सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

संसदीय कार्य एवं शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने की जनसुनवाई

शेयर करें !
posted on : मई 24, 2022 10:02 अपराह्न
बिहार ब्यूरो

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के न्याय के साथ साथ विकास को लेकर लगातार जदयू के प्रदेश मुख्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ताकि जो भी जनता समस्याओं से त्रस्त है उनकी समस्याओं का जल्द निष्पादन किया जा सके। इसी क्रम में मंगलवार को जदयू के प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया।

आज जदयू प्रदेश कार्यालय में इधर जनसुनवाईयों का दौर चलता रहा उधर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ प्रदेश कार्यालय पहुँचे एवं जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ संगठन मजबूती को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जमीनी व निचले स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पार्टी को और मजबूत बनाने हेतु कुछ दिशा निर्देश भी जारी किया। इधर जातीय जनगणना पर मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए जदयू के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ ने कहा कि जातीय जनगणना मौजूदा समय की मांग है

इधर आज शिक्षा एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री विजय कुमार चैधरी एवं माननीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री लेसी सिंह जी जनसुनवाई कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जगह से आये लोगों की समस्याओं को सुना एवं सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल ही त्वरित निराकरण के आदेश दिए। इस बारे में जानकारी देते हुए जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रेरणा से जनसुनवाई कार्यक्रम का लगातार आयोजन किया जा रहा है जिसमें बिहार सरकार के मंत्री सप्ताह के 4 दिन मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को शामिल होते हैं। इस दौरान मंत्रियों के द्वारा आम जनों की समस्याओं को सुनकर उसका त्वरित निष्पादन किया जाता है। उन्होंने बताया

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेसी सिंह ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 72 घंटे की खबर एक अफवाह भरी खबर है। उन्होंने कहा कि मंत्री श्रवण सिंह सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक है और उन्होंने इस बातों का खंडन किया है। इस बात में कोई सच्चाई नहीं है, यह सारी बातें सच्चाई से परे हैं। कैबिनेट की महीने भर से बैठक नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार बैठक होती रहती है। वही जातीय जनगणना पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब सारी बातों को सामने रख दिया है तो हम लोगों को बातें रखने की कोई आवश्यकता नहीं है। हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरा इतिहास सामने रख दिया है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी दल के साथ बैठक करेंगे उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की होगी। आज के इस कार्यक्रम के अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री विजय चौधरी एवं खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह के अलावा विधान पार्षद  संजय कुमार सिंह (गाँधी जी), प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 नवीन आर्य चन्द्रवंशी, प्रदेश महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह, उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डाइट गौचर में पांच दिवसीय कार्यशाला संपन्न
  • मानसून से पहले अलर्ट मोड में पौड़ी प्रशासन, आपदा तैयारियों का प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने लिया जायज़ा
  • एक साल से मानदेय नहीं मिलने पर बीएफटी कर्मियों ने डीएम से लगाई गुहार
  • राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर आंकड़ों की उपयोगिता पर मंथन
  • सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ, 29 जून से 6 जुलाई तक पौड़ी में होंगे जनजागरुकता कार्यक्रम
  • सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं – कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • जनता मिलन में डीएम गौरव कुमार ने सुनीं समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
  • चम्पावत को मॉडल जनपद बनाने का संकल्प, 123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं की सौगात
  • चमोली में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! पोस्टमैन के कमरे से बरामद हुईं डाक से भरी बोरियां, जांच के आदेश
  • चंपावत को मिली अत्याधुनिक एमआरआई मशीन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.