मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बिहार में अब ड्राइविंग लाइसेंस की तर्ज पर बनेगा ऑनलाइन फिटनेस सर्टिफिकेट

फिटनेस सेंटर के लिए करीब 57 निजी लोगों को स्वीकृति

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 26, 2023 2:48 पूर्वाह्न

 

पटना : बिहार में वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब उनको अपने गाड़ी का फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए डीटीओ ऑफिस का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सरकार ने अब ड्राइविंग लाइसेंस की तर्ज पर ऑनलाइन फिटनेस बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब इसके लिए अब आपको बस ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद स्लॉट बुक करना होगा। जिसके बाद जाकर आप अपने गाडी का फिटनेस सर्टिफिकेट आसानी से बनवा सकते हैं।

अब गाड़ियों का फिटनेस बनाने के लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद सिर्फ स्लॉट बुक करना पड़ेगा इसको लेकर परिवहन विभाग ने दिशा निर्देश जारी कर दिया है। स्लॉट बुक कराने पर मालिकों को वाहन मालिकों को समय और जगह दोनों बताया जाएगा। उसी समय पर उस स्थान पर गाड़ी लेकर उनको जाना होगा। इस प्रक्रिया में फीस तक ऑनलाइन जमा कराने की तैयारी शुरू हो गई है। फिलहाल इस प्रक्रिया को ऑफलाइन किया जाता रहा है। इसमें रसीद कटाने और आवेदन करने के लिए लोगों को डीटीओ कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन अब इसे ऑनलाइन कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था से सूबे के लाखों वाहन चालकों को काफी आसानी होगी।

परिवहन विभाग के अनुसार, मई से ऑटोमैटिक फिटनेस सेंटर में गाड़ियों की जांच हाइटेक मशीनों की जाएगी। इसके बाद एमवीआइ गाड़ी को ही देखकर फिटनेस नहीं दे पायेंगे। इसके बाद सड़क पर फिट गाड़ियां ही चलेगी। गाड़ियों के फिटनेस के लिए लगभग 20 से अधिक तरह की मशीनों से जांच होगी और फिटनेस सर्टिफिकेट ऑनलाइन निकलेगा। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी करना मुश्किल होगा और कंडम गाड़ियों पर अंकुश लग पायेगा। अभी गुजरात में पहला ऑटोमैटिक फिटनेस सेंटर शुरू हो गया है।

परिवहन विभाग ने ऑटोमैटिक फिटनेस सेंटर बनाने के लिए करीब 57 निजी लोगों को स्वीकृति दी है। सेंटर को केंद्र सरकार के परिवहन नियमों के तहत तैयार करना होगा, जिसकी लागत डेढ़ करोड़ से अधिक होगी। विभाग ने इन सभी सेंटर को मई तक शुरू करने का लक्ष्य रखा है, ताकि लोगों को सहूलियत हो सके। अभी बिहार में गाड़ियों का फिटनेस किसी भी गाड़ी को अधिकारी दूर से देखकर दे देते है, जिसमें पैसों का बड़ा खेल होता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा उत्तराखंड- प्रदीप बत्रा
  • महर्षि वाल्मीकि जी: भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ और सामाजिक समरसता के प्रेरणास्रोत
  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए का कड़ा एक्शन, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर शिकंजा, 7 स्थानों पर कार्रवाई
  • एआई के दौर में पत्रकारिता की असली ताकत सत्य की परख, मशीन नहीं ले सकती सजग पत्रकार की जगह
  • कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश
  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न
  • शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.