंधन के खिलाफ चुनाव हार कर अपनी आहुति दी है उन उम्मीदवारों का क्या होगा इस पर भी पार्टी नेतृत्व को सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के सवाल पर मुख्यमंत्री जी झूठ बोल रहे हैं उनकी पूरी सहमति के बाद ही केंद्र सरकार में जदयू शामिल हुए और वे मंत्री बने उन्होंने कहा कि मुझ पर आरोप लगाने पर से पहले लोग मुझसे आंख से आंख मिलाकर बात करें।
श्री सिंह ने कहा के बिहार के विकास में एनडीए सरकार का योगदान अहम रहा है अगर लालू जी इतने अच्छे ही थे तो 94 फिर 2017 में उनसे नीतीश कुमार अलग क्यों हुए यह भी जनता जानना चाह रही है। महा गठबंधन सरकार के कई मंत्रियों पर दाग है तो अब मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति का क्या होगा।माँ थावे का दर्शन करने और मां का आशीर्वाद लेने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह गोपालगंज के लिए रवाना हुए। गोपालगंज में कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे उनसे बातचीत करेंगे। आरसीपी सिंह गोपालगंज से ही आगे की रणनीति तय करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि सात जन्मों में भी नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। इससे पूर्व श्री सिंह का गांधी सेतु, हाजीपुर रामाशीष चौक, सोनपुर बायपास, तरैया, छपिया, छपरा नयागांव ,सहित अनेक जगहों पर अति पिछड़ा के वरिष्ठ नेता संतोष महतो के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया श्री सिंह ने भी कार्यकर्ताओं के इस स्वागत के लिए आभार जताया। इस यात्रा में श्री सिंह के साथ शिक्षाविद कन्हैया सिंह, प्रवीण चंद्रवंशी, संजय मालाकार सनी पटेल, उपेंद्र विभूति, धनजी प्रसाद, गांधी राय, अमित कुमार, अमर सिन्हा, भागीरथ कुशवाहा, डॉ ललिता, विशन कुमार बिट्टू, नेता राय, अमित सिंह, जितेंद्र नीरज, रोहन प्रजापति, संजू कुमारी, सहित सैकड़ों की संख्या में नेता मौजूद थे।


