सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 14, 2022 4:45 अपराह्न

बिहार ब्यूरो

पटना : भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर पटना हाई कोर्ट के समीप आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री श्री रामप्रीत पासवान, खान एवं भूतत्व मंत्री श्री जनक राम, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति कल्याण सह लघु जल संसाधन मंत्री श्री संतोष कुमार सुमन, सांसद श्री रामकृपाल यादव, पूर्व मंत्री सह विधायक श्री नन्द किशोर यादव, विधायक श्री संजीव चौरसिया, विधान पार्षद श्री सी०पी० सिन्हा, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री विद्यानंद विकल, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
कार्यक्रम के पश्चात् पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर उन्हें आज यहां नमन करने आए हैं। बाबा साहब का देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान है। उनकी न सिर्फ संविधान के निर्माण में ही महत्वपूर्ण भूमिका है बल्कि समाज के सभी वर्गों के उत्थान में भी बड़ी भूमिका है, जिसे सदैव याद रखा जाएगा। नई पीढ़ी को इनके बारे में जानना बहुत आवश्यक है। बढ़ती गर्मी और ए०ई०एस० से जुड़े प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार गर्मी बहुत ज्यादा पड़ रही है, फिर भी इस गर्मी में लोगों के बीच हम घूम रहे हैं। ए०ई०एस० के लिए सभी स्तर पर अलर्ट कर दिया गया है। डॉक्टर और प्रशासन इसको लेकर पूरी तरह सतर्क हैं। लोगों को भी अलर्ट किया जा रहा है। ए०ई०एस० से किसी प्रकार की लोगों को परेशानी न हो इसको लेकर हमलोगों ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उफतारा सम्मान से नवाजे गए युवा कवि-पत्रकार दीपक कैंतुरा, लोकभाषा और संस्कृति संरक्षण में योगदान को मिली पहचान
  • दून गर्ल्स स्कूल ने प्रथम मुरादाबाद एलुमनाई मिलन के साथ पूर्व छात्रा नेटवर्क को किया सशक्त
  • मानसून को लेकर हाई अलर्ट पर गढ़वाल मंडल, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, आयुक्त आनंद स्वरूप के निर्देशन में मानसून को लेकर एक्शन मोड पर रहेंगे सभी जिलाधिकारी
  • दहेज उत्पीड़न मामले का फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां
  • मांगों को लेकर गोपेश्वर में गरजी भोजनमाताएं
  • कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, खाई में पेड़ पर अटकी कार से दो युवाओं को पुलिस ने सकुशल निकाला
  • रोजगार मेले में 39 युवाओं को मिली नौकरी, 23 अभ्यर्थी दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
  • कोचिंग सेंटरों के लिए सख्त नियम बनाने की मांग
  • पौड़ी गढ़वाल : जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं पर हुई प्रभावी सुनवाई, अधिकांश मामलों का मौके पर समाधान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.